Gk Questions with Answer in Hindi – Five in One – 27

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 27 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Gk Questions with Answer in Hindi

Gk Questions with Answer in Hindi – Five in One -27

1. मगध के नंद शासकों ने किस धर्म को प्रश्रय दिया था ?
2. संथारा ………. धर्म का एक धार्मिक संस्कार है।
3. आगम किस धर्म के साहित्य को क्या कहा जाता है?
4. भारत की धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में ‘स्थानकवासी’ सम्प्रदाय का संबंध किससे है ?
5. किस भारतीय धर्म में 24 तीर्थंकर हुए?
उत्तर : – जैन धर्म
1. अलेक्जेंडर द ग्रेट यानी सिकंदर किसका शिष्य था ?
2. ‘पेरिपोइएतिकेस’ किस लेखक का प्रसिद्ध ग्रंथ है ?
3. ‘फादर ऑफ बायोलॉजी’ किस विद्वान को कहा जाता है?
4. प्लेटोवाद की स्थापना किस विद्वान ने की थी ?
5. प्लेटो के किस शिष्य ने ‘पॉलिटिक्स’ ग्रंथ की रचना की थी?
उत्तर : – अरस्तु
1. किस खेल की अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन का गठन 21 मई 1904 को पेरिस में हुआ था ?
2. ‘जूल्स रिमेट कप’ (Jules Remet Cup), जो अब ब्राजील की स्थाई सम्पति है, किस खेल से संबंधित है ?
3. प्राचीन काल में मिस में कौनसा खेल ‘हरपासटोन’ (Harpaston) के नाम से जाना जाता था ?
4. 1891 से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही रोवर्स कप प्रतियोगिता किस खेल से संबंधित है ?
5. 1948 के ओलंपिक खेलों में किस खेल के मैच में 8 भारतीय खिलाड़ी बिना जूतों के खेले थे?
उत्तर : – फुटबॉल
1. प्रयागराज गंगा, यमुना व …….. के संगम पर बसा है?
2. उत्तराखंड में स्थित रूपण ग्लेशियर को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
3. ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है?
4. यमुना, सतलुज और घग्घर किस विलुप्त हो चुकी नदी की सहायक नदियां थीं?
5. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कौनसी नदी हिमालय से निकलकर कुरुक्षेत्र, पुष्कर, सिद्धपुर, प्रभास आदि इलाकों से होती हुई गुजरात के कच्छ के रास्ते से सागर में मिलती थी ?
उत्तर : – सरस्वती
1. उत्तर प्रदेश किस राज्य के पूर्व दिशा में स्थित है ?
2. किस राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा सूरजकुंड में प्रतिवर्ष विश्व प्रसिद्ध हस्त शिल्प मेला आयोजित किया जाता है ?
3. किस राज्य से लोकसभा के लिए 10 सदस्य चुने जाते हैं?
4. महाभारत की लड़ाई के लिए प्रसिद्ध कुरुक्षेत्र किस राज्य में है ?
5. इतिहास प्रसिद्ध लड़ाइयों का साक्षी रहा तराइन का मैदान किस राज्य में है?
उत्तर : – हरियाणा
1. विती लेवू और वनुआ लेवू किस देश के प्रमुख द्वीप हैं?
2. भारत के बाहर किस देश में अवधि बोलने वालों की सर्वाधिक संख्या है?
3. सुवा किस देश की राजधानी है ?
4. किस देश के समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु है?
5. ‘मेरा देश, मेरे लोग’, ‘सवेरा’, ‘धरती मेरी माता’, ‘करवट’, ‘हम लोग’ जैसी कृतियों के लेखक जोगिन्दर सिह कंवल किस देश निवासी हैं?
उत्तर : – फिजी
1. अल्पाइन पर्वतीय प्रदेश की तलहटी में पाया जाने वाला अल्पाइन घास का मैदान किस देश में है?
2. बर्न शहर किस देश की राजधानी है?
3. ‘यूरोप का खेल का मैदान’ कौनसा देश कहलाता है ?
4. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का मुख्यालय किस देश में है?
5. प्रसिद्ध यूरोपीय नदी राइन का उद्गम स्थल कॉनेस्टेनस झील जर्मनी और …….. की सीमा पर स्थित है?
उत्तर : – स्विट्जरलैंड
1. सन् 1717 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने कहां भगवान विश्वनाथ के मंदिर का निर्माण करवाया था?
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 में कहां आयोजित अधिवेशन में स्वदेशी के प्रस्ताव को अपनाया गया था?
3. जुलाई 1898 में एनीबेसेंट ने सेंट्रल हिन्दू स्कूल की स्थापना कहां की थी?
4. सन् 1961 में डीजल इंजन कारखाना कहां स्थापित किया गया था ?
5. किस शहर को काशी व बनारस के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर : – वाराणसी
1. महाराष्ट्र का त्र्यंबकेश्वर किस नदी का उद्‌गम स्थल है?
2. महाराष्ट्र का नासिक शहर किस नदी के किनारे स्थित है ?
3. प्रायः द्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
4. पुराणों के अनुसार महर्षि गौतम से जुड़ी होने के कारण किस नदी को गौतमी भी कहा जाता है?
5. पूर्णा, मंजरा, वेनगंगा, वर्धा, इंद्रावती, सबरी किसकी सहायक नदियां हैं?
उत्तर : – गोदावरी नदी
1. जिब्राल्टर के नाम से प्रसिद्ध तारागढ़ किला किस राज्य में स्थित है?
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से कौनसा राज्य प्रथम स्थान पर है ?
3. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?
4. किस प्रदेश में एशिया की सबसे बड़ी ऊन की मंडी है ?
5. 52 घाटों वाला तीर्थराज पुष्कर सरोवर किस प्रदेश में है?
उत्तर : – राजस्थान
Gk Questions with Answer in Hindi

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply