GK Question and Answer for Railway NTPC – Five in One – 6

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 6 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Question and Answer for Railway NTPC

GK Question and Answer for Railway NTPC – Five in One – 6

1. 22 मार्च को विश्व …….. दिवस मनाया जाता है |
2. कैल्सियम कार्बाइड पर क्या डालने से एसिटिलीन गैस निकलती है ?
3. मूत्र में सोडियम के साथ किसकी मात्रा बढ़ने पढ़ने पर एडिसन रोग होता है?
4. प्रकाश संश्लेषण के दौरान ऑक्सीजन कहाँ से प्राप्त होती है ?
5. बरनौली का नियम …………… के प्रवाह में लागू होता है।
उत्तर : – जल
1. ‘दक्षिण का ताजमहल’ कहलाने वाला ‘बीबी का मकबरा’ किस प्रदेश में है?
2. संगीत नाटक शैली ‘तमाशा’ मुख्यतः किस प्रदेश की है ?
3. विशालकाय गिलहरी किस प्रदेश की राज्य पशु है ?
4. देश का पहला परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र तारापुर किस राज्य में स्थित है ?
5. लोनार झील किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर : – महाराष्ट्र
1. पटना शहर का प्राचीन नाम क्या है?
2. अजातशत्रु के पुत्र उदयन ने किस नगर की स्थापना की थी?
3. सम्राट अशोक के शासनकाल में आयोजित हुई तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था ?
4. मौर्य सम्राट अशोक का राज्याभिषेक कहां हुआ था ?
5. यूनानी राजदूत मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक ‘इण्डिका’ में 9 मील लंबे तथा डेढ़ मील चौड़ें एवं चर्तुभुजाकार नगर के रूप में किसका उल्लेख किया है?
उत्तर : – पाटलिपुत्र
1. महाराणा प्रताप सागर अथवा पोंग बांध किस नदी पर बनाया गया है?
2. विपासा किस नदी प्राचीन नाम था ?
3. इंदिरा गांधी नहर में सतलज के साथ किस नदी का जल प्रवाहित होता है?
4. रावी, व्यास, झेलम तथा चिनाब में कौनसी नदी अपने उद्गम से अंत तक केवल भारत में ही बहती है ?
5. हरिके बैराज बांध में सतलज के साथ किस नदी का पानी एकत्र होता है ?
उत्तर : – व्यास
1. तेरेखोल नदी महाराष्ट्र को किस राज्य से अलग करती है ?
2. कोंकणी किस राज्य की स्वीकृत राजभाषा है?
3. किस प्रदेश के राज्य पशु और राज्य पक्षी क्रमशः गौर तथा धामरा हैं?
4. 19 दिसंबर, 1961 को पुर्तगाली शासन से किसकी मुक्ति हुई थी ?
5. शिगमो उत्सव, जिसमें नर्तकों की टोलियां बिना थके नृत्य करती हैं, किस राज्य का प्रमुख उत्सव है ?
उत्तर : – गोवा
1. पौधे रात के समय क्या ग्रहण करते हैं?
2. नदियों के प्रदूषण की माप किस गैस की घुली हुई मात्रा से की जाती है ?
3. भू-पर्पटी (crust) में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व क्या है?
4. शीतकाल की तुलना में ग्रीष्मकाल में अधिक मछलियाँ किसके अपक्षय के कारण मरती हैं?
5. रक्त में किसकी सांद्रता में कमी के कारण श्वास की गति बढ़ जाती है ?
उत्तर : – ऑक्सीजन
1. कार्नोटाइट किसका अयस्क है?
2. झारखंड की जादूगुडा खानें किस खनिज के लिए प्रसिद्ध हैं?
3. प्राकृतिक ……….. में लगभग 0.72 प्रतिशत U-235 होता है।
4. चट्टानों की आयु ज्ञात करने के लिए रेडियो सक्रिय आयु अंकन में किस समस्थानिक का उपयोग किया जाता है?
5. किसके नाभिकीय विघटन में अंततः सीसा प्राप्त होता है?
उत्तर : – यूरेनियम
1. वैज्ञानिकों ने किस ग्रह के पर्यावरण को पृथ्वी के अलावा जीवन के अनुकूल माना है ?
2. लाल ग्रह किसे कहते हैं?
3. निक्स ओलम्पिया पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?
4. कौनसा ग्रह अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगभग पृथ्वी जितना ही समय लेता है ?
5. ‘फोबोस’ और ‘डीमोस’ किसके उपग्रह हैं?
उत्तर : – मंगल ग्रह
1. हल्दीघाटी के युद्ध में राजा मानसिंह ने किसके विरुद्ध मुगल सेना का नेतृत्व किया था ?
2. दिवेर का युद्ध जिसे कर्नल जेम्स टॉड ने ‘मेवाड़ का मैराथन’ की संज्ञा दी, में मुगल सेना को पराजित करने वाली राजपूत सेना का नेतृत्व किसने किया था ?
3. सन् 1572 ई. में गोगुन्दा में मेवाड़ के शासक के रूप में किसका राज्याभिषेक हुआ था ?
4. मुस्लिम सरदार हकीम खां सूरी ने किस राजपूत राजा की ओर से अकबर की सेना के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया था।
5. चेतक’ नामक प्रसिद्ध घोड़ा किस महान राजपूत राजा का था ?
उत्तर : – महाराणा प्रताप
1. खासी, जयंतिया व गारो आदिवासी समुदाय के लोग किस राज्य में निवास करते हैं?
2. किस प्रदेश के आदिवासी अपने देवता सलजोंग (सूर्य देवता) के सम्मान में एक सप्ताह तक चलने वाला वांग्ला त्योहार मनाते हैं ?
3. ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ किस राज्य को कहा जाता है?
4. विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम भारत के किस राज्य में स्थित है?
5. पहाड़ी मैना किस प्रदेश की राज्य पक्षी है ?
उत्तर : – मेघालय

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply