50 GK Questions with Answer – Five in one – 20

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 20 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, 50 GK Questions with Answer

50 GK Questions with Answer – Five in One -20

1. किस प्रदेश के उत्तर में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्थान है?
2. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केंद्र, मानेसर किस राज्य में स्थित है ?
3. फुलकारी लोक कला मुयतः किस प्रदेश में प्रचलित है?
4. डफ, छोरेया, खोरिया, धमाल आदि किस राज्य के लोकनृत्य हैं?
5. सतलज नदी पर नबी सरहिंद नहर परियोजना से मुयतः किस राज्य में सिंचाई की जाती है ?
उत्तर : – हरियाणा
1. विकाराबाद के पास अनंतगिरी पहाड़ियों से किस नदी की शुरुआत होती है ?
2. हिमायत सागर और हुसैन सागर किस नदी पर बनाए गए ?
3. हैदराबाद शहर किस नदी के दाहिने किनारे स्थित है ?
4. सिकंदराबाद किस नदी के बाएं तट पर स्थित है ?
5. सहायक नदी के रूप में कौनसी नदी वजीराबाद के निकट कृष्णा नदी में मिलती है ?
उत्तर : – मूसी नदी
1. दिवेही किस देश की आधिकारिक भाषा है ?
2. ईरान के अलावा किस देश की संसद का नाम ‘मजलिस’ है?
3. विश्व में ‘मूंगो के देश’ के नाम से कौनसा एशियाई देश प्रसिद्ध है ?
4. सन् 1988 में किस देश में तख्ता- पलट रोकने के लिए भारतीय सेना के तीनों अंगों ने ऑपरेशन कैक्टस चलाया था?
5. माले किस देश की राजधानी है ?
उत्तर : – मालदीव
1. कोणार्क उत्सव और कलिंग महोत्सव में किस राज्य की लोक परम्परा और सांस्कृतिक विरासत के दर्शन होते हैं?
2. खण्डगिरि व उदयगिरि की गुफाएं किस राज्य में हैं?
3. पारादीप किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह है?
4. कलिंग शैली की शिल्पकला का प्रतीक कोणार्क सूर्य मंदिर किस राज्य में है ?
5. किस राज्य से लोकसभा की 21 एवं राज्यसभा की 10 सीटें हैं?
उत्तर : – ओडिशा
1. ………… की मृत्यु के बाद उनके शरीर के अवशेषों पर 8 स्तूपों का स्तूपों का निर्माण किया गया।
2. किसे एशिया का ज्योति पुंज (Light of Asia) कहा जाता है ?
3. किनके प्रथम उपदेश को धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है?
4. किसके द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला उपदेश धर्मचक्र प्रवर्तन कहलाता है?
5. कपिलवस्तु, लुबिनी, कुशीनगर, सारनाथ, बोधगया का संबंध किससे है?
उत्तर : – भगवान बुद्ध
1. आधुनिक भारत में हिन्दू धर्म में पहला सुधार आन्दोलन कौनसा था ?
2. पं. रामचन्द्र विद्यावागीश, द्वारिकानाथ टैगोर का नाम किस संस्था से जुड़ा है ?
3. राजा राम मोहनराय ने कोलकाता में किस संस्था स्थापना की थी?
4. केशवचंद्र सेन ‘भारतीय ………. समाज’ के संस्थापक थे।
5. आधुनिक भारत के इतिहास में कौनसी संस्था एकेश्वरवाद के सिद्धांत पर आधारित है ?
उत्तर : – ब्रह्म समाज
1. एल्बा नदी किस देश में बहती है?
2. एल्ब नदी के किनारे स्थित हैम्बर्ग किस देश का शहर है?
3. कील नहर किस देश में स्थित है ?
4. ओडिशा में सन् 1954 में राउरकेला हिंदुस्तान आयरन एंड स्टील कंपनी किस देश के सहयोग से स्थापित की गई थी ?
5. बर्लिन किस देश की राजधानी है?
उत्तर : – जर्मनी
1. किस शहर का उपनाम ‘सूरमा नगरी’ हैं?
2. मुगल शासन से मुक्त होकर स्वतंत्र राज्य के रूप में उभरे रुहेलखण्ड की राजधानी किस नगर को बनाया गया था?
3. उत्तर प्रदेश का कौनसा नगर दियासलाई उद्योग के लिए प्रसिद्ध है ?
4. वर्तमान का कौनसा क्षेत्र प्राचीन काल में पांचाल महाजनपद का हिस्सा था?
5. खान बहादुर 1857 के विद्रोह में कहां के नेता थे ?
उत्तर : – बरेली
1. जॉर्डन नदी जॉर्डन के अलावा किस देश में प्रवाहित होती है?
2. लेबनान, सीरिया, जॉर्डन तथा मिस्र किस देश के पड़ोसी हैं?
3. न्यू शेकेल किस देश की मुद्रा है?
4. हिब्रू (इब्रानी) भाषा किस देश की आधिकारिक भाषा है ?
5. नेसेट (knesset) किस देश की संसद का नाम है ?
उत्तर : – इजराइल
1. तुंग्या नाम से स्थानांतरित कृषि कहां की जाती है?
2. इरावदी नदी किस देश की सबसे लंबी नदी मानी जाती है ?
3. तुजु दर्रा मणिपुर व किस देश के बीच स्थित है ?
4. पोगूयोमा पर्वत किस देश में स्थित है?
5. शांत ज्वालामुखी (Extinct Volcano) की श्रेणी में शामिल ‘पोपा ज्वालामुखी’ किस देश में है ?
उत्तर : – म्यांमार

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply