GK Questions Tips For All Exam – Five in One – 29

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 29 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions Tips For All Exam

GK Questions Tips For All Exam – Five in One -29

1. भारतीय संविधान में उपराष्ट्रपति के प्रावधान का मूल स्रोत संविधान है?
2. रियो ग्रांडी नदी मैक्सिको एवं …………… की सीमा बनाती है ?
3. फेडरल रिजर्व किस देश का केन्द्रीय बैंक है?
4. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार का स्रोत कौनसा देश है ?
5. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय किस देश में स्थित है ?
उत्तर : – अमेरिका
1. बीहड़ नदी पर बना चचाई जलप्रपात किस राज्य में है ?
2. सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्थित पचमढ़ी पर्यटन स्थल किस राज्य में है ?
3. किस राज्य का क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है?
4. रानी रूपमती और बाजबहादुर के अप्रतिम प्रेम की गाथाएं बताने वाला मांडू किस प्रदेश की धरोहर है ?
5. मैहर का उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह किस राज्य में आयोजित होता है ?
उत्तर : – मध्य प्रदेश
1. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन का मुख्यालय किस शहर में है?
2. पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) का मुख्यालय किस नगर में है?
3. डेन्यूब नदी के किनारे बसा कौनसा शहर ऑस्ट्रिया की राजधानी है?
4. नेपोलियन को वाटर लू के युद्ध में हराने के बाद विजयी यूरोर्षीय देशों ने किस स्थान पर कांग्रेस का आयोजन किया था?
5. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का मुख्यालय कहां है ?
उत्तर : – वियना (ऑस्ट्रिया )
1. अरुणाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्व में कौनसा देश/प्रदेश स्थित है ?
2. नवीन वलित पर्वत खिंगन किस देश में है?
3. ब्रह्मपुत्र नदी भारत के अलावा किस देश में बहती है ?
4. जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है?
5. पीली यानी यलो नदी के बेसिन को किस देश की सभ्यता की उद्गम स्थल कहा जाता है ?
उत्तर : – चीन
1. नेपाल में सन् 1984 में किस क्षेत्र के देशों ने प्रथम क्षेत्रीय खेलों का आयोजन किया?
2. एशिया के किस हिस्से के देशों को भारतीय उपमहाद्वीप के देश कहा जाता है?
3. भारत, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल ……… में स्थित हैं।
4. सार्क किस क्षेत्र के देशों का संगठन है?
5. थार मरुस्थल ………. सबसे बड़ा मरुस्थल है?
उत्तर : – दक्षिण एशिया
1. मौर्य शासक अशोक ने चार सिंहों वाले स्तम्भ का निर्माण सांची और ……… में करवाया था।
2. भगवान गौतम बुद्ध ने कहां स्थित ऋषिपतनम् व मृगदाव आश्रम में कौंडिन्य आदि ब्राह्मणों को उपदेश दिया था ?
3. भगवान गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया था ?
4. सम्राट अशोक द्वारा स्थापित कौनसा स्तम्भ भारतीय गणतंत्र का राजचिह्न है ?
5. प्राचीन जैन ग्रंथों में किस स्थान को सिंहपुर कहा गया है ?
उत्तर : – सारनाथ (उत्तर प्रदेश)
1. बाघ गुफाएं किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
2. ‘द लास्ट जजमेंट’ और ‘द फाल ऑफ मैन’ किस कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं?
3. जैमिनी राय और राजा रवि वर्मा ने कला के किस क्षेत्र में नाम कमाया ?
4. मुगल शासक औरं गजेब ने ………. को इस्लाम विरुद्ध मानकर उसे बंद करवा दिया था।
5. मुगल शासक हुमायूं व अकबर के दरबारी रहे मीर सैय्यद अली और अब्दुस्समद किस क्षेत्र में पारंगत थे ?
उत्तर : – चित्रकला
1. भारत की लोकसभा में कौन से नसे राज्य की सबसे अधिक सीटें हैं?
2. सरसावा एयरफोर्स स्टेशन किस राज्य में स्थित है ?
3. नौटंकी किस प्रदेश का प्रमुख लोक नृत्य है ?
4. प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भरने वाला भगवान भोलेनाथ का बटेश्वर मेला किस राज्य में भरता है?
5. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड किस राज्य के उत्तर में स्थत हैं?
उत्तर : – उत्तर प्रदेश
1. पख्तूनिस्तान का अधिकांश हिस्सा किस देश में है?
2. महाभारतकालीन महाजनपद गांधार क्षेत्र किस आधुनिक देश में था ?
3. भारतीय और चीनी चित्रकारों द्वारा बौद्ध चित्रों के लिए पांचवीं और दसवीं शताब्दी के बीच पश्चिमी ……… में तैलीय रंगों का इस्तेमाल किया गया था।
4. प्रथम महायुद्ध के दौरान सन् 1915 में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहां भारत की अंतरिम सरकार का गठन किया था ?
5. वैदिककालीन नदी कुभा का बहाव क्षेत्र वर्तमान के किस देश में था ?
उत्तर : – अफगानिस्तान
1. लूट में प्राप्त सामग्री में राज्य का हिस्सा दिलाने वाले कर ‘खम्स’ का 4/5 भाग वसूलने वाला शासक कौन था ?
2. किस शासक के काल में मोरक्का (अफ्रीका) का यात्री इब्नबतूता भारत आया था?
3. किस शासक ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद के लिए स्थानांतरित की थी?
4. एडवर्ड थामस ने किस शासक को ‘धनवानों का राजकुमार’ कहा है?
5. गयासुद्दीन के बाद जूना खां किस नाम से दिल्ली सल्तनत का सुल्तान बना ?
उत्तर : – मुहम्मद बिन तुगलक
GK Questions Tips For All Exam

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply