GK Questions For All Exam- Five in One – 30

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 30 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions and Answer, GK Questions For All Exam

GK Questions For All Exam – Five in One -30

1. किस देश को ‘विश्व का चीनी का कटोरा’ कहा जाता है?
2. फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में किस देश में (1953-1959) सशस्त्र क्रांति हुई थी |
3. हवाना किस देश की राजधानी है ?
4. सन् 1492 में क्रिस्टोफर कोलम्बर द्वारा खोजा वह देश कौनसा है, जो बाद में स्पेन का उपनिवेश बना ?
5. एंटलिस या एंटीलीज का मोती किस देश का उपनाम है ?
उत्तर : – क्यूबा
1. जोजीला दर्रा श्रीनगर और ……… को जोड़ता है।
2. भारत की सबसे ऊंची मौसम संबंधी वेधशाला कहां स्थित है ?
3. कुशोक बकुला रिंपोचे एयरपोर्ट जिसे भारत का सर्वाधिक ऊंचाई वाला हवाई अड्डा माना जाता है, कहां स्थित है ?
4. गुरु नानकदेव जी की स्मृति में स्थापित गुरुद्वारा पत्थर (पथर) साहिबजी कहां है?
5. केंदशासित प्रदेश ल‌द्दाख की राजधानी कौनसा शहर है ?
उत्तर : – लेह (लद्दाख)
1. स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला विभाग की कमान किसने संभाली थी?
2. ‘एन अनफिनिश्ड बायोग्राफी’ किसकी आत्मकथा है?
3. मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने वाली देश की प्रथम महिला कौन हैं?
4. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
5. महिला, जो 1946 में संविधान सभा की सदस्य और 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रतिनिधि बनीं ?
उत्तर : – सुचेता कृपलानी
1. पीपल का वृक्ष हरियाणा के अलावा किस प्रदेश का राज्य वृक्ष है ?
2. बैल किस प्रदेश का राजकीय पशु है?
3. दो छोटे स्वास्तिक के मध्य बोधि वृक्ष किस राज्य का प्रतीक चिह्न है ?
4. गौरेया या घरेलू गौरेया किस प्रदेश का राजकीय पक्षी है ?
5. गेंदा गुजरात और ……. का राजकीय फूल है ?
उत्तर : – बिहार
1. दामोदर नदी बांग्लादेश के फूलटा किस नदी में मिल जाती है?
2. ग्रीष्म ऋतु में किस नदी में जल प्रवाह बनाए रखने के लिए फरक्का बांध से गंगा का पानी छोड़ा जाता है?
3. कोलकाता किस नदी के किनारे बसा है?
4. नदी जिसकी धारा बार-बार बदलने के कारण उसे ‘विश्वासघाती नदी’ भी कहा जाता है?
5. नदीय/नदमुख बंदरगाह डायमंड हार्बर किस नदी के तट पर स्थित है ?
उत्तर : – हुगली नदी
1. एड्स की पहचान किस वर्ष हुई ?
2. विश्व कप बैडमिंटन की शुरुआत किस वर्ष हुई थी ?
3. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
4. प्रथम कॉमनवेल्थ वॉलीबाल चैंपियनशिप नौटिंघम (इंग्लैंड) में किस वर्ष आयोजित हुई थी?
5. सन् …….. में आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) बनाया था?
उत्तर : – सन् 1981
1. सतपुड़ा पर्वत माला के उत्तर से कौनसी नदी प्रवाहित होती है?
2. मध्य प्रदेश का जबलपुर नगर किस नदी के किनारे बसा है?
3. गुजरात का भरूच शहर किस नदी के तट पर स्थित है ?
4. मध्य प्रदेश के महावलेश्वर में स्थित येन्ना जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
5. मध्य प्रदेश की अमरकंटक पहाड़ियों से किस नदी का उद्गम होता है ?
उत्तर : – नर्मदा
1. खमेर किस देश की आधिकारिक भाषा है ?
2. कंबुज या कंबोज किस देश का प्राचीन नाम था ?
3. नोमपेन्ह किस देश की राजधानी है?
4. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल भगवान शिव को समर्पित ‘प्रीह विहार मंदिर’ किस देश में है?
5. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक परिसर के रूप में प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर किस देश में है ?
उत्तर : – कंबोडिया
1. श्री गुरु रामदास जी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा जिसे राजा सांसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी कहा जाता है, किस राज्य में है ?
2. मुगल बादशाह अकबर का राज्याभिषेक ……….. के कलानौर में हुआ था।
3. लोकसभा के लिए 13 सदस्य किस राज्य से निर्वाचित होते हैं?
4. मुगल काल में लाहौर किस प्रांत की राजधानी थी ?
5. शेरशाह सूरी द्वारा बनवाई गई ग्रांड ट्रंक रोड बंगाल से कहां तक थी ?
उत्तर : – पंजाब
1. किस महाद्वीप में समुद्र तटीय दलदली भागों को सुखाकर की जाने वाली कृषि को पोल्डर कहा जाता है?
2. मॉरिट्रस्ट संधि का मुख्य उद्देश्य किसका एकीकरण करना था ?
3. वोल्गा किस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है ?
4. ………….. के निवासी शुक्र ग्रह की पूजा देवी के रूप में करते हैं?
5. ……….. से भारत में सर्वप्रथम पुर्तगाली आए थे।
उत्तर : – यूरोप

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply