You are currently viewing Gk Best Collection for All Exam ~ Five in one 11

Gk Best Collection for All Exam ~ Five in one 11

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 11 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Gk Best Collection for All Exam

Gk Best Collection for All Exam – Five in One – 11

1. कौन सा सादन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन है ?
2. मीरा कुमार किसकी प्रथम महिला अध्यक्ष थी ?
3. किसकी सदस्यता के लिए उम्मीदवार 25 उम्र से कम नहीं होना चाहिए ?
4. प्रधानमंत्री……का नेता होता है?
5. जी. वी. मावलंकर किसकी प्रथम अध्यक्ष थे?
उत्तर – लोकसभा
1. गरबा लोक नृत्य कहां का है ?
2. साइमन कमीशन के विरोध में बालिकाओं के संगठन मंजर सेना का गठन कहां किया गया था ?
3. किस राज्य की सबसे लंबी तटीय रेखा है?
4. जंगली गधों का अभ्यारण कहां है?
5. दांडी मार्च का प्रारंभ कहां से किया गया था?
उत्तर गुजरात
1. गुजरात की गिरनार में सुदर्शन झील का निर्माण किस वंश के शासक में करवाया था ?
2. किस वंश के शासन में उद्योगों व कारखाने का अध्यक्ष ‘कर्मान्तिक’ कहलाता था ?
3. अपनी अवस्था के अंतिम दिनों में जैन संत भद्रबाहु के साथ दक्षिण जाने वाले राजा चंद्रगुप्त कौन से वंश के थे ?
4. किस वंश के शासन में गुप्तचरों को ‘गूढ़ पुरुष’ कहा जाता था ?
5. बृहद्रथ किस वंश का अंतिम शासक था?
उत्तर – मौर्य वंश
1. स्वधीनता आंदोलन के दौरान प्रकाशित ‘केसरी’ समाचार पत्र के संपादक कौन थे?
2. ‘पूना होमरूल लीग’ की स्थापना किसने की थी?
3. किस विद्वान ने आर्यों का मूल निवास स्थान उतर ध्रुव माना है?
4. महाराष्ट्र के राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए गणपति-पर्व का श्री गणेश किया था?
5. ‘भारतीय असंतोष का जनक’ किसे कहा गया था?
उत्तर- बाल गंगाधर तिलक
1. अमीर खुसरो के किस भाषा के इतिहासकार थे?
2. शेरशाह ने अपने सिक्कों या अभिलेखों नागरी लिपि के साथ किसका उपयोग?
3. देवराय द्वितीय के शासनकाल में विजयनगर आया राजदूत अब्दुल रज्जाक कौन था?
4. दिल्ली सल्तनत की आधिकारिक भाषा कौन सी थी?
5. अब्दुल कादिर बदायूंनी ने किस भाषा में महाभारत का ‘रज्मनामा’ के नाम से अनुवाद किया था?
उत्तर- फारसी
1. भारत सरकार ने 5 अक्टूबर, 2009…. डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया?
2. कौन सी नदी प्रयागराज से हल्दिया तक नौगम्य है?
3. सिंचाई के लिए फरक्का परियोजना किस नदी पर बनाई जा रही है?
4. किस नदी को बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है?
5. पटना व वाराणसी किस नदी के किनारे बसे हैं ?
उत्तर- गंगा
1. रांची के पूर्व पूर्व में कौनसा राज्य स्थित है ?
2. देश का वह कौनसा एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जिसके उत्तर में पर्वत [हिमालय] एवं दक्षिण में सागर [बंगाल की खाड़ी] है।
3. गंगा नदी पर बनाई गई जल परिवहन की फरक्का परियोजना से बिहार के अलावा कौनसा राज्य लाभान्वित हो रहा है?
4. देश में सर्वाधिक चावल किस राज्य में पैदा होता है ?
5. कोलकाता किस प्रदेश की राजधानी है?
उत्तर : – पश्चिम बंगाल
1. कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थीं?
2. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भारतीय महिला प्रतिनिधि के रूप में किसने भाग लिया था?
3. देश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
4. नाइटेंगल ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है?
5. सुभाषचन्द्र बोस को किसने ‘भारतीय देश भक्ति की ज्वलंत तलवार’ से सम्बोधित किया था ?
उत्तर : – सरोजिनी नायडू
1. ब्लाइ थ्स ट्रापागोन किस प्रदेश का राज्य पक्षी है ?
2. कौनसा प्रदेश ब्रह्मपुत्र घाटी और बर्मा के बीच पहाड़ी इलाके की संकरी पट्टी में बसा हुआ है।
3. सेकरेन्यी और मोआत्सु त्योहार किस राज्य में मनाए जाते हैं?
4. दखू, तीजू, धनसिरी नदियां किस प्रदेश में बहती है?
5. आओ, चांग, अंगामी, लोथा, कोन्याक, सेमा एवं संगताम किस प्रदेश की प्रमुख भाषाएं हैं?
उत्तर : – नागालैंड
1. किस मुगल शासक के शासनकाल में मुगल शैली की स्थापत्य कला चरम सीमा पर थी ?
2. मीर जुमला ने प्रसिद्ध ‘कोहिनूर’ हीरा किसे भेंट किया था?
3. शहजादे के रूप में किस मुगल शासक का नाम खुर्रम था ?
4. आगरे के लाल किले में ‘मोती मस्जिद’ का निर्माण किसने करवाया था ?
5. पं. जगन्नाथ को महाकविराय की पदवी किसने दी थी ?
उत्तर : – शाहजहां
Gk Best Collection for All Exam

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply