GK Related Questions – Five in One – 26

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 26 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Related Questions

GK Related Questions – Five in One -26

1. अनुच्छेद 78 में किसके दायित्वों की चर्चा की गई है ?
2. लोकसभा का नेता कौन होता है?
3. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) सीधे किसे रिपोर्ट करता है?
4. भारतीय संविधान के अनुसार, कौन केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है?
5. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता लोकसभा है?
उत्तर : – प्रधानमंत्री
1. 11वीं शताब्दी में निर्मित उड़िया शैली का प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर कहां स्थित है?
2. प्रथम शताब्दी में चेदि वंश के प्रसिद्ध राजा खारवेल का शासन कहां था ?
3. कौनसा शहर ओडिशा की राजधानी है?
4. राजारानी पत्थर से निर्मित 11वीं शताब्दी का शिव-पार्वती का प्रसिद्ध मंदिर किस शहर में है?
5. ‘पूर्व का काशी’ के नाम से कौनसा शहर प्रसिद्ध है ?
उत्तर : – भुवनेश्वर
1. हरिषेण द्वारा रचित ‘प्रयाग प्रशस्ति’ में किस शासक की विजयों की जानकारी मिलती है ?
2. अप्रतिरथ, पराक्रमांक और कविराज किस शासक की उपाधियां थीं?
3. किस शासक के सिक्कों पर उसे वीणा बजाते हुए दिखाने से उसके संगीत प्रेमी होने का पता चलता है ?
4. वह गुप्त शासक कौन था, जिसने बौद्ध भिक्षु वसुबंधु को संरक्षण दिया था ?
5. उत्तर भारत के नौ राजाओं को पराजित करने के कारण किस शासक की नीति ‘प्रसभोद्धरण’ कहलाती है ?
उत्तर : – समुद्रगुप्त
1. दुनिया के सुंदरतम नगरों में शामिल पेरिस किस देश की राजधानी है ?
2. दुनिया में ‘शैम्पेन शराब’ के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध देश कौनसा है?
3. रोन नदी कहां से निकल लॉयन की खाड़ी (भूमध्य सागर) में गिरती है?
4. पुडुचेरी में 1954 से पूर्व किस देश का औपनिवेशिक शासन था ?
5. इंग्लिश चैनल ग्रेट ब्रिटेन को किस देश से अलग करता है?
उत्तर : – फ्रांस
1. जौली ग्रांट हवाई अड्‌डा किस शहर में स्थित है ?
2. राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान कहां स्थित है ?
3. इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) कहां स्थित है?
4. ‘रोज सेंटेड लीची’ किस शहर में उत्पादित होती है ?
5. कौनसा शहर प्राचीन काल में द्रोणनगर के नाम से जाना जाता था?
उत्तर : – देहरादून (उत्तराखंड)
1. किनिबालू पर्वत किस देश में स्थित है?
2. रिगगिट किस देश की करेंसी है?
3. क्वालालम्पुर किस देश की राजधानी है? है ?
4. मलाया किस देश का प्राचीन नाम है ?
5. मलय भाषा किस देश में बोली जाती है?
उत्तर : – मलेशिया
1. सी. के. नायडू भारत की प्रथम टेस्ट टीम के कप्तान थे ?
2. अंजुम चोपड़ा किस खेल के साथ जुड़ी हुई हैं?
3. राहुल द्रविड़ किस खेल से संबंधित हैं?
4. दिलीप सिंह ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, एवं देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है ?
5. नो बॉल और रनर शब्द किस खेल से संबंधित है?
उत्तर : – क्रिकेट
1. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ कहां स्थित है?
2. नर्मदा नदी पर बना धुंआधार जल प्रपात कहां है ?
3. संगमरमर की चट्टानों के लिए मशहूर ‘भेड़ाघाट’ कहां स्थित है ?
4. किस शहर में स्थित 52 प्राचीन ताल तलैयों ने उसकी पहचान बढ़ाई ?
5. गोंडवाना राज्य की प्रसिद्ध रानी दुर्गावती की कर्मस्थली कहां थी?
उत्तर : – जबलपुर (मध्य प्रदेश)
1. सन् 1906 में किसने पेरिस में इंडिया सोसायटी की स्थापना की थी ?
2. स्वतंत्रता आंदोलन काल का महत्वपूर्ण प्रकाशन ‘वन्दे मातरम’ किसने प्रकाशित किया था?
3. राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाली पहली महिला कौन थीं?
4. किस स्वतंत्रता सेनानी ने स्वराज के लिए आवाज बुलंद करते हुए “आगे बढ़ो, हम भारत के लिए हैं और भारत भारतीयों के लिए है” का नारा दिया था ?
5. किसे ‘मदर ऑफ इंडियन रिवोल्यूशन’ यानी भारतीय क्रांति की जननी कहा जाता है ?
उत्तर : – मैडम भीकाजी रूस्तम कामा
1. कथकली, थुलाल और कायकोट टीकली किस राज्य के लोकनृत्य है?
2. तिरुवनंतपुरम किस राज्य की राजधानी है।
3. केन्द्रीय नारियल अनुसंधान संस्थान, काशरगोड़ किस राज्य में स्थित है ?
4. किस राज्य में पेरियार नदी के तट पर भव्य तरीके से प्रसिद्ध महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है?
5. कौनसा राज्य देश का पहला ‘डिजिटल राज्य’ घोषित किया गया ?
उत्तर : – केरल
GK Related Questions

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply