GK Questions and Answer For Railway Technician – Five in One – 2

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 2 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions and Answer For Railway Technician

Gk Questions and Answer – Five in One -2

QuestionsAnswer
1. पश्चिम का बेबीलोन किसके लिए कहा गया है ?
2. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख एजेंसियों में शामिल खाद्य एवं कृषि संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?
3. यूरोपीय देश इटली की राजधानी कौन सा नगर है?
4. सात पहाड़ियों का नगर किस शहर को कहा जाता है?
5. पश्चिमी विद्वान प्लिनी ने कहां से भारत में सोने की निर्गमन पर दुःख प्रकट किया था ?
रोम, इटली
1. सर चार्ल्स मेटकॉफ के साथ विचार- विमर्श के बाद किसने लॉर्ड मिंटो के साथ अमृतसर की संधि की ?
2. स्वतंत्र सिख राज्य के संस्थापक कौन थे?
3. पंजाब के किस महाराजा की राजधानी लाहौर (वर्तमान पाकिस्तान) थी?
4. किस प्रसिद्ध शासक का संबंध ‘सुकरचकिया मिसल’ किया था
5. शाह शुजा से किसने प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था
महाराजा रणजीत सिंह
1. सन् 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत आजाद कराने के लिए कहां एक आस्थायी सरकार की घोषणा की थी?
2. सन् 1943 में आजाद हिंद फौज की स्थापना कहां की गई थी?
3. एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन का मुख्यालय कहां है?
4. किस बंदरगाह को ‘पोर्ट ऑफ कॉल’ तथा ‘पूर्व का द्वार’ के नामों से भी जाना जाता है?
5. मलक्का जलसंधि द्वारा मलाया प्रायद्वीप को किस द्वीप से अलग किया जाता है?
सिंगापुर
1. सन् 1946 में बनी अंतरिम सरकार में खाद्य एवं कृषि विभाग किसके पास था?
2. ‘इंण्डिया डिवाइडेड’ पुस्तक के लेखक कौन है ?
3. वह एकमात्र राष्ट्रपति कौन है, जिन्होंने लगातार दो बार इस पद को संभाला?
4. 26 जनवरी, 1950 से 12 जनवरी, 1952 के मध्य भारत की अंतरिम राष्ट्रपति कौन थे?
5. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
GK Questions and Answer For Railway Technician
1. बनास, काली सिंध और पार्वती किस नदी की सहायक नदियां है
2. गांधी सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
3. भारत की वह एक मात्र नदी कौन सी है जो दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
4. राजस्थान का कोटा शहर किस नदी के तट पर स्थित है?
5. चूलिया जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
चंबल नदी
1. भारत की उत्तर- पश्चिम सीमा पर स्थित पड़ोसी देश कौन सा है?
2. शोरा किस देश की संसद को कहा जाता है ?
3. ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारंभ में स्थापित भारत-यूनानी राज्य बैक्टिया कहां स्थित था?
4. काबुल किस देश की राजधानी है?
5. ‘अरल’ सागर में समाहित होने वाली आमू नदी किस देश से निकलती है ?
अफगानिस्तान
1. उत्तर प्रदेश के हरदोई में किसके नाम पर भूलेख प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई है ?
2. भूमि की पैमाइश के लिए जरीब (लोहे की कड़ियां) के इस्तेमाल का प्रचलन किसने किया था?
3. अकबर के शासनकाल के दौरान मुगल साम्राज्य का वित्त मंत्री कौन था ?
4. मुगल काल में किसने भू-राजस्व प्रबंधन के क्षेत्र में ख्याति अर्जित की थी
5. शेरशाह के शासनकाल में किसने उच्च कोटि का भूमि प्रबंध किया था ?
राजा टोडरमल
1. भारत की सबसे लंबी सहायक नदी किसे माना जाता है ?
2. प्राचीन महाजनपद कुरु की राजधानी इंद्रप्रस्थ किस नदी के किनारे स्थित थी ?
3. प्रयागराज में गंगा व सरस्वती के साथ कौन सी नदी का संगम होता है ?
4. दिल्ली, आगरा और मथुरा किस नदी के किनारे स्थित है ?
5. चंबल, केन, बेतवा किस नदी की सहायक नदियां हैं
यमुना नदी
1. रीवां-पन्ना का पठार किस राज्य में स्थित है?
2. माधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?
3. किस राज्य से लोकसभा के लिए 29 सदस्य चुने जाते हैं?
4. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग किस राज्य में बहता है?
5. देश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?
मध्य प्रदेश
1. प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे की अपनी शानदार 183 रन पारी किस शहर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली थी ?
2. दक्षिणी पश्चिमी कमान (सप्त शक्ति) का कमान मुख्यालय कहां स्थित है ?
3. आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह ने किस नगर की स्थापना की थी ?
4. प्राचीन 16 महाजनपदों में शामिल मत्स्य महाजनपद की राजधानी विराटनगर वर्तमान में किस जिले का भाग है ?
5. सर सी.वी. रमन ने ‘आइसलैंड ऑफ ग्लोरी’ किसे कहा था ?
जयपुर

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply