Best GK Question and Answer – Five in One – 32

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 32 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Best GK Question and Answer

Best GK Question and Answer – Five in One -32

1. सन् 1974-78 ई. का योजना काल किस पंचवर्षीय योजना का था ?
2. मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार ने किस पंचवर्षीय योजना को खारिज किया था?
3. देश में ‘गरीब हटाओ’ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत दिया गया था?
4. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली और न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम किस पंचवर्षीय योजना के तहत शुरू किए गए ?
5. किस पंचवर्षीय योजना में ‘आर्थिक स्थायित्व’ को प्राथमिकता दी गई थी ?
उत्तर : – पांचवीं पंचवर्षीय योजना
1. ……. के टिंचर का उपयोग एंटीसेप्टिक के रूप में किया जाता है?
2. थॉयरॉक्सिन ……. युक्त हार्मोन है।
3. किस हैलोजन का उपयोग पीड़ाहारी की तरह किया जाता है?
4. घेघा रोग किस तत्व की कमी के कारण होता है?
5. सागरीय (समुद्री) खरपतवार किसका महत्वपूर्ण स्रोत है?
उत्तर : – आयोडीन
1. अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौनसी है ?
2. कुनैन की दवा में प्रयुक्त होने वाली छाल देने वाले सिंकोना वृक्ष किस नदी क्षेत्र में पाए जाते हैं ?
3. ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से बहती हुई अटलांटिक महासागर में गिरने वाली नदी कौनसी है?
4. दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी कौनसी है ?
5. पेरू की एण्डीज पर्वतमाला से कौनसी नदी निकलती है ?
उत्तर : – अमेजन नदी
1. छत्तीसगढ़ के सिहावा पर्वत से किस नदी का उद्गम होता है ?
2. नीलोत्पला, महानन्दा, कनक नंदिनी और चित्रोत्पला किस नदी के अन्य नाम हैं?
3. कटक, धमतरी, सिरपुर, संबलपुर आदि शहर किस नदी के किनारे बसे हैं?
4. सिंचाई एवं जल विद्युत की हीराकुंड परियोजना किस नदी पर बनी है ?
5. कौनसी नदी ‘छत्तीसगढ़ की गंगा’ के नाम से प्रसिद्ध है ?
उत्तर : – महानदी
1. बर्ग ………… के पठारी भागों में चलने वाली गर्म एवं शुष्क पवनों को कहा जाता है।
2. 1990 में भारत रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला किस देश के राष्ट्रपति थे ?
3. सोने की खान के लिए प्रसिद्ध जोहांसबर्ग किस देश में है ?
4. तीन राजधानियों पिटोरिया (प्रशासनिक/कार्यकारी), केपटाउन (विधायी) और ब्लोमफॉन्टेन (न्यायिक) वाला देश कौनसा है ?
5. रैंड किस देश की मुद्रा है ?
उत्तर : – दक्षिण अफ्रीका
1. आबू धाबी किस देश की राजधानी है ?
2. 18वीं से 20वीं शताब्दी तक किस देश को ‘पायरेट कोस्ट’ के नाम से जाना जाता था ?
3. दिरहम किस देश की मुदा (currency) है?
4. दुनिया की सर्वाधिक ऊंची इमारतों में शामिल 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा किस देश में है ?
5. यूनेस्को की ओर से वर्ष 2019 के लिए ‘विश्व पुस्तक राजधानी’ के रूप में घोषित शारजाह सिटी किस देश में है ?
उत्तर : – संयुक्त अरब अमीरात
1. कौनसा विटामिन लैंगिक-ग्रंथियों की सामान्य क्रिया के लिए महत्वपूर्ण है?
2. किस विटामिन को प्रजनन विटामिन भी कहते हैं ?
3. टोकोफेरॉल किस विटामिन का रासायनिक नाम है?
4. शरीर में किस विटामिन की कमी होने पर विटामिन ए भी नष्ट होने लगता है?
5. पत्ती वाली सब्जियां, अंकुरित गेहूं, दूध, मक्खन और वनस्पति तेल किस विटामिन का स्रोत हैं?
उत्तर : – विटामिन ई
1. संगीत वाद्ययंत्र सितार का आविष्कार किसने किया था ?
2. इतिहास में किसे ‘तूती-ए-हिन्द’ (हिन्द का तोता) के उपनाम से जाना जाता है?
3. किसने खड़ीबोली में मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों कौं रचना की है?
4. चित्तौड़ के घेरे के समय अलाउद्दीन खिलजी के साथ कौनसा कवि था ?
5. मुस्लिम सूफी परम्परा की विशेष आध्यात्मिक गायन शैली कव्वाली का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर : – अमीर खुसरो
1. 4 दिसंबर, 1829 को किस गवर्नर जनरल ने सती प्रथा को प्रतिबंधित किया था?
2. भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
3. किस गवर्नर जनरल ने मैकाले द्वारा शिक्षा पर प्रस्तुत स्मरण पत्र को 7 मार्च 1835 को स्वीकार किया?
4. सन् 1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना किसने की थी ?
5. ठगी प्रथा का दमन करने के लिए किस गवर्नर जनरल ने कठोर कदम उठाए ?
उत्तर : – लॉर्ड विलियम बैंटिक
1. किस पर्वत शिखर को (Peak 15) के नाम से जाना जाता था ?
2. नेपाल में किस पर्वत को सागरमाथा के नाम से जाना जाता है?
3. विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौनसी है?
4. तेनजिंग नोर्गे किस पर्वत चोटी को फतह करने वाले सबसे पहले पर्वतारोही थे ?
5. 8849 मीटर (8848.86 मीटर) ऊंचाई वाला विश्व का सर्वोच्च पर्वत-शिखर कौनसा है?
उत्तर : माउंट एवरेस्ट
Best GK Question and Answer

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply