Gk Questions and Answer – Five in One – 19

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 19 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Gk Questions and Answer

Gk Questions and Answer – Five in One – 19

1. हॉकी की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता ‘उबैदुल्ला खान गोल्ड कप’ किस शहर में आयोजित होता है?
2. प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया ने किस शहर के भारत भवन का डिजाइन तैयार किया था?
3. किस शहर में हुए गैस कांड में जहरीली गैस ‘मिथाइल आइसो सायनेट’ का रिसाव हुआ था?
4. राजा भोज की नगरी और झीलों की नगरी के रूप में कौनसा शहर विख्यात है?
5. मध्य प्रदेश के किस शहर में रेल के बिजली से चलने वाले इंजनों का निर्माण कहां किया जाता है?
उत्तर : – भोपाल ( मध्य प्रदेश )
1. डेनिश किस देश की राजभाषा है?
2. कोपेनहेगन किस देश की राजधानी है ?
3. समुद्री तट किस देश का राष्ट्रीय चिह्न है?
4. डेनिश क्रोन किस देश की मुद्रा है?
5. फोल्केटिंग किस देश की संसद का नाम है ?
उत्तर : – डेनमार्क
1. हमारे सौरमण्डल का सर्वाधिक चमकीला ग्रह कौनसा है ?
2. पृथ्वी की बहन किस ग्रह को कहा जाता है?
3. पृथ्वी का निकटतम ग्रह है?
4. प्राचीन काल में यूरोपवासी किस ग्रह की पूजा देवी के रूप में करते थे?
5. सौरमण्डल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौनसा है ?
उत्तर : – शुक्र ग्रह (वीनस)
1. ‘पॉवर्टी एंड अन ब्रिटिश रूल इन इंडिया’ रूल इन पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
2. ‘बम्बई की त्रिमूति’ नाम से विख्यात त्रिमूर्ति में फिरोजशाह मेहता, के.टी. तेलंग के अलावा तीसरी शख्सियत कौन थे?
3. ‘धन निकासी के सिद्धान्त’ का प्रतिपादक कौन थे ?
4. ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से कौन प्रसिद्ध थे ?
5. अंग्रेजों के शासनकाल में भारत के ‘आर्थिक दोहन’ के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर : – दादाभाई नौरोजी
1. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता ?
2. राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है ?
3. संविधान के अनुच्छेद 155 द्वारा किसकी नियुक्ति की गई है ?
4. कौन अपने विवेकाधीन कार्यों के अनुपालन में राष्ट्रपति के नियंत्रण के अधीन कार्य करता है?
5. राज्य स्तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर : – राज्यपाल
1. पहली बार किस क्रिकेटर को राजीव गांधी खेल रत्न (1997-98) से सम्मानित किया गया था?
2. प्लेइंग इट माय वे – माय ऑटोबायोग्राफी के लेखक कौन हैं?
3. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित एकमात्र खिलाड़ी कौन हैं?
4. किस क्रिकेटर के नाम एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है ?
5. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं?
उत्तर : – सचिन रमेश तेंदुलकर
1. कवल टाइगर रिजर्व किस राज्य में है ?
2. प्राचीन काल में योद्धाओं के नृत्य के रूप में प्रचलित रहा ‘पेरानी तांडवम’ किस राज्य का लोकनृत्य है?
3. भारत का सबसे नवगठित राज्य कौनसा है ?
4. प्राचीन काकतीय वंश का शासन प्रमुख रूप से वर्तमान के किस राज्य में था ?
5. ‘दक्षिण के दक्षिण और दक्षिण के उत्तर’ के रूप में कौनसा राज्य जाना जाता है?
उत्तर : – तेलंगाना
1. भारत ने सन् 1981-82 में पहली बार अपना खोजी दल कहां भेजा था ?
2. पृथ्वी पर सबसे विशाल हिमखण्ड कहां स्थित है ?
3. जेम्स कुक ने किसकी खोज की थी ?
4. भारत ने 1983 में कहां पर ‘दक्षिणी गंगोत्री’ (इंदिरा शिखर) नामक अपनी प्रयोगशाला स्थापित की थी?
5. ओजोन परत में क्षरण के कारण इस परत में छिद्र किसके ऊपर बन गया है?
उत्तर : – अंटार्कटिका महाद्वीप
1. ब्यूनस आयर्स किस देश की राजधानी है?
2. किस देश में पशुपालन फार्मों पर काम करने वाले लोगों को ‘ग्वाचो’ कहा जाता है ?
3. पम्पास घास का मैदान कहां पाया जाता है?
4. मैदानों में चलने वाली शीतल पवनें (ठंडी हवाएं) पम्पेंरो उरुग्वे के अलावा किस में चलती हैं?
5. पैटागोनिया मरुस्थल किस देश में है?
उत्तर : – अर्जेंटीना
1. घूमर लोक नृत्य किस राज्य में किया जाता है?
2. घूमर …….. का लोक नृत्य हैं?
3. माही नदी पर सिंचाई उद्देश्य से विकसित ‘माही परियोजना’ से गुजरात के अलावा कौनसे राज्य के खेतों में सिंचाई की जा रही है?
4. बास्केटबॉल किस प्रदेश का राज्य खेल है?
5. बेणेश्वर का जनजातीय कुंभ किस राज्य में लगता है ?
उत्तर : – राजस्थान

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply