लाल किला का इतिहास और रोचक तथ्‍य | Red Fort Facts in Hindi | Red Fort Questions in Hindi

प्लीज शेयर करें

Red Fort Facts in Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला (Lal Kila) देश की आन-बान शान और देश की आजादी का प्रतीक है। मुगल काल में बना यह ऐतिहासक स्मारक विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। करीब 250 एकड़ जमीन में फैला यह शाही किला मुगल बादशाहों का न सिर्फ राजनीतिक केन्द्र है बल्कि यह औपचारिक केन्द्र भी हुआ करता था, जिस पर करीब 200 सालों तक मुगल वंश के शासकों का राज रहा। देश की जंग-ए-आजादी का गवाह रहा लाल किला मुगलकालीन वास्तुकला, सृजनात्मकता और सौंदर्य का अनुपम और अनूठा उदाहरण है।

1648 ईसवी में बने इस भव्य किले का इतिहास बेहद दिलचस्प है, आइए जानते हैं लाल किला का इतिहास, इसकी बनावट और इससे जुड़े को अनसुने और रोचक तथ्यों के बारे में – Red Fort Facts in Hindi

Red Fort Facts in Hindi

दिल्ली का लाल किला कब और किसने बनवाया और इसका इतिहास – Lal Kila History in Hindi

  • राजधानी दिल्ली में स्थित भारतीय और मुगल वास्तुशैली से बने इस भव्य ऐतिहासिक कलाकृति का निर्माण पांचवे मुगल शासक शाहजहां ने करवाया था। यह शानदार किला दिल्ली के केन्द्र  में यमुना नदी के तट पर स्थित है, जो कि तीनों तरफ से यमुना नदीं से घिरा हुआ है,
  • इस किले को लाल किला इसकी दीवारों के लाल रंग के कारण कहा जाता है जो लाल रेत पत्थर से निर्मित हुआ है
  • इस किले के निर्माण कार्य की शुरुआत मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा 1638 ई में करवाई गई थी। भारत के इस भव्य लाल किले का निर्माण काम 1648 ई तक लगभग 10 साल  तक चला।
  • शाहजहां, इस किले को उनके द्वारा बनवाए गए सभी किलों में सबसे आर्कषक और सुंदर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 1638 ई में ही अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली शिफ्ट किया था,
  • लाल किला बनने की वजह से भारत की राजधानी दिल्ली को शाहजहांनाबाद कहा जाता था, साथ ही लाल किले को शाहजहां के शासनकाल की रचनात्मकता का मिसाल माना जाता था। मुगल सम्राट शाहजहां के बाद उसके बेटे औरंगजेब ने इस किले में मोती-मस्जिद (Moti Masjid) का निर्माण करवाया था।
  • खूबसूरत ऐतिहासिक इमारत को बनाने में उस दौरान  करीब 1 करोड़ रुपए की लागत का खर्चा आया था, यह उस समय का सबसे शानदार और महंगा किला था लाल किला को पहले ‘किला ए मुबारक’ के नाम से जाना जाता था
  • आगरा के ताजमहल की तरह लाल किला भी यमुना नदी के किनारे स्थित है किला को घेरने वाली खाई में यमुना नदी का ही जल भरा जाता है जब 1739 में नादरशाह ने दिल्ली पर हमला कर लाल किले के बगीचे व दीवारों को नुकसान पहुंचाया। 11 मार्च 1783 को सिखों ने लाल किले में प्रवेश कर दीवाने ए आम पर कब्जा कर लिया था
  • 1857 में ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने इस पर कब्जा कर इसे मुख्यतः छावनी के रूप में प्रयोग किया। और इसे किले में जमकर लूट-पाट भी की। अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर पर इसी किले में केस चलाया गया था उनके दोनों बेटों को गोली मार दी गई और बादशाह को रंगून जेल भेज दिया गया था
  • भारत की आजादी के बाद सबसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस पर तिरंगा फहराकर देश के नाम संदेश दिया था। तभी से हर साल यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के पीएम द्धारा लाल किले पर झंडा फहराए जाने की परंपरा है।
  • वहीं आजादी के बाद लाल किले का इस्तेमाल सैनिक प्रशिक्षण के लिए किया जाने लगा और फिर यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रुप में मशहूर हुआ, वहीं इसके आर्कषण और भव्यता की वजह से इसे वर्ष 2007 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया था
  • भारत की जंग-ए-आजादी की गवाह रह चुका लाल किला दुनिया भर में अपनी भव्यता और आर्कषण की वजह से मशहूर है। अष्टकोणीय आकार में बने दुनिया के इस सबसे खूबसूरत किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया है।
  • करीब डेढ़ किलोमीटर की परिधि में फैले भारत के इस भव्य ऐतिहासिक स्मारक के चारों तरफ करीब 30 मीटर ऊंची पत्थर की दीवार बनी हुई है, जिसमें मुगलकालीन वास्तुकला का इस्तेमाल कर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है। इसके साथ ही इसमें रेशमी चादर का भी इस्तेमाल किया गया है।
  • दुनिया के इस सबसे विशाल किले के अंदर तीन द्धार भी बने हुए हैं, इस किले के अंदर बने दिल्ली द्वार और लाहौर द्वार प्रमुख हैं, जिनका अपना ऐतिहासिक महत्व भी है। इस भव्य किले के अंदर बना लाहौर गेट सैलानियों एवं आम लोगों के लिए खोला गया है, जबकि इस किले के अंदर बने दिल्ली द्वार से सिर्फ वीवीआईपी और कुछ बेहद खास लोग ही एंट्री कर सकते हैं।
  • मुगल सम्राट शाहजहां ने आगरा में स्थित ताजमहल को भव्य रुप देने वाले डिजाइनर और मुगल काल के प्रसिद्ध वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को इस किले की डिजाइन बनाने  के लिए चुना था।

लाल किला के परिसर में बनी मुख्य ऐतिहासिक इमारतें – Red Fort Facts in Hindi

मुगल, हिंदू और फारसी स्थापत्य शैली से मिलकर बने दुनिया के इस विशाल किले के परिसर में कई सुंदर और विशाल इमारते बनी हुई हैं, जो इसके आर्कषण को दो गुना बढ़ा देती है। करीब डेढ़ किलोमीटर की परिधि में फैले इस भव्य लाल किले के अंदर मोती मस्जिद, नौबत खाना, मीना बाजार, दीवाने खास, रंग महल, दीवानेआम, सावन जैसी कई खूबसूरता ऐतिहासिक इमारते बनी हुई हैं।

  • रंग महल:

रंग महल, लाल किला के अंदर बना है , रंगीन मिजाज के रहे मुगल शासक शाहजहां की पत्नियां और उनकी रखैलों के लिए बनाया गया था। पहले रंग महल का नाम ”पैलेस ऑफ कलर्स” भी रखा गया था। इस रंग महल के बीचों-बीच एक नहर भी बनी हुई थी, जो कि इस महल के तापमान को गर्मियों के दिन में बेहद ठंडा रखती थी।

  • मोती मस्जिद:

मोती-मस्जिद को साल 1659 में मुगल शासक शाहजहां के बेटे औरंगजेब द्धारा किले के परिसर में अपने निजी मस्जिद के रुप में बनवाया गया था, जहां पर वह अपनी रोज की नमाज अदा करता था।

  • मुमताज महल:

मुमताज महल, लाल किला के परिसर में अंदर बनी 6 सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक संरचनाओं में से एक है, जिसका नाम मुगल सम्राट शाहजहां की सबसे पसंदीदा बेगम मुमताज महल के नाम पर रखा गया है। लाल किले के अंदर की सभी संरचनाएं यमुना नदी से जुड़ी हुई हैं। इस महल का निर्माण सफेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया था, जिन पर सुंदर फूलों की आकृति बनी हुई है। मुमताज महल, मुगल शासकों की अनूठी वास्तुकला और आर्कषक डिजाइन का पता लगाने के लिए प्रभावशाली संरचना भी है। मुमताज महल में पहले मुगल बादशाहों राजशाही महलों में काम करी रहीं महिलाएं या फिर दासियां रहा करती थी, हालांकि अब यह एक खूबसूरत म्यूजियम है। जिसके अंदर, मुगलकाल के अंदर कई कलाकृतियां जैसे तलवारें, पेंटिंग, पर्दे व अन्य वस्तुएं रखी हुईं हैं।

  • लाहौरी गेट:

लाहौरी गेट दुनिया की इस सर्वश्रेष्ठ इमारत लाल किले के अंदर बने मुख्य आर्कषणों में से एक है, लाहौरी गेट का नाम लाहौर शहर से लिया गया है। मुगल सम्राट शाहजहां के पुत्र और उत्तराधिकारी औरंगजेब के शासनकाल के दौरान लाहौरी गेट की देखरेख नहीं की गई थी, जिसके चलते इसके आर्कषण में कमी आ गई थी। देश की आजादी के बाद जब से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने यहां तिरंगा फहराया था, तब से हर साल 15 अगस्त पर यहां की बालकनी से देश के पीएम द्धारा तिरंगा फहराया जाता है।

  • दिल्ली गेट:

यह गेट लाल किले के दक्षिण की तरफ बना हुआ है। वहीं इस गेट से अंदर वीवीआईपी और कुछ स्पेशल लोग ही एंट्री कर सकते हैं, जबकि आम लोग इस भव्य लाल किले के अंदर बने अन्य गेट से प्रवेश ले सकते हैं।

  • दीवानआम:

यह मुगल शहंशाह शाहजहां के द्धारा 1631 और 1640 के बीच में  प्रमुख कोर्ट के तौर पर बनाया गया था, यह  उस दौरान मुगल बादशाहों का शाही महल हुआ करता था।

दिल्ली के लाल किले के विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान है, इसका ऐतिहासिक महत्व होने के साथ-साथ अपनी भव्यता और शानदार बनावट के लिए भी जाना जाता है।

लाल किले के बारे में अधिकतर पुछे जाने वाले सवाल – Quiz Questions on Red Fort

1. लाल किले का निर्माण किसने किया था? (Who Built Red Fort?)
Ans.- उस्ताद अहमद लाहोरी
2. लाल किले का निर्माण किस पत्थर से किया गया है? (Which Stone/Rock Used to Build Red Fort?)
Ans.-लाल बलुआ पत्थर से।
3. लालकिला कहाँ स्थित है? (Lal Kila Kahan Sthit Hai)
Ans.-पुरानी दिल्ली (भारत)
4. लाल किला किसने बनवाया था? (lal kila kisne banwaya tha)
Ans.-मुगल सम्राट शाहजहा
5. कौनसे साल लाल किले का निर्माण कार्य शुरू किया गया था? (When Started Construction of Red Fort?)
Ans.-1638
6. लाल किले मे पर्यटन हेतू तय समय क्या होता है? (Red Fort Timings)
Ans.-सुबह 9:30 से लेकर शाम 4:30 बजे तक।
7. लाल किले का निर्माण कार्य कब पुरा हुआ (lal kila ka nirnaam kab pura hua tha)
Ans.-1648
8. लाल किले के मुख्य प्रवेश द्वारो के नाम क्या है? (Red Fort Main Gate Name)
Ans.-लाहोरी गेट और दिल्ली गेट।
9. लाल किला का असली नाम क्या है? (lal kila ka asali naam kya hai)
Ans.-“किला-ए-मुबारक”
10. लाल किला कितने एकड़ में है?
Ans.-यह किला 2.4 किलोमीटर की चारदीवारी में बना हुआ है। किले का निर्माण 254.67 एकड़ क्षेत्रफल में हुआ है।
11. लाल किले के कितने गेट हैं? (lal kila ke kitne gate hain)
Ans.-लाल किले के दो प्रवेश द्वार हैं। एक लाहौर गेट और दूसरा दिल्ली गेट। लाहौर गेट आम सैलानियों के लिए है और दिल्ली गेट सरकार के लिए
12. लाल किले के निर्माण में कौन कौन सी सामग्री का उपयोग किया गया? (lal kila kis se bana hai)
Ans.-लाल किला बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया था
13. लाल किला कौन सी नदी के किनारे स्थित है? (lal kila kis nadi ke kinare sthit hai)
Ans.-यमुना नदी
Red Fort Facts in Hindi

इन्‍हें भी पढ़ें :-

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply