Questions For Gk PDF – Five in One – 25

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 25 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Questions For Gk PDF

Questions For Gk PDF – Five in One -25

1. ‘विश्व शांति स्तूप’ जो विश्व में सबसे ऊंचा माना जाता है, बिहार में कहां स्थित है ?
2. बिहार राज्य का कौनसा नगर वसुमतिपुर, वृहद्रथपुर, गिरिव्रज और कुशग्रपुर के नाम से भी प्रसिद्ध रहा ?
3. बिहार राज्य में स्थित पंचपहाड़ी- वैभार, विपुलाचल, रत्नागिरि, उदयगिरि और सोनारगिरि किससे संबंधित है?
4. 483 ई.पू. में किस नगर में महाकस्सप की अध्यक्षता में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था ?
5. भारत के प्राचीन 16 महाजनपदों में शामिल मगध की प्राचीन राजधानी जिसे गिरिव्रज के नाम से भी जाना जाता था, कौनसा नगर था ?
उत्तर : – राजगीर (राजगृह)
1. मन्नार की खाड़ी भारत और किस देश के बीच में स्थित है ?
2. कोलंबो किस की राजधानी है ?
3. समुद्र पार भारत का निकटतम पड़ोसी देश कौनसा है ?
4. बेद्दा जनजाति किस देश में निवास करती है ?
5. पिदरूतलगाला किस देश का सबसे ऊंचा पर्वत है ?
उत्तर : – श्रीलंका
1. कॉफी बंदरगाह के नाम से प्रसिद्ध ‘सेंटोस’ किस देश में है?
2. विश्व में कॉफी का उत्पादन में कौनसा देश प्रथम स्थान पर है ?
3. उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान कम्पॉज किस देश में हैं?
4. कहवा का कटोरा किसका भौगोलिक उपनाम है?
5. कौनसा देश विश्व का सबसे बड़ा चीनी निर्यातक/उत्पादक देश है ?
उत्तर : – ब्राजील
1. किस शहर को पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है ?
2. सन् 1895 से हर वर्ष आयोजित हो रहे अखिल भारतीय बेटन कप हॉकी टूर्नामेंट का मेजबान शहर कौनसा है ?
3. दुनिया के बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में शामिल विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) किस शहर में है?
4. राजा राममोहन राय ने 1817 में डेविड हेयर के सहयोग से किस शहर में हिंदू कॉलेज की स्थापना की थी ?
5. पश्चिम बंगाल का डिज्नीलैंड कहा जाने वाला निक्को पार्क 1991 में कहां स्थापित किया गया?
उत्तर : – कोलकाता
1. सन् 1784 में आसिफउ‌द्दौला ने किस शहर में इमामबाड़ा जिसे भूलभुलैया कहा जाता है, बनवाया था?
2. लक्ष्मणावती, लक्ष्मणपुर या लखनपुर किस शहर के प्राचीन नाम हैं?
3. किस शहर को ‘भारत का नवाबों का शहर’ के उपनाम से जाना जाता है?
4. भारत सरकार के भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री कार्यालय चेन्नई ने कहां के मलीहाबादी दशहरी आम को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया है?
5. बेगम हजरत महल ने 4 जून, 1857 को किस स्थान पर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल बजाया था?
उत्तर : – लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
1. कंगला या कांगला फोर्ट कहां स्थित है?
2. बीर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (तुलिहल एयरपोर्ट) कहां स्थित है ?
3. कौनसा शहर पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर नदी घाटी में लगभग 760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ?
4. महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक इमा कैथल/इमा मार्केट/ख्वारम्बंद बाजार किस शहर में है?
5. कौनसा नगर मणिपुर प्रदेश की राजधानी है ?
उत्तर : – इम्फाल
1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय किस शहर में है ?
2. प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया ने किस शहर की श्यामला पहाड़ियों पर सांस्कृतिक केंद्र ‘भारत भवन’ को डिजाइन किया था ?
3. राजा भोज हवाई अड्‌डा किस शहर में है?
4. 1984 में किस शहर में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान स्थापित किया गया था?
5. कौनसा शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है?
उत्तर : – भोपाल
1. बंगाली साहित्य के विद्वान ज्योतिन्द्रनाथ टैगोर द्वारा सन् 1908 में बसाई गई मोराबादी हिल/टैगोर हिल कहां है?
2. झारखंड की किस सिटी को ‘झरनों का शहर’ भी कहा जाता है?
3. कहां स्थित कांके डैम से गोंडा पहाड़ी की सुंदरता का नजारा लिया जा सकता है ?
4. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट किस शहर में है ?
5. सुवर्णरेखा नदी पर बना हुन्डरू जलप्रपात किस शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है?
उत्तर : – रांची
1. पुरुषों के लिए थॉमस कप और महिलाओं के लिए उबेर कप किस खेल की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं?
2. राजीव गांधी खेल रत्न-2010 से सम्मानित साइना नेहवाल किस खेल की खिलाड़ी हैं?
3. सुदीरमन कप किस खेल से संबंधित है?
4. पुलेला गोपीचंद को किस खेल के लिए वर्ष 2008 का द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया था?
5. शटल, स्मैश, लॉन्ग सर्विस, लव, नेट, फाल्ट आदि शब्दावली किस खेल से जुड़ी है?
उत्तर : – बैडमिंटन
1. अनुच्छेद 78 में किसके दायित्वों की चर्चा की गई है ?
2. लोकसभा का नेता कौन होता है?
3. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) सीधे किसे रिपोर्ट करता है?
4. भारतीय संविधान के अनुसार, कौन केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है?
5. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता लोकसभा है?
उत्तर : – प्रधानमंत्री
Questions For Gk PDF

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply