RRB JE Gk Questions and Answer – Five in One – 4

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 4 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, RRB JE Gk Questions and Answer

RRB JE Gk Questions and Answer – Five in One – 4

1. प्राचीन ब्राह्मी लिपि का आधुनिक रूप कौन सी लिपि है?
2. 14 सितंबर, 1949 को किस लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में स्वीकार किया गया ?
3. हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?
4. भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाला शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस लिपि में उत्कीण है ?
5. अनुच्छेद 343 के अंतर्गत संघ की लिपि कौन सी निर्धारित की गई है ?
उत्तर- देवनागरी
1. सूरत शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
2. नर्मदा और माही नदी के अलावा पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली भारत की तीसरी नदी कौन सी है ?
3. मध्य प्रदेश की बैतूल में मुल्ताई नामक स्थान किस नदी का उद्गम स्थल है ?
4. सतपुड़ा पर्वतमाला की दक्षिण से कौन सी नदी प्रवाहित होती है ?
5. सिंचाई के लिए तैयार की गई गुजरात की काकरपाड़ा परियोजना किस नदी पर बनाई गई हैं?
उत्तर- तापी (ताप्ती) नदी
1. किसकी जन्मभूमि होने के कारण लुंम्बिनी प्रसिद्ध हुआ ?
2. किसने अपने उपदेश पाली भाषा में दिए थे ?
3. किसका महापरिनिर्वाण कुशीनगर में हुआ था ?
4. अष्टांग मार्ग का पालन करने की शिक्षा किसने दी थी ?
5. 549 जातक कथाओं में मुख्य रूप से किसके पूर्व जन्म की कथाएं वर्णित हैं?
उत्तर : – गौतम बुद्ध
1. कौनसी नदी कर्नाटक के उत्तर में बहती है?
2. पश्चिमी घाट के महाबलेश्वर पर्वत (महाराष्ट्र) से कौनसी नदी निकलती है ?
3. आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के लिए जल विद्युत-सिंचाई के उद्देश्य से शुरू की गई नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
4. आंध्र प्रदेश का प्राचीन नगर विजयवाड़ा किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
5. तुंगभद्रा, रेवती, भीमा, मूसी, कोयना घाट प्रभा, माल प्रभा किसकी सहायक नदियां हैं?
उत्तर : – कृष्णा नदी
1. किस राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से हुआ ?
2. कौन सी राष्ट्रपति पूर्व में लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे ?
3. भारत की छठे राष्ट्रपति कौन थे ?
4. भारत के पहले गैर कांग्रेसी राष्ट्रपति कौन थे ?
5. 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक किस राष्ट्रपति का कार्यकाल रहा ?
उत्तर : – नीलम संजीव रेड्डी
1. किस वित्तीय संस्था का मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में है ?
2. किस संस्था ने नई दिल्ली में अपना आवासीय कार्यालय खोला ?
3. किस वित्तीय संस्था की स्थापना दिसंबर, 1966 में की गई ?
4. वह कौनसी वित्तीय संस्था है जिसकी अध्यक्षता हमेशा एक जापानी को दी जाती है ?
5. किस संस्था द्वारा 1974 में एशियाई विकास निधि का गठन किया गया था ?
उत्तर : – एशियाई विकास बैंक
1. लोकसभा में किस राज्य से 25 संसद चुने जाते हैं ?
2. चिंकारा और ऊट किस प्रदेश के राज्य पशु हैं ?
3. गुलाबीनगर के उपनाम से प्रसिद्ध जयपुर किस राज्य की राजधानी है ?
4. माण्डना लोक कला का सम्बन्ध मुख्यतः किस राज्य से है ?
5. कोठारी घग्घर बनास और बाणगंगा नदियां किस राज्य में बहती हैं ?
उत्तर : – राजस्थान
1. प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर किस राज्य में हैं ?
2. ब्राह्मणी महानदी एवं वैतरणी नदियां किस प्रदेश में बहती हैं ?
3. मौर्य सम्राट अशोक ने जिस कलिंग राज्य पर विजय पाई थी, वर्तमान में वह स्थान कौन सा है ?
4. प्रसिद्ध चिल्का झील किस राज्य में है ?
5. हाथी किस प्रदेश का राज्य पशु है ?
उत्तर : – ओडिशा
1. देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की नियुक्ति किस राज्य में की गई ?
2. किस राज्य में स्थित चौरा – चौरी स्थान असहयोग आंदोलन रुकने का कारण बना था ?
3. स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर का आजाद का जन्म स्थान बादरका किस प्रदेश में स्थित है ?
4. लोकसभा तथा राज्यसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व किस प्रदेश का है ?
5. देश का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन गोरखपुर किस प्रदेश में है ?
उत्तर : – उत्तर प्रदेश
1. बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था ?
2. किस नेता को भारत का बिस्मार्क कहा जाता है?
3. किसने राजेंद्र प्रसाद व जे.बी. कृपलानी के साथ हिंदुस्तान मजदूर सभा की स्थापना की थी ?
4. सन् 1946 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा गठित अंतरिम सरकार में गृह विभाग किसे दिया गया था?
5. भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर : – सरदार वल्लभभाई पटेल

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply