Best GK Yaad Karne ki Trick – Five in One – 10

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 10 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Best GK Yaad Karne ki Trick

Best GK Yaad Karne ki Trick – Five in One – 10

1. कौनसा प्रदेश बांग्लादेश एवं बर्मा की नदी घाटियों के बीच स्थित है।
2. पश्चिम बंगाल के अलावा वह कौनसा राज्य है जिसमे बांग्ला को राजभाषा का दर्जा दिया गया है?
3. सिपाही जल वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
4. अगरतला किस राज्य की राजधानी है?
5. रुद्रसागर एवं डुंबरलेक झीलें किस राज्य में स्थित हैं ?
उत्तर : – त्रिपुरा
1. उत्तरी कोयल और दक्षिणी कोयल नदियां किस राज्य में बहती हैं?
2. ‘मैथन बांध’ कौन से राज्य में स्थित है ?
3. रांची किस राज्य की राजधानी है ?
4. बसंत ऋत का ‘सरहूल’ त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?
5. किस राज्य के उत्तर में बिहार एवं दक्षिण में उड़ीसा है ?
उत्तर : – झारखंड
1. 17 अक्टूबर, 1940 को सर्वप्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रह करने वाले कौन थे?
2. प्रथम रेमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता भारतीय हैं?
3. महाराष्ट्र में वर्धा के समीप पवनार आश्रम के संस्थापक थे ?
4. 1950 में नलगोंडा (तेलंगाना) में किसने एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत की थी ?
5. भूदान आंदोलन किसने प्रारंभ किया था ?
उत्तर : – आचार्य विनोबा भावे
1. शिव समुद्रम जलप्रपात ( waterfall ) किस नदी पर स्थित है?
2. सेवाराय पहाड़ी के एक ओर पेन्नार और दूसरी ओर कौनसी नदी बहती है ?
3. दक्षिण भारत की गंगा किस नदी को कहते है ?
4. मैटूर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
5. श्रीरंगपट्टनम किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर : – कावेरी नदी
1. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय किस देश में स्थित है ?
2. सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) सट्रल किस देश की गुप्तचर संस्था है?
3. 4 जुलाई किस देश का स्वतंत्रता दिवस है –
4. बेसबॉल किस देश का राष्ट्रीय मनोरंजन खेल है?
5. अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्यरत ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ एजेंसी किस देश की है?
उत्तर : – अमेरिका
1. लॉर्ड्स ……… का मक्का’ के नाम से जाना जाता है।
2. 1983 में भारत किस खेल में विश्व विजेता बना था ?
3. विज्डन मैगजीन को किस खेल की बाइबिल कहा जाता है?
4. ईरानी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
5. देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर : – क्रिकेट
1. क्लोरोफ्लोरो कार्बन वायुमण्डल की किस परत को क्षय पहुंचाते हैं?
2. कौनसी गैस का आवरण सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरण को अवशोषित कर लेता है?
3. समतापमण्डल (Stratosphere) में कौनसी परत स्थित होती है ?
4. प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5. किस गैस में सड़ी मछली की जैसी गंध आती है ?
उत्तर : – ओजोन
1. ……..को फलोद्यानों का स्वर्ग कहा जाता है।
2. दचिला, किं गरीला, चोरत्रेन, एनइमाला दर्रे किस राज्य में स्थित हैं?
3. गंगटोक किस राज्य की राजधानी है?
4. खेचोपालरी झील स्थित है ?
5. भोटिया, लेप्चा और नेपाली समुदाय मुख्यतः किस प्रदेश में निवास करता है?
उत्तर : – सिक्किम
1. चंद्रपुर ताप विद्युत परियोजना और नामरूप ताप विद्युत परियोजना किस राज्य में है ?
2. कामाख्या देवी का मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
3. एक सींग वाला गैंडा किस प्रदेश का राज्य पशु है ?
4. अहोम राजाओं ने किस प्रदेश पर लगभग 600 साल राज किया था?
5. सन् 1901 में दुनिया की की दूसरी और एशिया की पहली तेल रिफाइनरी कहां स्थापित की गई थी ?
उत्तर : – असम
1. लैंड ऑफ थंडर बोल्ट या लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है ?
2. संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस देश की पहल पर प्रतिवर्ष 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने की घोषणा की थी?
3. अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम में कौनसा देश स्थित है ?
4. तीरंदाजी भारत के किस पड़ोसी देश का राष्ट्रीय खेल है ?
5. थिम्पू किस देश की राजधानी है ?
उत्तर : – भूटान

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply