GK Questions with Answers best – Five in One – 18

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 18 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions with Answers

GK Questions with Answers – Five in One -18

1. भारतीय संविधान में ऑस्ट्रेलिया के संविधान के आधार पर क्या शामिल किया गया है ?
2. संविधान के अनुसार शिक्षा किस सूची के अन्तर्गत आती है ?
3. सामाजिक और आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है ?
4. आपराधिक मामले किस सूची का विषय है ?
5. किस सूची के विषय केन्द्र तथा राज्य दोनों के ही क्षेत्राधिकार में आते हैं?
उत्तर : – समवर्ती सूची
1. सोनाई रूपा वन्य जीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
2. सफेद पंखवाली बत्तख और एक सींग वाला गैंडा क्रमशः किस राज्य के राज्य पक्षी और राज्य पशु हैं ?
3. प्राचीन काल ‘प्राग्ज्योतिषपुर’ अर्थात् ‘पौर्वात्य ज्योतिष का स्थान’ के नाम से भी वर्तमान के किस राज्य को जाना जाता है ?
4. किस राज्य के नूनमती, डिब्रूगढ़ व बोगाई स्थानों पर तेल शोधक कारखाने हैं?
5. खेल गोपाल, कलिगोपाल किस राज्य के लोक नृत्य हैं?
उत्तर : – असम
GK Questions with Answers best
1. किस नदी की 120 सहायक नदियां हैं?
2. किस नदी का उद्गम मानसरोवर झील के पास चीमा युंग दंग हिमद से है?
3. बंगाली में किस नदी को जमुना कहते हैं?
4. किस नदी को तिब्बत में सांग पो के नाम से जाना जाता है?
5. एशिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर : – ब्रह्मपुत्र नदी
1. द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ई. प्रसाद राव (2002), बलबान सिंह (2005) और सुनिल दयाल (2012) किस खेल से संबंधित हैं ?
2. किस खेल के 2004, 2007, 2010, 2012 और 2016 में हुए सभी विश्वकप में भारत विश्व विजेता बना है ?
3. किस खेल को दक्षिण भारत में चेडु-गुड्डु के नाम से जाना जाता है?
4. अजय ठाकुर, परदीप नरवाल, नितेश कुमार और दीपक निवास हूडा किस खेल से संबंधित खिलाड़ी हैं?
5. हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कौनसा है ?
उत्तर : – कबड्डी
1. भारतीय वायु सेना द्वारा सफेद सागर और नौसेना द्वारा ऑपरेशन तलवार किस युद्ध के लिए चलाए गए थे ?
2. दास में किस युद्ध में शहीद हुए जवानों की स्मृति में ‘वॉर मेमोरियल’ बनाया गया है?
3. लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे (मरणोपरांत), ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, राइफलमैन संजय कुमार और कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत) को किस युद्ध के लिए देश के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया ?
4. 3 मई 1999 को चरवाहे ताशी नामग्याल ने किस स्थान पर पाकिस्तानी घुसपेठ की सूचना दी थी ?
5. मई 1999 से जुलाई 1999 के बीच कौनसा युद्ध लड़ा गया ?
उत्तर : – कारगिल
1. शिपकीला दर्रा किस नदी घाटी में पड़ता है?
2. पंजाब में बहुउ‌द्देश्यीय भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर बनाई गई है ?
3. लुधियाना और फिरोजपुर शहर किस नदी के किनारे बसे हुए हैं?
4. हिमाचल प्रदेश में नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना किस नदी पर बनाई गई है?
5. मानसरोवर झील के निकट राक्षस ताल से किस नदी का उद्गम होता है?
उत्तर : – सतलज नदी
1. लॉर्ड मिंटो ने किस शहर में ‘मिंटो पार्क’ बनाया था?
2. महाकुंभ का आयोजन नासिक, उज्जैन और हरिद्वार के अलावा किस शहर में होता है?
3. किस शहर में हर साल जनवरी में होने वाला माघ मेला प्रसिद्ध है?
4. यमुना नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है ?
5. प्राचीन महाजनपदों में शामिल वत्स का क्षेत्र वर्तमान में किस प्रसिद्ध स्थान के आस-पास था ?
उत्तर : – प्रयागराज
1. मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘साहसी डाकू’ और ‘पहाड़ी…………’ की संज्ञा दी थी।
2. प्लेग किस जानवर से फैलता है?
3. रोडेंशिया म्यूरीडी किसका वैज्ञानिक नाम है ?
4. निम्न शब्द किसके पर्यायवाची हैं- उंदुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूस, मूसा, मुसटा, मूषिक।
5. जिंक फॉस्फाइड का प्रयोग मुख्यतः किसे मारने के लिए किया जाता है?
उत्तर : – चूहा
1. संसद की कार्यवाही में बिना सदस्यता प्राप्त किए कौन भाग ले सकता है ?
2. किस पद के लिए वही अर्हताएं होनी चाहिए जो उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए होती हैं?
3. भारत सरकार का मुख्य विधि परामर्शदाता कौन होता है?
4. सॉलिसिटर जनरल और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल किसके कामकाज में सहायता करते हैं?
5. अनुच्छेद 76 के अनुसार राष्ट्रपति किस अधिकारी की नियुक्ति करता है?
उत्तर : – भारत का महान्यायवादी (Attorney General of India)
1. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘वहाबी आंदोलन’ का प्रमुख केंद्र कहां था ?
2. पुष्पपुरी, पाटलिपुत्र, कुसुमपुर किस शहर के प्राचीन नाम थे ?
3. एक ही पत्थर से काटकर बनाया गया अस्सी खंबों वाला सभा भवन कुम्हरार कहां स्थित है ?
4. यूनानी राजदूत मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक ‘इंडिका’ में वर्तमान के किस शहर का पलिबोथ्रा नाम से उल्लेख किया है?
5. प्रसिद्ध ‘खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी’ किस शहर में है?
उत्तर : – पटना (बिहार)

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply