General gk questions with answers – Five in One – 22

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 22 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, General gk questions with answers

General gk questions with answers – Five in One -22

1. कांकरिया झील कहां स्थित है ?
2. 1848 ई. में व्यवसायी हठीसिंह केसरीसिंह ने किस शहर में 15वें जैन तीर्थंकर श्री धर्मनाथ जी को समर्पित हठीसिंह मंदिर का निर्माण करवाया था?
3. महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम किस शहर में है?
4. किस नगरी को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है?
5. अहमदशाह द्वारा सन् 1411 ई. में भद्रा किला कहां बनवाया गया था?
उत्तर : – अहमदाबाद
1. भोपाल के पास स्थित सांची के स्तूप किस महान सम्राट की अद्भुत वास्तुकला का नमूना हैं?
2. गुर्जरा, मास्की, निदूर व उदेगोलम अभिलेखों से किसके बारे में जानकारी मिलती है ?
3. श्रीनगर की स्थापना किस शासक ने की थी?
4. किस शासक ने अपनी पुत्र संघमित्रा व पुत्र महेन्द्र को बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु श्रीलंका भेजा था ?
5. किसके शासनकाल में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था ?
उत्तर : – सम्राट अशोक
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संस्थापक किसे माना जाता है?
2. भारतीय युवकों में राष्ट्रीय चेतना जगाने वाली कविता ‘बूढ़े की आशा’ (Old Man’s Hope) किसने लिखी?
3. शिमला का संन्यासी के नाम से कौन विख्यात है?
4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे, तो प्रथम सचिव कौन थे ?
5. भारतीय पक्षी विज्ञान का पितामह किस अंग्रेज अधिकारी को कहा जाता है?
उत्तर : – ए.ओ. ह्यूम
1. उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में सिंचाई के साथ ही पनबिजली उत्पादित करने वाली माताटिल्ला बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी पर बनी है ?
2. किस नदी की सहायक नदियां बीना व धसान हैं?
3. ओरछा (मध्य प्रदेश) किस नदी के किनारे स्थित है ?
4. लगभग 500 किमी की दूरी तय उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के पास यमुना में मिलने वाली कौनसी नदी है ?
5. मध्य प्रदेश में रायसेन के कुम्हारा गांव से निकलने वाली नदी कौनसी है ?
उत्तर : – बेतवा नदी
1. अमेरिका की वित्तीय एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में कौनसा नगर प्रसिद्ध है?
2. सन् 1967 में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या नियंत्रण कोष की स्थापना कहां की गई?
3. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय किस शहर में है?
4. अमेरिकन क्रांति के दौरान 1886 में फ्रांस द्वारा अमेरिका को दी गई स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति कहां स्थापित की गई?
5. हडसन नदी कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर को अमेरिका के किस नगर से जोड़ती है ?
उत्तर : – न्यूयॉर्क
1. लिपोपो नदी कौनसी रेखा को दो बार काटती है ?
2. कौनसी रेखा पृथ्वी की दक्षिणतम अक्षांश रेखा है, जिस पर सूर्य दोपहर के समय लबंवत चमकता है?”
3. मकर संक्रांति को सूर्य की किरणें लबंवत किस रेखा पर पड़ती हैं?
4. कौनसा रेखा 10 देशों से होकर गुजरती है ?
5. विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल अटाकामा किस रेखा पर स्थित है ?
उत्तर : – मकर रेखा
1. मोम की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद का पहला म्यूजियम किस शहर में खोला गया था ?
2. ब्रिटेन की राजधानी कौनसा शहर है?
3. यूरोप का सबसे बड़ा नगर कौनसा है?
4. क्रिकेट का विश्व प्रसिद्ध स्टेडियम लॉर्ड्स किस शहर में है ?
5. विश्व के व्यस्ततम हवाई अड्डों में शामिल हीथ्रो किस शहर में है?
उत्तर : – लंदन
1. देश में ज्वार का मुख्य उत्पादक राज्य कौनसा है ?
2. कोयना नदी पर बनी जल विद्युत एवं सिंचाई परियोजना कोयना किस राज्य में है ?
3. ताडोबा अंधारी बाघ प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है ?
4. किस राज्य में मत्स्य उद्योग के विकास हेतु सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ‘सासून डॉक’ बनाया गया?
5. ज्वालामुखी झील लोनार किस राज्य में है?
उत्तर : – महाराष्ट्र
1. 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक की अवधि में भारत के राष्ट्रपति कौन थे ?
2. भारत के मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले कौन थे ?
3. ‘फॉर्ज युअर फ्यूचर’ और ‘इंडिया 2020 : अ विजन फॉर अ न्यू मिलेनियम’ पुस्तकें किसने लिखी हैं?
4. भारत के लोगों के राष्ट्रपति के नाम से मशहूर होने वाले राष्ट्रपति कौन थे ?
5. ओडिशा में स्थित व्हीलर द्वीप का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
उत्तर : – डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
1. सीमांत प्रदेश सिक्किम की सीमा एकमात्र किस राज्य से लगती है ?
2. कौनसा राज्य देश में जूट उत्पादन में प्रथम स्थान पर है ?
3. रॉयल बंगाल टाइगर किस प्रदेश का राज्य पशु है ?
4. कागज उत्पादन के क्षेत्र में प्रसिद्ध टीटागढ़, रानीगंज, त्रिवेणी, बड़ा नगर, आसनसोल किस राज्य में स्थित हैं?
5. तीन देशों नेपाल, भूटान व बांग्लादेश से किस राज्य की सीमा लगती है ?
उत्तर : – पश्चिम बंगाल
General gk questions with answers

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply