SSC GK Questions and Answer – Five in One – 9

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 9 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, SSC GK Questions and Answer

SSC GK Questions and Answer – Five in One – 9

1. प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुजिए ने किस शहर को अभिकल्पित किया था?
2. किस केंद्रशासित प्रदेश को पंजाब व हरियाणा की राजधानी का दर्जा प्राप्त है।
3. डेढ़ हजार से अधिक गुलाब की प्रजातियों वाला एशिया का सबसे बड़ा गुलाब उद्यान (रोज गार्डन) कहां स्थित है?
4. टूटी-फूटी चूड़ियों, कप-प्लेट तथा पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़ों से बनाया गया रॉक गार्डन किस शहर में है?
5. केन्द्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन कहां स्थित है?
उत्तर : – चंडीगढ़
1. सन् 1965 में डॉ. हरगोविन्द खुराना ने किसका आनुवंशिक कोड ज्ञात किया ?
2. जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु को क्या कहते हैं?
3. डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड किसका पूर्ण रूप है ?
4. ‘एडीनिन, थायमिन, गुआनिन व साइटोसिन’ न्यूक्लाइड्स किसमें पाए जाते हैं?
5. वाटसन और क्रिक ने किसकी द्विकुण्डलित संरचना (Double Helix Model) दी थी।
उत्तर : – डी एन ए ( D N A )
1. ‘बगीचों का शहर’ कहलाने वाला कपूरथला किस राज्य में है?
2. उत्तरी बाज किस प्रदेश का राज्य पक्षी है ?
3. गिद्धा कहां का प्रमुख नृत्य है ?
4. पीरपंजाल दर्रा कश्मीर घाटी को किस राज्य से जोड़ता है?
5. पांच नदियों की भूमि किस प्रदेश को कहा जाता है ?
उत्तर – पंजाब
1. सीलोन किस देश का प्राचीन नाम है?
2. पाक जलसन्धि (जलडमरूमध्य) भारत को किससे पृथक करता है ?
3. ………. विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
4. ‘महान्वेली गंगा’ नदी किस देश में बहती है ?
5. आदम का पुल भारत और …….. के बीच स्थित है।
उत्तर : – श्रीलंका
1. किसे सम्पूर्ण क्रांति का जनक माना जाता है?
2. जनवरी, 1950 में किसने ‘सर्वोदय योजना’ बनाई थी ?
3. ‘प्रिजन डायरी’ और ‘वाय सोशलिज्म’ के लेखक कौन हैं?
4. किस नेता ने 9 नवम्बर, 1942 को हजारीबाग जेल से भागकर नेपाल में केन्द्रीय एक्शन कमेटी बनाकर आजाद दस्तों का गठन किया था?
5. आचार्य नरेन्द्र देव ने किसके साथ मिलकर ‘कांग्रेस समाजवादी दल’ की स्थापना की थी?
उत्तर : – लोकनायक जयप्रकाश नारायण
1. किस प्रदेश से राज्यसभा के लिए 18 सदस्य निर्वाचित होते हैं?
2. केन्द्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान किस राज्य में स्थित है?
3. चेन्नई किस प्रदेश की राजधानी है ?
4. सन् 1968 में मद्रास राज्य को कौनसा प्रदेश बनाया गया ?
5. बिहार के अलावा किस राज्य से लोकसभा के लिए 39 सदस्य चुने जाते हैं ?
उत्तर : – तमिलनाडु
1. महाराष्ट्र का नान्देड़ गुरुद्वारा किस गुरु की समाधि के कारण पवित्र माना जाता है ?
2. खालसा पंथ के संस्थापक कौन थे ?
3. किस सिख गुरु को ‘संत सिपाही’ भी कहा जाता है ?
4. किसने अपने बाद ‘ग्रन्थ साहिब’ को सिखों का गुरु मनोनीत किया था ?
5. औरंगजेब को लिखा वह पत्र जो इतिहास में ‘जफरनामा’ के नाम से विख्यात हुआ, किसने लिखा था ?
उत्तर : – गुरु गोविंद सिंह
1. ‘बिहूला’ किस प्रदेश के प्रमुख त्योहारों में से एक है?
2. सोन, गंडक, बागमती किस प्रदेश की प्रमुख नदियां हैं ?
3. मधुबनी चित्रकला शैली का सम्बन्ध किस राज्य से है ?
4. कोसी नदी पर बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई के उद्देश्य से विकसित की गई कोसी परियोजना किस राज्य में स्थित है ?
5. देश के सबसे बड़े पशु मेलों में शामिल ‘सोनपुर मेला’ किस राज्य में लगता है?
उत्तर : – बिहार
1. किस भारत का सिलिकॉन राज्य कहा जाता है ?
2. नीलगिरी पर्वत किस राज्य स्थित है ?
3. दक्षिण का काशी कहलन वाला श्रवणबेलगोला किस राज्य में स्थित है ?
4. सिलेंडर लॉरेंस किस प्रदेश का राज्य पशु है ?
5. नागरहोल नेशनल पार्क किस प्रदेश में स्थित है ?
उत्तर : -कर्नाटक
1. सन् 1565 में हुए रक्षसी-तंगड़ी (तालिकोटा) पर युद्ध के पश्चात किस साम्राज्य का पतन हुआ था?
2. हम्पी शहर के अवशेष किस साम्राज्य की राजधानी का प्रतिनिधित्व करते हैं?
3. संगम वंश ने किस साम्राज्य की स्थापना की ?
4. पुर्तगाली यात्री फारनाओ नूनिज ने किस साम्राज्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया है ?
5. मध्यकाल में विवाह पर कर (टैक्स) किस राज्य द्वारा लिया जाता था ?
उत्तर : – विजयनगर

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply