Questions of GK with Answer – Five in One – 24

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 24 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Questions of GK with Answer

Questions of GK with Answer – Five in One -24

1. भारतीय विज्ञान संस्थान कहां स्थित है?
2. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का मुख्यालय कहां है?
3. भारत की सिलिकॉन वैली कहां स्थित है?
4. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क कहां स्थित है?
5. कौनसा शहर कर्नाटक की राजधानी है?
उत्तर : – बेंगलूरु
1. कौनसा शहर मस्कवा या मोस्कवा नदी के किनारे बसा हुआ है ?
2. सन् 1980 के ओलंपिक का आयोजन किस शहर में किया गया?
3. कौनसा शहर रूस की राजधानी है?
4. 5 जनवरी, 1949 से 28 जून 1991 के बीच अस्तित्व में रही परस्पर आर्थिक सहायता परिषद् का मुख्यालय किस शहर में था ?
5. किस शहर में स्थित प्रसिद्ध सात गगनचुम्बी इमारतों को सेवन सिस्टर्स कहा जाता है ?
उत्तर : – मास्को
1. 322 ई.पू. में चंद्रगुप्त ने चाणक्य की सहायता से घनानंद को हराकर किस वंश की स्थापना की?
2. अपने ही सेनापति पुष्यमित्र शुंग द्वारा मारा गया बृहद्रथ किस वंश का अंतिम शासक था ?
3. किस काल में दीवानी न्यायाधीश के रूप में राजा को प्रशासन में सहायता देने के लिए नियुक्त पदाधिकारी का नाम ‘व्यावहारिक’ था?
4. किस राजवंश के काल में टकसाल का अधिकारी लक्षणाध्यक्ष कहलाता था ?
5. ग्रीक लेखों में वर्णित ‘अमित्रोचेट्स’ यानी बिंदुसार किस वंश का शासक था ?
उत्तर : – मौर्य
1. चेराव किस प्रदेश का लोक नृत्य है?
2. पहाड़ी लंगूर (गिब्बन) किस प्रदेश का राज्य पशु है ?
3. लावंग एवं बराक नदियां किस प्रदेश में बहती हैं?
4. किस प्रदेश के पूर्व और दक्षिण में म्यांमार है ?
5. मणिपुर का दक्षिण का पड़ोसी कौन है?
उत्तर : – मिजोरम
1. तेजपुर, जोरहाट, सिलचर एवं डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे किस प्रदेश में स्थित हैं?
2. अहोम राजाओं का शासन कहां था?
3. बीहू किस राज्य का लोकनृत्य है ?
4. मनिराम देवान के नाम से प्रसिद्ध मनिराम दत्ता ने 1857 में कहां आजादी की लड़ाई लड़ी थी ?
5. मानस राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?
उत्तर : – असम
1. भूतर, जब्बारहट्टी और गग्गल हवाई अड्डे किस प्रदेश में हैं ?
2. कस्तूरीमृग किस प्रदेश का राज्य पशु है?
3. सुंदर स्थल बर्फ के खेलों, याक की सवारी तथा कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र के लिए प्रसिद्ध कुफरी किस प्रदेश में स्थित है?
4. सिंचाई एवं जल विद्युत की भाखड़ा- नांगल परियोजना से पंजाब के अलावा कौनसा राज्य लाभान्वित हो रहा है?
5. शिमला किस राज्य की राजधानी है ?
उत्तर : – हिमाचल प्रदेश
1. ‘मूंगा’ रेशम की किस्म मूलतः देश के किस राज्य में पैदा होती है?
2. जिया भोरोली नदी किनारे स्थित प्राकृतिक सौन्दर्य व हरीतिमा के लिए प्रसिद्ध भालुकपुंग किस राज्य में है ?
3. नीलांचल पर्वत पर स्थित मां कामाख्या का मंदिर किस राज्य में है?
4. अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण में कौनसा भारतीय राज्य स्थित है ?
5. दिसपुर किस प्रदेश की राजधानी है ?
उत्तर : – असम
1. ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने के लिए वैज्ञानिक हिग्स बोसॉन द्वारा गॉड पार्टिकल पर शोध कहां किया गया?
2. संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद् की बैठकें वर्ष में दो बार होती हैं। अप्रेल में न्यूयॉर्क में तो जुलाई में कहां होती है?
3. डब्ल्यूटीओ एवं डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय कहां स्थित तहै? है ?
4. जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का मुख्यालय किस शहर स्थित है?
5. अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीओ) का मुख्यालय कहां स्थित है ?
उत्तर : – जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
1. दुनिया के बड़े तेल शोधक क्षेत्रों में शामिल ‘अबादान’ किस देश में है?
2. ऋग्वैदिक काल के प्रमुख वेद ऋग्वेद की अनेक बातें ‘जेंद अवेस्ता’ से मिलती हैं। यह किस देश का ग्रंथ है ?
3. दश्त-ए-लूट मरुस्थल किस देश में स्थित है?
4. अजंता के भित्ति चित्र में पुलकेशिन द्वितीय को किस देश के राजदूत का स्वागत करते हुए चित्रित किया गया है?
5. इतिहासकारों के अनुसार सिंधु सभ्यता काल में किस देश से सोना-चांदी, टिन, फिरोजा, सीसा आदि धातुओं का आयात होता था?
उत्तर : – ईरान
1. अकबरी महल, मोती मस्जिद, दयालबाग, रामबाग, स्वामीबाग और जामा मस्जिद किस शहर के पर्यटन स्थल हैं?
2. उर्दू शायर मिर्जा गालिब का मूल निवास स्थान कौनसा था ?
3. मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने किस शहर को अपनी राजधानी बनाया था ?
4. छत्रपति शिवाजी महाराज मुगलों की कैद से भागने के समय कौनसे नगर में कैद थे?
5. किस शहर में स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से 1989 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार की शुरुआत की गई थी ?
उत्तर : – आगरा

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply