General knowledge questions – Five in One – 17

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 17 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, General knowledge questions five in One

General knowledge questions – Five in One -17

1. उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का संकल्प कहां प्रस्तावित किया जा सकता है?
2. संविधान की चौथी अनुसूची में किसके स्थानों के आवंटन से संबंधित वर्णन दिया गया है ?
3. देश में नई अखिल भारतीय लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रस्ताव लाने का अधिकार सिर्फ किसे है ?
4. संविधान संशोधन के विधेयक को सर्वप्रथम कहां प्रस्तुत किया जा सकता है ?
5. कौनसा सदन अवित्तीय विधेयकों को अधिकतम 6 माह तक रोक सकता है ?
उत्तर : – राज्यसभा
1. किस स्वतंत्रता सेनानी पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सरदार भगतसिंह ने लाहौर में अंग्रेज अधिकारी सैण्डर्स की हत्या की थी ?
2. लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के दौरान किस स्वतंत्रता सेनानी की गंभीर चोटें आने से मृत्यु हो गई थी ?
3. शेर-ए-पंजाब किस महान् व्यक्तित्व का उपनाम है?
4. कांग्रेस सम्मेलनों को शिक्षित भारतीयों का वार्षिक राष्ट्रीय मेला’ कहकर किसने कांग्रेस की आलोचना की थी?
5. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : – लाला लाजपत राय
1. पन बिजली के लिए रिहन्द नदी पर बनी रिहन्द परियोजना किस राज्य में है ?
2. किस राज्य के पश्चिम में हरियाणा है?
3. बेतवा नदी पर सिंचाई के साथ ही पनबिजली उत्पादित करने वाली माताटिल्ला बहुउद्देशीय परियोजना से मध्यप्रदेश के अलावा कौनसा राज्य लाभान्वित हो रहा है ?
4. फुलहर झील, जिसे पंगती फुलहर ताल या गोमत ताल भी कहा जाता है, किस प्रदेश में है?
5. किस राज्य से लोकसभा के लिए 80 सदस्य चुने जाते हैं ?
उत्तर : – उत्तर प्रदेश
1. हुण्डरू जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?
2. भारत में सर्वाधिक कोयला भण्डार किस राज्य में पाएं जाते है ?
3. खनन क्षेत्र में कार्यरत ‘केन्द्रीय खनन अनुसंधान संस्थान’ किस राज्य में स्थित है-
4. तांबा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध सिंहभूम किस राज्य में स्थित है?
5. दामोदर नदी पर बनी हु हुई दामोदर घाटी परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल के अलावा कौनसा राज्य शामिल है ?
उत्तर : – झारखंड
1. संविधान का अनुच्छेद 57 किस पद के लिए पुनः निर्वाचन की योग्यताएं निर्धारित करता है ?
2. मौलिक अधिकारों का निलम्बन कौन कर सकता है ?
3. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?
4. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?
5. संविधान के अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कौन करता है?
उत्तर : – राष्ट्रपति
1. उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का संकल्प कहां प्रस्तावित किया जा सकता है?
2. संविधान की चौथी अनुसूची में किसके स्थानों के आवंटन से संबंधित वर्णन दिया गया है ?
3. देश में नई अखिल भारतीय लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रस्ताव लाने का अधिकार सिर्फ किसे है ?
4. संविधान संशोधन के विधेयक को सर्वप्रथम कहां प्रस्तुत किया जा सकता है ?
5. कौनसा सदन अवित्तीय विधेयकों को अधिकतम 6 माह तक रोक सकता है ?
उत्तर : – राज्यसभा
1. ओटावा किस देश की राजधानी है ?
2. ‘अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्‌डयन संगठन’ का मुख्यालय किस देश में है?
3. विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान ऑटारियो किस देश में है?
4. यूएसए के पड़ोसी देश की सीमा जिसे विश्व की सबसे लंबी भूमीय सीमा माना जाता है, किस देश के साथ लगती है?
5. संयुक्त राष्ट्र का ग्रीन जलवायु कोष का मुख्यालय किस देश में है?
उत्तर : – कनाडा
1. किस राज्य में पुम्बा नदी के तट के तट पर हर वर्ष ईसाइयों का मरामोन सम्मेलन होता है?
2. खगोलशास्त्रीय नववर्ष के अवसर पर फसल कटाई के मौसम में मनाया जाने वाला ओणम किस राज्य का विशिष्ट त्योहार है?
3. ‘वल्लम कली बोट रेस’ किस राज्य में आयोजित किया जाता है?
4. डचों ने किस राज्य में बोलघाटी पैलेस का निर्माण करवाया था?
5. मोजेश्वरम, नीलेश्वरम, कायमाकुलम एवं मनाक्कोडम बंदरगाह किस राज्य में है?
उत्तर : – केरल
यूनानी लेखकों ने किस वंश के शासक को सेण्ड्रोकोट्स, एण्ड्रोकोट्टस व सेण्ड्रोकोप्टस कहा है ?
साचीं का स्तूप किस वंश के शासनकाल में बनवाया गया था?
किस वंश के प्रशासन में कोषाध्यक्ष को सन्निधाता कहा जाता था ?
जूनागढ़ स्थित सुदर्शन झील का निर्माण किस वंश के शासक ने करवाया था ?
चन्द्रगुप्त (322-298 ई.पू.) किस वंश का शासक था ?
उत्तर : – मौर्य वंश
मछलियों के यकृत-तेल (Liver-oil) में विटामिन-ए के साथ किस विटामिन की प्रचुरता होती है ?
सूर्य के प्रकाश की सहायता से शरीर में किस विटामिन का निर्माण होता है ?
किस विटामिन की कमी के कारण सूखा रोग (रिकेट्स) हो जाता है?
किस विटामिन को हॉर्मोन भी माना जाता है?
वयस्कों में होने वाला रोग अस्थिमृदुता या ‘ओस्टीयोमलेशिया’ (Osteomalacia) किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर : – विटामिन – डी
General knowledge questions Five in One

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply