General Knowledge Questions in Hindi – Five in One – 16

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 16 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, General Knowledge Questions in Hindi

General Knowledge Questions in Hindi – Five in One – 16

1. सन् 1928 में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में कौनसा आंदोलन हुआ था ?
2. कांग्रेस के नरमपंथी गुट ने सन् 1928 में ‘सर्वेण्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ के माध्यम से अंग्रेज सरकार से कहां के किसानों की मांगों की जांच का अनुरोध किया था ?
3. ‘मैक्सवेल-ब्रूमफील्ड’ जांच समिति किस सत्याग्रह से सम्बन्धित थी ?
4. स्वतंत्रता पूर्व गुजरात के किस स्थान पर कालिपराज जनजाति के लोगों द्वारा ‘हाली पद्धति’ के अंतर्गत पुश्तैनी मजदूरी की जाती थी?
5. किस आंदोलन के बाद वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि मिली थी ?
उत्तर : – बारदोली सत्याग्रह
1. किस प्रदेश को उत्कल, उद्र के प्राचीन नामों से भी जाना जाता है?
2. सन् 1936 में बिहार से किस प्रदेश को पृथक किया गया था ?
3. प्राचीन काल में कलिंग के नाम से प्रसिद्ध वर्तमान में कौनसा प्रदेश है ?
4. नन्दनी सत्पथी किस राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी थीं?
5. खारे पानी की चिल्का झील किस प्रदेश में है ?
उत्तर : – ओडिशा
1. मैनचेस्टर नहर किस देश में स्थित है?
2. डूबते सूरज का देश किस देश का भौगोलिक उपनाम है ?
3. भारतीय संविधान में संसद तथा विधान मण्डल की प्रक्रिया का सोत किस देश का संविधान है?
4. भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा कहां से अपनाई गई है ?
5. भारतीय नौसेना किस देश की नौसेना के साथ ‘कोंकण युद्धाभ्यास’ में भाग लेती है?
उत्तर : – ब्रिटेन
1. वेम्बानाद झील किस राज्य में स्थित है?
2. नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ‘कोवलम बीच’ स्थित है ?
3. अनाई मुडी (3,000 मीटर) एवं अगस्त्य कुट्टम (2,044 मीटर) पर्वत शिखर किस राज्य में स्थित हैं?
4. पेरियार टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
5. ग्रेट हॉर्नबिल किस प्रदेश का राज्य पक्षी है ?
उत्तर : – केरल
1. गर्म एवं शुष्क पवनें ‘ब्रिकफील्डर’ किस देश में चलती हैं?
2. कौनसा महाद्वीप ‘द्वीपीय महाद्वीप’ के नाम से जाना जाता है?
3. किस देश की राजधानी डार्लिंग नदी के किनारे स्थित है?
4. किस महाद्वीप को ‘प्यासी भूमि का महाद्वीप’ कहा जाता है?
5. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है ?
उत्तर : – ऑस्ट्रेलिया
1. लेक लाडोगा किस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है ?
2. किस महाद्वीप को ‘मानव घर’ कहा जाता है?
3. कौनसा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?
4. किस महाद्वीप को प्रायद्वीपीय महाद्वीप के नाम से जाना जाता है?
5. विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में है?
उत्तर : – यूरोप
1. शराब, बैंकरी, पेपर, फाइब फाइबर पेपर, फाइबर बोर्ड जैसे औद्योगिक उत्पाद तैयार करने में कौनसी फसल उपयोग में आती है?
2. ज्योति, आजाद, के-15, हरीतिमा, प्रीति, जागृति, लखन, मंजुला, नरेंद्र आदि किस खाद्यान्न फसल की किस्में हैं?
3. वैदिक काल में ‘यव’ शब्द किस खाद्यान्न के लिए प्रयुक्त होता था ?
4. रूस किस खाद्यान्न फसल के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है?
5. होर्डियम वलगेयर किसका वानस्पतिक नाम है?
उत्तर : – जौ (barley)
1. केन्द्रीय ………. अनुसंधान संस्थान किस प्रदेश में है?
2. भारत में अधिकतम कृषि योग्य क्षेत्र घेरने वाली फसल कौनसी है ?
3. छत्तीसगढ़ की 85 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है। यहां की प्रमुख फसल कौनसी है ?
4. कंठई बांको, मेहर, सरिफुल, डनवार, आतीकाया और कारी भट्ट किस खाद्यान्न की किस्में हैं?
5. कृष्णा-गोदावरी डेल्टा को ‘भारत का …. का कटोरा’ कहा जाता है।
उत्तर : – चावल (rice)
1. तरणेतर मेला और माधवराय मेला किस राज्य में लगते हैं?
2. कच्छ का प्रसिद्ध रण किस प्रदेश में स्थित है ?
3. सप्तक संगीत उत्सव किस राज्य में आयोजित किया जाता है?
4. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान किस राज्य में है ?
5. देश का सर्वाधिक लंबी तट रेखा वाला राज्य कौनसा है?
उत्तर : – गुजरात
1. जलयान निर्माण में किस देश का विश्व में प्रथम स्थान है?
2. निप्पन किस देश का प्राचीन नाम है?
3. भारतीय नौसेना किस देश की नौसेना के साथ ‘पासे क्स युद्धाभ्यास’ में भाग लेती है ?
4. किस देश को ‘सूर्योदय का देश’ (Land of Rising Sun) कहते है?
5. गर्म एवं शुष्क पवनें ‘योमा’ किस देश में चलती हैं ?
उत्तर : – जापान

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply