GK questions Tips and Tricks – Five in One – 21

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 21 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK questions Tips and Tricks

GK questions Tips and Tricks – Five in One – 21

1. किस महाद्वीप को विकास की अधिक संभावनाओं की विद्यमानता के कारण ‘भविष्य का भण्डारगृह’ कहा जाता है?
2. किस महाद्वीप को ‘महाद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है ?
3. जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से किस महाद्वीप का विश्व में प्रथम स्थान है ?
4. यांगटिसीक्यांग नदी किस महाद्वीप की सबसे लंबी (लगभग 5560 किमी) नदी है?
5. किस महाद्वीप को ‘विषमताओं का महाद्वीप’ कहा जाता है ?
उत्तर : – एशिया
1. स्वामी विवेकानन्द जी को समर्पित ‘विवेकानन्द रॉक मेमोरियल’ कहां स्थित है?
2. किस स्थान से भूमध्य रेखा की दूरी लगभग 876 किमी है?
3. भारत का वह कौनसा स्थान है, जहां बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिन्द महासागर मिलते हैं?
4. भारत भूमि का दक्षिणतम जिला कौनसा है?
5. वाराणसी से शुरू होकर ग्रेट-दक्कन राजमार्ग (एनएच-7) कहां जाकर समाप्त होता है ?
उत्तर : – कन्याकुमारी
1. कौनसा नगर प्राचीनकाल में पल्लव राजाओं की राजधानी था ?
2. वल्लुवरकोट्टम जहां तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर की 33 मीटर लम्बे रथ पर प्रतिमा स्थापित है, किस शहर में है?
3. मद्रास किसका प्राचीन नाम है ?
4. हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर उद्योग से सम्बन्धित ‘टाइडल पार्क’ कहां स्थित है?
5. संसार के सभी समुद्रतटों में दूसरा सबसे बड़ा और सुरम्य मेरिना बीच किस शहर में स्थित है?
उत्तर : – चेन्नई
1. गंगटोक हवाई अड्डा किस राज्य में स्थित है ?
2. चीन, नेपाल व भूटान की सीमा से लगने वाला राज्य कौनसा है?
3. भुटिया, लेप्चा और लिबुई किस राज्य की प्रमुख भाषाएं हैं?
4. हिमालय डोंक्या, सिंगलीला एवं चोला पर्वत किस राज्य में हैं?
5. तेन्दोंग हलो रूम फाट (तेन्दोंग पर्वत की पूजा) किस राज्य के प्रमुख त्योहारों में शामिल है ?
उत्तर : – सिक्किम
1. सदाशवि राव भाऊ के नेतृत्व में मराठों ने सन् 1761 में अहमदशाह अब्दाली से युद्ध कहां लड़ा था ?
2. देश के पहले कृत्रिम रबड़ संयंत्र का उद्घाटन 29 नवंबर, 2013 को कहां किया गया था ?
3. कौनसा नगर ‘बुनकरों का शहर’ के रूप में प्रसिद्ध है ?
4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत कहां से की थी?
5. वर्तमान का कौनसा नगर महाभारत के पांडवों द्वारा स्थापित पांच शहरों में से एक पांडुप्रस्थ था?
उत्तर : – पानीपत (हरियाणा)
1. विश्व की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?
2. मिस्र की राजधानी काहिरा किस नदी के किनारे बसी है?
3. मिस्र, तंजानिया और सूडान से होकर गुजरने वाले नदी कौनसी है?
4. विक्टोरिया झील से निकलने वाली नदी कौनसी है ?
5. ब्लू नील और सफेद नील किस नदी की सहायक नदियां हैं?
उत्तर : – नील नदी
1. भगवती सुत्त ग्रंथ में किसकी जीवनी का वर्णन किया गया है?
2. ज्ञान प्राप्ति के पश्चात् जिन, केवलिन, अर्हत् और निर्ग्रथ कौन कहलाए ?
3. पावापुरी, कुण्डलग्राम किससे संबंधित हैं ?
4. बौद्ध साहित्य में किन्हें ‘निगण्ठ नाथपुत्र’ कहा गया है ?
5. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन हैं?
उत्तर : – भगवान महावीर स्वामी
1. कौनसा प्रसिद्ध शहर तवी नदी के किनारे बसा है?
2. तीन हजार वर्ष पूर्व राजा बाहूलोचन द्वारा बनवाया गया बाहू किला किस शहर में स्थित है?
3. महाराजा गुलाब सिंह ने सन् 1835 में विश्व प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर की स्थापना कहा करवाई?
4. लाल इंटों से बना ‘अमर महल म्यूजियम’ किस शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है ?
5. विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी कहां स्थित है?
उत्तर : – जम्मू
1. गंडक नदी पर स्थित सिंचाई एवं पन बिजली की गंडक परियोजना से बिहार के अलावा कौनसा राज्य लाभांवित होता है?
2. देश में सर्वाधिक गन्ना किस राज्य में उत्पन्न किया जाता है?
3. किस राज्य की सीमा सर्वाधिक राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?
4. ओबरा ताप विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है ?
5. क्रौंच या सारस किस प्रदेश का राज्य पक्षी है ?
उत्तर : – उत्तरप्रदेश
1. कौटिल्य अर्थात् चाणक्य द्वारा लिखित प्रसिद्ध ग्रंथ कौनसा है ?
2. इटालियन राजनैतिक विचार क मैकियावली की प्रसिद्ध पुस्तक ‘द प्रिंस’ की तुलना किस भारतीय ग्रंथ से की जाती है ?
3. किस ग्रंथ में गुप्तचरों को गूढ़ पुरुष कहा गया है?
4. किस ग्रंथ में राज्य प्रशासन के 18 पदाधिकारियों के समूह को ‘तीर्थ’ कहा गया है?
5. मौर्यकाल में राजनीति और प्रशासन पर लिखा गया प्रसिद्ध ग्रंथ कौनसा है ?
उत्तर : – अर्थशास्त्र
GK questions Tips and Tricks

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply