General Knowledge Practice Set – Five in One – 13

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 13 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, General Knowledge Practice Set

General Knowledge Practice Set – Five in One – 13

1. ‘चेतना के स्रोत’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
2. 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई 1997 तक भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
3. गुजरात के सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप को 1 दिसंबर, 1995 को किसने राष्ट्र को समर्पित किया ?
4. आर. वेंकटरमण के बाद और के.आर. नारायणन से पहले भारत के राष्ट्रपति कौन थे ?
5. निम्न में से कौन भारत के आठवें उपराष्ट्रपति और नवें राष्ट्रपति थे ?
उत्तर : – डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा
1. देश के किस राज्य में सबसे अधिक बाघ बचाओ संरक्षित स्थल हैं?
2. भगोरिया त्योहार मुख्यतः किस राज्य के आदिवासियों द्वारा मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है ?
3. खूबसूरत पर्यटन स्थल पचमढी किस राज्य में स्थित है ?
4. बरगद जिसे वट या बड़ का पेड़ भी कहते हैं, किस प्रदेश का राज्य वृक्ष है?
5. कैमूर पहाड़ियां किस प्रदेश में स्थित हैं?
उत्तर : – मध्य प्रदेश
1. एशिया माइनर का पठार किस देश में है ?
2. एल्बुर्ज पर्वत स्थित कहां है ?
3. प्राचीन पर्शिया वर्तमान में किस देश का नाम है ?
4. तेहरान किस देश की राजधानी है?
5. खुरासान पर्वतमाला किस देश में स्थित है ?
उत्तर : – ईरान
1. कनिष्क के शासनकाल काल में मथुरा शैली के अलावा किस शैली का विकास हुआ ?
2. वर्तमान के जलालाबाद, हड्‌डा, बामियान, स्वात घाटी और पेशावर प्राचीन भारत में किस मूर्तिकला शैली के प्रमुख केन्द्र थे ?
3. ‘ग्रीक-बौद्ध शैली’ को किस शैली की संज्ञा दी जाती है ?
4. किस शैली की मूर्तियों में बुद्ध का मुख यूनानी देवता अपोलो जैसा है ?
5. कुषाण काल में कौनसी कला विकसित हुई ?
उत्तर : – गांधार शैली
1. कोलोदिन, सोनी, कर्णफुली नदियां किस राज्य में बहती हैं?
2. आईजोल किस प्रदेश की राजधानी है?
3. किस राज्य के उत्तर में त्रिपुरा, असम और मणिपुर हैं ?
4. ‘चपचार’, ‘मिम कुट’ और ‘थालफवांगकुट’ त्योहार किस राज्य में मनाए जाते हैं?
5. मिसिस हूमेस तीतर किस प्रदेश का राज्य पक्षी है ?
उत्तर : – मिजोरम
1. सरोजिनी नायडू 1925 में आयोजित किस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं ?
2. सन् 1876 में भारत का पहला ऊनी कपड़े का कारखाना ‘लाल इमली’ के नाम से कहां खोला गया ?
3. ग्रीन पार्क स्टेडियम किस शहर में स्थित है
4. भारत में प्रथम ऊनी मिल की स्थापना सन् 1870-71 में कहां की गई थी ?
5. राष्ट्रीय चीनी संस्थान (National Sugar Institute) किस शहर में स्थित है?
उत्तर : – कानपुर
1. सन् 1857 के विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई ने सिंधिया से कौनसा नगर छीना था ?
2. किस प्रशस्ति अभिलेख के अनुसार नागभट्ट ने आठवीं शताब्दी में अरबों को सिंध से आगे बढ़ने से रोका था ?
3. अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में होता है?
4. तानसेन संगीत समारोह कहां आयोजित होता है ?
5. महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहां है ?
उत्तर : – ग्वालियर ( मध्य प्रदेश )
1. किस प्राचीन विद्वान की तुलना मार्टिन लूथर किंग से की जाती है ?
2. भारतीय दर्शन में शून्यवाद के प्रणेता कौन थे ?
3. किसे भारत का आइंसटीन कहा जाता है?
4. माध्यमिक सूत्र (माध्यमिक कारिका) किसकी रचना है?
5. कनिष्क के दरबार में वैदान्तिक एवं वैज्ञानिक कौन थे ?
उत्तर : – नागार्जुन
1. राजा नन्दकुमार के मुकदमे का सम्बन्ध किससे है ?
2. सन् 1772 में किसने ‘द्वैधशासन’ (Diarchy) को दोषपूर्ण बताते हुए समाप्त किया था ?
3. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था ?
4. भारत के प्रथम ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन थे ?
5. किसने सन् 1772 में प्रायोगिक तौर पर लगान वसूलने का अधिकार ठेकेदारों को दिया था ?
उत्तर : – लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
1. पहाड़ी मैना किस प्रदेश की राज्य पक्षी है?
2. निम्न नृत्य किस प्रदेश के प्रमुख नृत्य हैं – सरहुल, नाचा, घासियाबाज, करमा, सुआ, राउत और डंडा या रहस।
3. किस प्रदेश का राज्य पशु वन भैंसा है?
4. सबरो, नारंगी, बौरठिग, गुडरा किस प्रदेश की प्रमुख नदियां हैं ?
5. रायपुर किस राज्य की राजधानी है ?
उत्तर : – छत्तीसगढ़

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply