GK Questions Answer – Five in One – 28

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 28 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions Answer

GK Questions Answer – Five in One -28

1. कौनसा शहर चंदन की हस्तनिर्मित वस्तुओं व सिल्क की साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है?
2. दक्षिण भारत के किस शहर के दशहरा उत्सव की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में है?
3. कौनसा नगर कभी वोडयार राजाओं की राजधानी हुआ करता था ?
4. करंजी या करणी झील किस शहर के चिड़ियाघर के बीचोंबीच स्थित है ?
5. राजेंद्र पैलेस, जगमोहन पैलेस, ललित महल, वृंदावन गार्डन किस शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है ?
उत्तर : – मैसूर (कर्नाटक)
1. किस विदेशी यात्री ने ‘फो-क्यो-की’ नामक पुस्तक में अपना यात्रा वृत्तांत लिखा है?
2. भारत आने वाला प्रथम चीनी यात्री कौन था ?
3. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के समय कौनसा चीनी यात्री भारत आया था ?
4. सम्राट अशोक के राजमहलों को देखकर किसने उन्हें देवताओं द्वारा निर्मित बताया था ?
5. 399 ई. के 414 ई. तक किस विदेशी यात्री ने भारत की यात्रा की थी?
उत्तर : – फाह्यान (Fe-Hien)
GK Questions Answer
1. सन् 1985 में शुष्क वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना कहां की गई थी?
2. ‘राजस्थान का भुवनेश्वर’ कहलाने वाला ओसियां किस जिले में स्थित है ?
3. सूर्य नगरी और थार मरुस्थल का प्रवेश द्वार किस शहर को कहा जाता है?
4. भारत के प्राचीनतम किलों में से एक मेहरानगढ़ दुर्ग कहां स्थित है ?
5. माचिया सफारी पार्क कहां स्थित है ?
उत्तर : – जोधपुर (राजस्थान)
1. हरियाणा और …… से राज्यसभा के लिए कुल 5 – 5 सदस्य चुने जाते हैं?
2. गौर या गंवर नृत्य ……… का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
3. खारून, खसर्दा, ईब, शंख, कन्हर, लालगर नदियां किस राज्य में बहती हैं?
4. सिहावा पर्वत जिर्स श्रीखंड पर्वत के नाम से भी जाना जाता है, किस राज्य में है ?
5. इंद्रावती टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
उत्तर : – छत्तीसगढ़
1. विश्वामित्र नदी किस शहर के मध्य में बहती है?
2. वारावती, वातपत्रक, चंदनवाटी किसके प्राचीन नाम हैं?
3. बरगद के पेड़ों की बहुतायत के कारण किस शहर को ‘बरगद का शहर’ कहा जाता है?
4. प्रसिद्ध सयाजीराव गायकवाड विश्वविद्यालय किस शहर में स्थित है?
5. कौनसा शहर समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के कारण ‘सांस्कृतिक नगरी’ और ‘गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : – वडोदरा (बड़ौदा) – गुजरात
1. पोकरण परमाणु परीक्षण केन्द्र कहां स्थित है?
2. स्थापत्य कला का नायाब नमूना ‘सालिम सिंह की हवेली’ कहां है?
3. 12वीं सदी में बना सोनार दुर्ग या गोल्डन फोर्ट कहां स्थित है?
4. मरुस्थल में पशुओं का मुख्य आहार और किंग ऑफ डेजर्ट के नाम से प्रसिद्ध सेवण घास कहां पाई जाती है?
5. ‘माइधरा’ और ‘वल्ल मण्डल’ किसके प्राचीन नाम हैं?
उत्तर : – जैसलमेर (राजस्थान)
1. किस राज्य के खासी आदिवासियों द्वारा पांच दिवसीय ‘का पांबलांग- नोंगक्रेम’ त्योहार मनाया जाता है?
2. शिलांग किस राज्य की राजधानी है?
3. किस प्रदेश के मध्य एवं पूर्वी भागों में खासी और जयंतिया पहाड़ियां हैं?
4. एलीफेंट वाटरफाल यानी हाथी जलप्रपात किस प्रदेश में है?
5. जापानी शैली में बना फूलों से लकदक लेडी हैदरी पार्क किस राज्य में है ?
उत्तर : – मेघालय
1. भारतीय सेना अपने वीरों के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मान देने के लिए किस महीने की 15 तारीख को सेना दिवस मनाती है ?
2. संविधान सभा की 24 ……… 1950 को आयोजित बैठक में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।
3. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना सन् 1995 के किस माह की एक तारीख को हुई ?
4. लेह में स्पितुक बौद्ध विहार में हर साल होने वाले पर्व में काली की प्रतिमाएं बड़े पैमाने पर प्रदर्शित की जाती हैं। यह किस माह में आयोजित होता है?
5. देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ की स्थापना 2 ………… 1954 को की गई।
उत्तर : – जनवरी
1. इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क में 27 फरवरी, 1931 को पुलिस मुठभेड़ में कौन शहीद हुए थे ?
2. 23 जुलाई, 1906 को किस क्रांतिकारी का जन्म हुआ था ?
3. सन् 1928 में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन की स्थापना किसने की थी ?
4. आजादी के किस दीवाने ने क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए ‘पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी’ का छद्म नाम धारण किया था ?
5. मध्य प्रदेश के भावरा ग्राम का संबंध किस क्रांतिकारी से है ?
उत्तर : – चन्द्रशेखर आजाद
1. लहाल्सै या ल्होत्से पर्वत किस देश में है?
2. राष्ट्रीय पंचायत किस देश की संसद का नाम है ?
3. विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल पोखरा किस देश में है?
4. हिमालय पर्वत श्रृंखला के उच्च शिखरों में शामिल 8000 मी. से अधिक ऊंचा लहाल्सै या ल्होत्से पर्वत किस देश में है?
5. काठमांडू किस देश की राजधानी है ?
उत्तर : – नेपाल

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply