Border Roads Organisation Foundation Day 2021 : 7 मई को ही क्योंं मनाया जाता है सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस (Seema Sadak Sangathan Sthapna diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्वपूर्ण बातें
Border Roads Organisation Foundation Day : 7 May
- सीमा सड़क संगठन का गठन 7 मई, 1960 को किया गया। इसीलिए प्रतिवर्ष 7 मई को सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस मनाया जाता है।
- सीमा सड़क संगठन का मुख्य कार्य देश के दुर्गम तथा दूर-दराज सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और पुलों का निर्माण करना है।
- सीमा सड़क संगठन की स्थापना के समय इसका मूल उद्देश्य देश के उत्तरी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क के तीव्र विस्तार में समन्वय स्थापित करना था।
- देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते सीमा सड़क संगठन का स्थापना दिवस सादगी से मनाया जाएगा।
- सीमा सड़क संगठन दल में भारतीय थल सेना तथा जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) से संबंधित कुशल अधिकारियों का समूह होता है जिसका नेतृत्व थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल के हाथ में होता है।
- सीमा सड़क संगठन अब तक देश के दुर्गम तथा दूर-दराज क्षेत्रों में 50,500 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण, 42000 मीटर लंबाई के 430 से अधिक बड़े स्थाई पुलों के निर्माण के अलावा 19 हवाई अड्डों का भी निर्माण कर चुका है। यह निर्माण कार्य उन क्षेत्रों में किया गया है जहां कोई निर्माण एजेंसियां शायद ही कार्य करने का साहस कर सके।
- हाल ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने देश के बाकी हिस्सों से पंजाब के कासोवाल एन्क्लेव को जोडऩे के लिए रावी नदी पर निर्धारित समय से काफी पहले एक नये स्थायी पुल का निर्माण करते हुए इसे उपयोग के लिए खोल दिया है। लगभग 35 वर्ग किलोमीटर का यह क्षेत्र इससे पूर्व सीमित भार क्षमता के पंटून पुल के माध्यम से जुड़ा था।
- सीमावर्ती इलाकों जैसे सिक्किम, भूटान, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार में जीवन को चलाये रखने में वहां के लोगों का सीमा सड़क संगठन पर पूरा भरोसा है।
- यह संगठन प्रतिवर्ष 95 सड़कों (3000 किलो मीटर) पर बर्फ हटाने का कार्य करता है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क बना रह सके।
- सीमा सड़क संगठन की स्थापना के समय इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री और उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री थे। वर्तमान में रक्षा राज्य मंत्री सीमा सड़क विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
- वर्तमान यानी सन् 2021 में सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक (डीजीबीआर) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी हैं।
- सीमा सड़क संगठन की ओर से किए गए/किए जा रहे कुछ दुर्गम व अति महत्वपूर्ण कार्यं निम्न हैं- हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति तथा पांगी घाटी में रोहतांग सुरंग का निर्माण, अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में 720 मीटर लंबे दिगरू पुल का निर्माण, अरुणाचल प्रदेश के ही अकाजन-जोनाई-पासी घाट सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग 52) पर स्थित साइमन नदी पर निर्मित 480 मीटर लंबे पुल का निर्माण, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में निर्माणाधीन जेड-मोड सुरंग आदि।
- सीमा सड़क संगठन का ध्येय वाक्य है- श्रमेण सर्वम् साध्यम।
Border Roads Organisation Foundation Day (सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस)
FAQ’s:-
- When is the Border Roads Organisation Foundation Day celebrated every year? / सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस कब मनाया जाता है / Seema Sadak Sangathan Sthapna diwas kab manaya jata hai
- When was the first Border Roads Organisation Foundation Day celebrated? / pahla Seema Sadak Sangathan Sthapna diwas kab manaya gaya / पहली बार सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस कब मनाया गया
मई महीने सभी महत्वपूर्ण दिवस विस्तार से :-
- महाराष्ट्र दिवस ( Maharashtra day ) & गुजरात दिवस ( Gujarati day )
- मजदूर दिवस ( international Labour Day )
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस ( world press freedom Day )
- विश्व रेडक्राॅस दिवस ( world red cross day )
- विश्व थैलीसीमिया दिवस ( world thalassaemia day )
- मदर्स डे या मातृ दिवस / mother’s Day
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस ( national technology day )
- इंटरनेशनल नर्सेस डे ( अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस )
- अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस ( international Day of families )
- विश्व दुरसंचार दिवस / ( world telecommunication day )
- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ( world hypertension day )
- अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस ( international museum day )
- विश्व मधुमक्खी दिवस
- अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (international biodiversity day )
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस
- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ( anti tobacco day )
- Daily use English Sentence | रोज बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
- भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद लिस्ट | Important Articles of Indian Constitution in Hindi
- GK Quiz in Hindi | सामान्य ज्ञान क्विज | GENERAL KNOWLEDGE
- Indian states and their capitals | भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ
- विभिन्न क्षेत्रों के पिता कहे जाने वाले लोग | Fathers of various fields in Hindi
- Sports Stadium of india | भारत के खेल स्टेडियम
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎
PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500) Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC
Join Us for daily update – Telegram YouTube Facebook Instagram