Railway ALP Questions and Answer – Five in One – 3

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 3 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Railway ALP Questions and Answer

Railway ALP Questions and Answer – Five in One -3

1. सन् 1500 ई. में किस देश के नाविक ‘डियागा डायर’ ने मेडागास्कर द्वीप की खोज की थी?
2. लिस्बन किस देश की राजधानी है ?
3. 19 दिसंबर, 1961 को गोवा को किसके शासन से मुक्ति मिली थी?
4. वास्कोडिगामा कहां का रहने वाला था ?
5. 15वीं-16वीं शताब्दी में भारत में व्यापारिक उद्देश्य से आने वाले ‘एस्तादो द इंडिया’ कंपनी किस देश की थी ?
उत्तर- पुर्तगाल
1. अमीनो अपने शरीर में किस का निर्माण करता है ?
2. ट्रिप्सिन एंजाइम किसका पाचन करता है ?
3. अंडे के सफेद भाग में मुख्यत: क्या होता है ?
4. पेप्सिन एंजाइम किसको पचाने में सहायक होता है ?
5. भोजन में किसकी कमी से क्वाशिऑर्कर रोग हो जाता है?
उत्तर- प्रोटीन डॉक्टर जाकिर
Railway ALP Questions and Answer
1. प्रकाश पादुकोण ने किस खेल में ऊंचाइयों को छूते हुए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था?
2. सुदीर रमन कप किस खेल से संबंधित है?
3. फॉरहैंड स्टॉक और लॉव किस खेल से संबंधित शब्द है ?
4. देव ऐसा सुकुमार द्वारा लिपिबद्ध पुस्तक ‘टच प्ले’ में किस खेल के खिलाड़ी की जीवनी है ?
5. थॉमस और उबेर कप का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर- बैडमिंटन
1. डॉ. जाकिर हुसैन के अलावा किसे राष्ट्रपति बनने से पूर्व भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?
2. किसके जन्म दिवस 5 सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है?
3. 13 मई, 1962 को किसने राष्ट्रपति पद संभाला था ?
4. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे ?
5. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे?
उत्तर- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
1. श्रीनगर किस नदी के किनारे बसा है ?
2. सिकंदर और पोरस के बीच ऐतिहासिक युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया था?
3. किशन गंगा किस नदी की सहायक नदी है?
4. बेरेनाग के समीपशेषनाग झील किस नदी का उद्गम स्थल है?
5. वैदिक कालीन नदी ‘वितस्ता’ को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- झेलम
1. मथुरा संग्रहालय में किस काल की मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है ?
2. बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किस वंश के शासनकाल में बनाई गई?
3. रोम साम्राज्य के अनुसरण पर किस वंश के शासकों ने ‘कैंसर’ (सीजर) की उपाधि ग्रहण की थी?
4. कडफिसस द्वितीय जिसने सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं जारी की, किस वंश का शासन शासन था?
5. 200 ई.पू. से 300 ई. के मध्यकाल में विदेशी मूल का प्रमुख साम्राज्य किस वंश का था?
उत्तर- कुषाण
1. किस राज्य के उत्तर में तिब्बत और पूर्व में म्यांमार है?
2. बोम्डिला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
3. नागालैंड के उत्तर में कौन सा राज्य स्थित है?
4. झूम खेती किस राज्य में की जाती है?
5. किस राज्य के मोनपा लोगों द्वारा लोस्सार त्यौहार मनाया जाता है ?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश
1. बिहार राज्य के उत्तर में कौन सा देश स्थित है?
2. माउंट एवरेस्ट किस देश में है?
3. दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) का मुख्यालय किस देश में है?
4. विश्व के 10 सर्वोच्च पर्वत शिखरों में शामिल ‘अन्नपूर्णा’ किस देश में स्थित है?
5. सन् 1916 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी और किसके बीच सुगौली की संधि हुई थी?
उत्तर- नेपाल
1. प्राचीन ब्राह्मी लिपि का आधुनिक रूप कौन सी लिपि है?
2. 14 सितंबर, 1949 को किस लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में स्वीकार किया गया ?
3. हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?
4. भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाला शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस लिपि में उत्कीण है ?
5. अनुच्छेद 343 के अंतर्गत संघ की लिपि कौन सी निर्धारित की गई है ?
उत्तर- देवनागरी
1. गरुड़ किस देश की सरकारी विमान सेवा कंपनी है?
2. स्थानांतरित कृषि को ‘लेदांग’ मलेशिया के अलावा किस देश में कहा जाता है?
3. किस देश की राजधानी जकार्ता जावा द्वीप पर स्थित है ?
4. भारतीय सेना द्वारा ‘गरुड़ शक्ति’ युद्ध अवश्य युद्ध अभ्यास किस देश की सेवा के साथ किया जाता है ?
5. ‘पृथ्वी का अंतिम स्वर्ग’ किस द्वीप को कहा जाता है ?
उत्तर- इंडोनेशिया

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply