GK Questions and Answer – Five in One – 31

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 31 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions and Answer

Gk Questions and Answer – Five in One – 31

1. एयर इंडिया वन भारतीय …….. को ले जाने वाले किसी भी हवाई जहाज को बुलाने का संकेत है।
2. भारतीय संविधान में किसके निर्वाचन का प्रावधान आयरलैंड के संविधान से लिया गया है?
3. दो अथवा दो से अधिक राज्यों के लिए संयुक्त लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
4. नए राज्य के गठन या विद्यमान राज्यों की सीमाओं में बदलाव संबंधी कोई भी विधेयक किसकी सिफारिश के बिना संसद के किसी भी सदन में पेश नहीं किया जा सकता ?
5. अध्यक्षात्मक प्रणाली में कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान कौन होता है ?
उत्तर : – राष्ट्रपति
1. छपरा में गंगा नदी में मिलने वाली नदी कौनसी है ?
2. कौनसी नदी घाघरा तथा शारदा के नाम से भी जानी जाती है?
3. सीतापुर, गोंडा, बलिया, अयोध्या आदि किस नदी के किनारे बसे हैं?
4. राप्ती किस नदी की प्रमुख सहायक नदी है ?
5. उत्तराखंड और नेपाल के बीच सीमा बनाने वाली नदी जिसे पहाड़ी भागों में काली नदी कहा जाता है, कौनसी है ?
उत्तर : – सरयू नदी
GK Questions and Answer
1. घारापुरी गुफाओं को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
2. किस गुफा में त्रिमुखी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्ति है जिसे त्रिमूर्ति के नाम से जाना जाता है?
3. मुंबई हार्बर में स्थित शिल्प गुफाओं का नेटवर्क कौनसा है ?
4. महाराष्ट्र में अरब सागर में स्थित गुफाएं कौनसी हैं, जिन्हें 1987 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया ?
5. राष्ट्रकूट शासकों ने किस स्थान पर चट्टानों को काटकर मंदिर व मूर्तियों का निर्माण करवाया था?
उत्तर : – एलीफेंटा
1. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी समाचार पत्र ‘हरिजन’ का प्रकाशन किसने किया?
2. सन् 1931 में वायसराय लॉर्ड इरविन के साथ किसने बातचीत कर समझौता किया था?
3. सन् 1924 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बेलगांव में हुए अधिवेशन में अध्यक्षता किसने की थी ?
4. क्रिप्स मिशन के बारे में किसने कहा था कि “यह एक डूबते हुए बैंक पर अग्रिम तिथि का चैक था”?
5. अहमदाबाद में साबरमती आश्रम किसने स्थापित किया था ?
उत्तर : – महात्मा गांधी
1. नालापट्टी पक्षी विहार किस राज्य में स्थित है?
2. नल्लामलाई पहाड़ियों के बीच बनाया गया श्रीसैलम बांध व जल विद्युत परियोजना किस राज्य में है ?
3. शेषाचलम की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?
4. भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर किस राज्य में है ?
5. तुंगभद्रा नदी पर जल विद्युत एवं सिंचाई के उद्देश्य से बनाई गई तुंगभद्रा परियोजना से कर्नाटक के अलावा कौनसा राज्य लाभान्वित हो रहा है?
उत्तर : – आंध्र प्रदेश
1. …………. बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म हीनयान और महायान नामक दो संप्रदायों में विभाजित हो गया।
2. कुंडनलवन-विहार (कश्मीर) किस बौद्ध संगीति का आयोजन स्थल था?
3. किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म ग्रंथों में संस्कृत का प्रयोग प्रारम्भ हुआ ?
4. वसुमित्र ने किस बौद्ध संगीति की अध्यक्षता की थी?
5. कनिष्क के शासनकाल में किस बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था?
उत्तर : – चतुर्थ बौद्ध संगीति
1. किस गणितज्ञ ने अपने जीवनकाल में 3884 प्रमेयों का संकलन किया?
2. गणित की संख्या 1729 को किसके नाम पर जाना जाता है ?
3. देश में 22 दिसंबर को किसकी जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई जाती है ?
4. रॉबर्ट कैनिगल ने किस भारतीय गणितज्ञ पर पुस्तक ‘द मैन हू न्यू इन्फिनिटी’ लिखी है?
5. गणित के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के लिए किसके नाम पर जर्नल की स्थापना की गई है ?
उत्तर : – श्रीनिवास रामानुजन
1. देश में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किसकी वैज्ञानिक खोज को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है?
2. सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पहले एशियाई कौन हैं?
3. नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?
4. ‘रमन प्रभाव’ की खोज …….. ने की थी।
5. सन् 1954 में किस वैज्ञानिक को भारत रत्न से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : – प्रो. सी.वी. रमन
1. भारत की किस नदी का जल-ग्रहण क्षेत्र सबसे बड़ा है ?
2. ………… के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी बांगर कहलाती है।
3. भागीरथी और अलकनन्दा किस नदी के दो प्रमुख स्रोत हैं?
4. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 का अधिकांश हिस्सा किस नदी से गुजरता है ?
5. धार्मिक नगरी हरिद्वार किस नदी के किनारे बसा है ?
उत्तर : – गंगा नदी
1. कौनसी नदी कर्नाटक के उत्तर में बहती है?
2. पश्चिमी घाट के महाबलेश्वर पर्वत (महाराष्ट्र) से कौनसी नदी निकलती है ?
3. आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के लिए जल विद्युत-सिंचाई के उद्देश्य से शुरू की गई नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
4. आंध्र प्रदेश का प्राचीन नगर विजयवाड़ा किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
5. तुंगभद्रा, रेवती, भीमा, मूसी, कोयना घाट प्रभा, माल प्रभा किसकी सहायक नदियां हैं?
उत्तर : – कृष्णा नदी

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply