Best GK collection Questions and Answer – Five in One

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 1 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick,

Gk Questions and Answer – Five in One – 1

1. थामिन मृग किस प्रदेश का राज्य पशु है?
2. लाई हारोबा, निंगोल चाक- चाक-कुबा और चिरओबा किस प्रदेश की जनजातियों के त्यौहार हैं ?
3. जल विद्युत को समर्पित लोकटक परियोजना किस राज्य में है ?
4. संगाई नस्ल का हरिण किस राज्य में पाया जाता है ?
5. भारत में सबसे ऊंचा मिट्टी का ‘सिंगदा बांध’ किस राज्य में स्थित है ?
मणिपुर
1. 1962 से पूर्व किस राज्य के क्षेत्र को नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (नेफा) के नाम से जाना जाता था ?
2. ईटानगर किस राज्य की राजधानी है ?
3. अदीस लोगों के ‘मापिन’ और ‘सोलंगु’ त्योहार किस राज्य में मनाए जाते हैं?
4. निशी, दाफला, अदी, वांचो, नोकटे और मिशमी भाषाएं किस राज्य में बोली जाती हैं?
5. नाम्दाफा वन्य जीव अभयारण्य किस प्रदेश में स्थित है ?
अरुणाचल प्रदेश
1. सेल्यूकस निकेटर ने किसे यूनानी राजदूत के रूप में भारत भेजा था ?
2. किस यूनानी लेखक ने चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल की जानकारी लिखी है?
‘3. इण्डिका’ के लेखक कौन है ?
4. किस ग्रीक यात्री ने कहा था कि भारत में दास प्रथा नहीं है?
5. किस विदेशी यात्री ने भगवान श्रीकृष्ण को हेराक्लीज कहा था?
मेगस्थनीज
1. सर्वप्रथम किस शासक के द्वारा चलाए गए सिक्कों पर बुद्ध की मूर्ति के बने होने के संकेत मिलते हैं ?
2. पुरुषपुर (वर्तमान पेशावर) किस कुषाण शासक की राजधानी थी?
3. चौथी बौद्ध संगीति (महासभा) किसके संरक्षण में हुई थी ?
4. 78 ई. पूर्व में किस शासक ने शक संवत् प्रारम्भ किया था ?
5. प्राचीन भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक ‘चरक’ किस शासक के दरबार में थे ?
सम्राट कनिष्क
1. ब्रह्मपुत्र नदी भारत और चीन के अतिरिक्त किस देश में बहती है ?
2. भारत की किस देश के साथ 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है ?
3. भारत के किस पड़ोसी देश में बनने वाली ‘मलमल’ विश्व विख्यात है?
4. जूट उद्योग के लिए प्रसिद्ध चटगांव किस देश में स्थित है?
5. टका किस देश की मुद्रा है ?
बांग्लादेश
1. प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौनसा है?
2. भारत का पहला ब्रॉडबैंड जिला घोषित किया गया इडुक्की किस राज्य में है ?
3. मोहिनीअट्टम मूल रूप से किस राज्य में जन्मा और विकसित हुआ लोकनृत्य है?
4. कथकली किस राज्य में सर्वाधिक प्रचलित शास्त्रीय नृत्य है?
5. देश में 1957 में एक प्रदेश में गैर- कांग्रेसी सरकार गठित हुई। यह राज्य था?
केरल
Best GK Question and Answer - Five in One
Best GK Question and Answer – Five in One
1. साइनोकोवालमिन किस विटामिन का रासायनिक नाम है?
2. ‘एंटी स्ट्रेस विटामिन’ के रूप में कौनसा विटामिन जाना जाता है?
3. किस विटामिन में कोबाल्ट (Cobalt) धातु पाई जाती है ?
4. एनीमिया रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
5. किस विटामिन को Cobalamin भी कहा जाता है?
विटामिन बी -12
1. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष किस स्थान से प्राप्त हुए हैं?
2. विशाल सांडों की जुड़वां पैरों वाली विशिष्ट प्रकार की मृणमूर्तियां किस सैंधव स्थल में प्राप्त हुई है ?
3. प्राक् सैंधव संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्ध एक जुते हुए खेत मिला है?
4. सिंधु सभ्यता के लोथल के अतिरिक्त किस स्थल से यज्ञीय वेदियां प्राप्त हुई हैं?
5. प्राक् सैंधव संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्ध एक जुते हुए खेत का साक्ष्य कहां मिला है?
कालीबंगा
Best GK Question and Answer - Five in One
Best GK Question and Answer – Five in One
1. विप्लाद एवं शौनक नामक दो शाखाएं किस वेद की हैं?
2. सभा और समिति को किस वेद में प्रजापति की दो पुत्रियां बताया गया है?
3. वैदिक साहित्य में किस वेद को ‘ब्रह्मदेव’ कहा गया है?
4. किस वेद में सर्वप्रथम ‘गोत्र’ शब्द का उल्लेख मिलता है?
5. गोपथ ब्राह्मण किस वेद का ब्राह्मण ग्रन्थ है ?
आथर्ववेद
1. केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है ?
2. शिपकीला दर्रा किस प्रदेश में स्थित है?
3. पोरी, फुलेछ, बसोआ और लोसर त्योहार किस राज्य में मनाए जाते हैं?
4. यक्षों, गंधर्वों और किन्नरों का प्रदेश किसे माना जाता है ?
5. शिवालिक, पीरपंजाल, जास्कर पर्वत चोटियां किस राज्य में स्थित हैं?
हिमाचल प्रदेश
Best GK Question and Answer - Five in One
Best GK Question and Answer – Five in One

Gk Questions and Answer – Five in One

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply