Gk collection for all competitive Exam – Five in One 12

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 12 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Gk collection for all competitive Exam

Gk collection for all competitive Exam – Five in One – 12

1. श्रीलंका के बौद्ध राजा मेघवर्मन ने बोधगया में बौद्ध विहार बनाने के लिए किस शासक से अनुरोध किया था ?
2. प्राचीन सिक्कों पर वीणा बजाते हुए किस शासक का चित्र उत्कीर्ण है ?
3. इतिहासकार विंसेंट स्मिथ ने किस भारतीय शासक को ‘भारत का नेपोलियन’ कहा है?
4. ‘प्रयाग प्रशस्ति’ किस शासक के सैन्य अभियान के बारे में जानकारी देती है ?
5. किस प्राचीन भारतीय शासक को सौ युद्धों का विजेता माना जाता है?
उत्तर : – समुद्रगुप्त
1. कौनसा नगर चन्द्रगुप्त द्वितीय की क्षिप्रा नदी के किनारे बसी पश्चिमी राजधानी थी ?
2. प्राचीन साम्राज्य अवन्ति की राजधानी कौनसा नगर था ?
3. मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला कालिदास समारोह कहां आयोजित होता है?
4. प्रयाग, हरिद्वार, नासिक के अलावा चौथा कुम्भ मेला स्थल कौनसा है?
5. बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक कहां का वायसराय था ?
उत्तर : – उज्जैन
1. केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान किस शहर में स्थित है?
2. उत्तर प्रदेश की राजधानी कौनसी है?
3. लक्ष्मणपुर/लखनौति किस शहर का प्राचीन नाम है ?
4. किस शहर को ‘भारत का नवाबों का शहर’ के उपनाम से जाना जाता है?
5. गोमती नदी के किनारे कौनसा राजधानी शहर बसा है?
उत्तर : – लखनऊ
1. किस देश में किसानों को फैल्लाह कहा जाता है?
2. कृषक जनजाति ‘भल्ला’ किस देश में निवास करती है?
3. किस देश का विश्व में खजूर उत्पादन में प्रथम स्थान है?
4. स्वेज नहर किस देश में स्थित है?
5. सिकंदरिया बंदरगाह कहां स्थित है ?
उत्तर : – मिस्र (Egypt)
1. इंद युद्धाभ्यास भारत और ………… की जल सेना द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
2. प्रथम बार अंतरिक्ष यात्रा करने वाले यूरी गागरिन किस देश के हैं?
3. भारतीय वायुसेना में शामिल युद्धक विमान मिग-21 किस देश से प्राप्त किए गए हैं?
4. दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौनसा है ?
5. वोल्गा नहर किस देश में स्थित है ?
उत्तर : – रूस
1. फोर्ट विलियम कहां स्थित है ?
2. 1917 में एनीबेसेन्ट ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
3. फिल्म प्रशिक्षण संस्थान के रूप में कार्यरत ‘सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’ कहां स्थित है ?
4. सी.आर. दास ने कांग्रेस के किस अधिवेशन में असहयोग प्रस्ताव का विरोध किया था ?
5. महलों का शहर किसे कहा जाता है?
उत्तर : – कोलकाता
1. ‘एबोर्जिन्स’ किस देश के मूल निवासी हैं?
2. भारतीय संविधान में वर्णित ‘समवर्ती सूची’ का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है?
3. किस महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं है ?
4. ऊन निर्यात में विश्व में प्रथम स्थान पर कौनसा देश है?
5. डार्लिंग नदी किस देश में बहती है ?
उत्तर : – ऑस्ट्रेलिया
1. यूरोप का रोगी किस देश को कहा गया था?
2. अंकारा किस देश की राजधानी है?
3. लीरा किस देश की मुद्रा है ?
4. ‘मोहेर’ नामक ऊन देने वाली बकरियां किस देश की नस्ल हैं?
5. ‘अंगोरा’ नस्ल की बकरियां किस देश में पाली जाती हैं ?
उत्तर : – तुर्की (Turkey)
1. हॉकी का जादूगर (Hockey Wizard) किसे कहते हैं ?
2. किस खिलाड़ी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है?
3. जर्मन तानाशाह रूडोल्फ हिटलर ने किस भारतीय हॉकी खिला खिलाड़ी का खेल देखकर उसे जर्मनी के लिए खेलने का प्रस्ताव दिया था?
4. भारतीय ओलम्पिक संघ ने किस खिलाड़ी को ‘शताब्दी का खिलाड़ी’ कहा है?
‘4. गोल’ किस खिलाड़ी की आत्मकथा का नाम है ?
उत्तर : – मेजर ध्यानचंद
1. वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जूलॉजी कहां स्थित है ?
2. केशवदेव मालवीय इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन कहां स्थित है ?
3. भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing – IIRS) कहां स्थित है ?
4. जौली ग्रांट हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है ?
5. इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी किस शहर में है ?
उत्तर : – देहरादून ( उत्तराखंड )

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply