General Gk Questions with Answer – Five in One – 23

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 23 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, General Gk Questions with Answer

General Gk Questions with Answer – Five in One -23

1. सिंचाई एवं पेयजल के लिए बनी इंदिरा गांधी नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाला राज्य है?
2. सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर परियोजना किस राज्य में स्थित है?
3. रणथंभौर टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
4. देश के सबसे बड़े रेगिस्तान थार का अधिकांश हिस्सा किस प्रदेश में है ?
5. सूर्य नगरी के नाम से विख्यात जोधपुर शहर किस प्रदेश में है?
उत्तर : – राजस्थान
1. 8 अप्रैल, 1929 को केंद्रीय विधान मंडल में बटुकेश्वर दत्त के साथ किसने बम फेंका था ?
2. वैकुण्ठ शुक्ल ने किसकी मुखबिरी करने के कारण फणीन्द्र घोष की हत्या की थी ?
3. वायसराय लॉर्ड इरविन के शासनकाल में महान शहीद सुखदेव और राजगुरु के साथ किसे 23 मार्च 1931 1 को फांसी दी गई थी?
4. 27 सितंबर, 1931 को लाहौर के समाचार पत्र ‘द पीपल’ में प्रकाशित लेख ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ किसने लिखा ?
5. सन् 1926 में पंजाब में स्थापित नौजवान भारत सभा के प्रथम सचिव कौन थे ?
उत्तर : – सरदार भगतसिंह
1. सन् 1911 में अंटार्कटिका महाद्वीप के ध्रुवीय बिंदु पर पहली बार पहुंचने वाले ‘रोनाल्ड एमंडसन’ किस देश हैं?
2. ओस्लो किस देश की राजधानी है ?
3. मध्य-रात्रि में सूर्योदय का देश किसका भौगोलिक उपनाम है ?
4. संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव ट्रिम्बेली (ट्रिग्वली) किस देश के थे ?
5. क्रोन किस देश की मुद्रा है ?
उत्तर : – नार्वे
1. घोड़ों को दागने की प्रथा किसके शासनकाल में प्रारंभ हुई ?
2. 15 अक्टूबर, 1542 को अमरकोट के राणा वीरसाल के किले में किसका जन्म हुआ था ?
3. माहम अनगा किस मुगल बादशाह की धात्री थी ?
4. सन् 1582 में ‘दीन-ए-इलाही’ नामक नया धर्म किसने चलाया था ?
5. जरदोजी कढ़ाई किसके शासनकाल में लोकप्रिय हुई थी ?
उत्तर : – जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर
1. भारतीय विज्ञान संस्थान कहां स्थित है?
2. भारत में सुपर कम्प्यूटर परम का निर्माण कहां किया गया ?
3. भारत की सिलिकॉन वैली कहां स्थित है ?
4. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क कहां स्थित है ?
5. कौनसा शह शहर कर्नाटक की राजधानी है ?
उत्तर : – बेंगलूरु
1. विजेन्द्र सिंह ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में किस खेल में कांस्य पदक जीता था ?
2. ओमप्रकाश भारद्वाज (1985) और वी.आई. फर्नान्डीज (2012) को किस खेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया ?
3. किस खेल में पुरुषों के 3-3 मिनट के तीन चक्र (राउण्ड) और महिलाओं के 2-2 मिनट के 4 चक्र होते हैं?
4. मुहम्मद अली और माइक टायसन किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे हैं?
5. एम सी मैरी कॉम ने किस खेल में 8 बार विश्व चैंपियनशिप जीती है?
उत्तर : – मुक्केबाजी
1. टेगस और एब्रो नदियां किस देश में बहती हैं?
2. विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) का मुख्यालय किस देश में है?
3. मेसेटा पठार किस देश में स्थित है ?
4. ईगल यानी बाज किस देश का राष्ट्रीय चिन्ह है ?
5. मैड्रिड शहर किस देश की राजधानी है?
उत्तर : – स्पेन
1. सन् 1955 में सोवियत संघ के सहयोग से लौह-इस्पात का कारखाना कहां स्थापित किया गया?
2. सन् 1976 में जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप पहली बार कहां आयोजित की गई थी ?
3. इस्पात नगरी के नाम से किस नगर को जाना जाता है ?
4. किस लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना द्वितीय पंचवर्षीय योजना में की गई थी ?
5. राजनांदगांव, दुर्ग और……….शिवनाथ नदी के किनारे बसे हैं।
उत्तर : – भिलाई (छत्तीसगढ़)
General Gk Questions with Answer
1. सोडियम नाइट्रेट के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान किस देश का कब्जा है ?
2. अटाकामा मरुस्थल पेरू के अलावा किस देश में फैला हुआ है ?
3. सेंटियागो सिटी किस देश की राजधानी है ?
4. इक्वेडोर और …………. के अलावा सभी दक्षिण अमेरिकी देशों की सीमा ब्राजील से लगती है।
5. विश्व का मुख्य तांबा उत्पादक देश कौनसा है ?
उत्तर : – चिली
1. शुद्ध चांदी का रुपया का आविष्कार किसने किया?
2. सन् 1529 में बंगाल के शासक नुसरत शाह को हराकर किसने हजरते आला की उपाधि धारण की थी ?
3. “मैं मु‌ट्ठीभर बाजरे के लिए हिंदुस्तान का साम्राज्य खो देता।” गिरी-सुमेल के युद्ध में पराजित हुए किस शासक ने ये शब्द कहे थे ?
4. किसानों को कबूलियतपत्र द्वारा पट्टा जारी करने का कार्य किसके शासनकाल में शुरू हुआ था ?
5. चौसा और बिलग्राम के युद्ध में हुमायूं को किसने पराजित किया था?
उत्तर : – शेरशाह सूरी

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply