General Knowledge Free – Five in One – 15

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 15 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, General Knowledge Free

General Knowledge Free – Five in One -15

1. किस शासक को ‘देवराज’ तथा ‘देवगुप्त’ के नाम से भी जाना जाता है?
2. शकों का उन्मूलन करने पर किस शासक ने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी ?
3. महरौली (दिल्ली) अभिलेख से मुख्यतः किस सम्राट के विषय में जानकारी प्राप्त होती है ?
4. भारतीय अनुश्रुतियों में किस महान शासक को ‘शकारि’ कहा जाता है ?
5. चीनी यात्री फाह्यान (Fe-Hien) ने किस शासक के समय भारत की यात्रा की थी ?
उत्तर : – चंद्रगुप्त द्वितीय
1. इंडियन रोलर किस प्रदेश का राज्य पक्षी हैं?
2. वनस्पतियों और जीवजंतुओं की दुर्लभ प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध ‘भीमबंध वन्य जीव अभयारण्य’ किस राज्य में स्थित है?
3. बिहूला त्योहार देश के किस राज्य में प्रमुखता से मनाया जाता है?
4. बिहटा हवाई अड्‌डा किस राज्य में स्थित है?
5. मगही (मागधी), भोजपुरी, अंगिका, मैथिली भाषाएं मुख्यतः किस राज्य में बोली जाती हैं?
उत्तर : – बिहार
1. कौनसा शासक प्रत्येक पांचवें वर्ष प्रयाग में धार्मिक सम्मेलन करता था?
2. चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय ने नर्मदा नदी के किनारे किस राजा को पराजित किया था ?
3. चीनी यात्री हृवेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था ?
4. किस शासक को शीलादित्य भी कहा जाता है?
5. पुष्यभूति वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : – हर्षवर्धन
1. खेतान ट्रॉफी, स्विफ्ट विश्व कप, दुबई कप, लिम्का कप प्रतियोगिताएं किस खेल से संबंधित हैं?
2. भारत के विश्वनाथन आनंद और रूस के गैरी कास्पारोव किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे हैं?
3. बिशप शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ?
4. आधुनिक युग में भी लोकप्रिय किस खेल का जन्मदाता भारत को माना जाता है?
5. अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था ‘फिडे’ (FIDE) किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर : – शतरंज (Chess)
1. सन् 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड कहां पर हुआ?
2. महाराजा रणजीत सिंह और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच 1809 ई. में कौनसी संधि हुई थी ?
3. किस शहर को भारत की गोल्डन सिटी कहा जाता है?
4. भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब किस शहर में है?
5. क्रिकेट स्टेडियम ‘गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स ग्राउंड’ किस शहर में है ?
उत्तर : – अमृतसर ( पंजाब )
1. माउंट विन्सन मैसिफ किस महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?
2. किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के ‘एस’ (S) अक्षर की जैसी है ?
3. किस महाद्वीप (Continent) को ‘महाद्वीप’ के नाम से जाना जाता है ?
4. किस महाद्वीप में सरीसृप नहीं पाये जाते हैं ?
5. दक्षिण गंगोत्री कहां स्थित है?
उत्तर : – अंटार्कटिका
1. मोका कॉफी कहां उगाई जाती है?
2. ‘अरेबियन मरुस्थल’ सऊदी अरब, सीरिया एवं नाफुद क्षेत्र के अलावा किस देश में फैला हुआ है?
3. साना किस देश की राजधानी है ?
4. यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल सोकोत्रा द्वीप समूह किस देश में स्थित है ?
5. अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) किस देश के दक्षिण में है ?
उत्तर : – यमन (Yemen)
1. रेगुर मिट्टी (काली मिट्टी) को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
2. काली मिट्टी किस फसल की खेती के लिए सर्वाधिक उपयोगी होती है ?
3. किस फसल को सफेद सोना कहते हैं?
4. ये किस फसल की किस्में हैं- बंगाल, अमरीकन, धौलेरा, उमरा, भड़ौच, सूरती, कम्पना, कम्बोडिया, जयवंत, कोमिल, दक्षिणी झेलम, मद्रास- यूगेंडा और तिरुनलवेली ?
5. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे ?
उत्तर : – कपास ( cotton )
General Knowledge Free
1. रिक्टर पैमाने पर क्या मापा जाता है?
2. किस प्राकृतिक आपदा को अननुमेय (unpredictable) माना जाता है ?
3. सुनामी का मुख्य कारण क्या है?
4. किस प्राकृतिक आपदा के समय P.S.L. तरंगों का उद्भव होता है ?
5. सीस्मोलॉजी किसके अध्ययन को कहते हैं?
उत्तर : – भूकंप ( Earthquake )
1. पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?
2. देश में कामाख्या देवी मंदिर कहां स्थित है ?
3. सी.टी.सी. किस्म की चाय नीलामी में किस चाय नीलामी केंद्र का विश्व में प्रथम स्थान है ?
4. पूर्वोत्तर का सांस्कृतिक केंद्र शंकरदेव कलाक्षेत्र कहां है ?
5. पूर्वोत्तर या उत्तर-पूर्व सीमान्त रेलवे का मुख्यालय मालेगांव कहां है ?
उत्तर : – गुवाहाटी

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply