ताजमहल का रोचक इतिहास, कहां है और किसने बनवाया | Taj Mahal ke bare mein | Taj Mahal History in Hindi

प्लीज शेयर करें

Taj Mahal History in Hindi

ताजमहल को सात अजूबों में शामिल किया गया है इसका कारण है इसकी खूबसूर‍ती और भव्‍य स्‍वरूप । ताजमहल को मोहब्बत की मिसाल माना जाता है। यह मुगल शासक शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल के अटूट प्रेम की याद दिलवाता है। आगरा में स्थित ताजमहल की सुंदरता को देखने दूर-दूर से पर्यट‍क आते हैं और इसके अद्भत सौन्दर्य को देखने आते हैं।

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों ताजमहल बहुत ही भव्‍य और आर्कषक है, जिसकी वजह से भारत में टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिला है। वहीं ताजमहल को इसके आर्कषण की वजह से विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। ताजमहल के निर्माण के पीछे बेहद रोचक कहानी है, आइए जानते हैं ताजमहल के इतिहास और रोचक तथ्‍यों के बारे में (Taj Mahal ke Bare Mein) पूरी जानकारी

भारत की शान ताजमहल का रोचक इतिहास – The Taj Mahal History in Hindi

  • मुगल बादशाह शाहजहां को स्थापत्य कला और वास्तुकला का गूढ़प्रेमी माना जाता था, उसने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण करवाया था, जिसमें से ताजमहल उनकी सबसे प्रसिद्ध इमारत है,
  • ताजमहल प्यार की निशानी माना जाता है इसको मुगल शासक शाहजहां ने अपनी सबसे चहेती बेगम मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 1632 ईसवी में इसका निर्माण काम शुरु करवाया था। आपको बता दें कि ताजमहल, मुमताज महल का एक विशाल मकबरा है, इसलिए इसे ”मुमताज का मकबरा” भी कहते हैं। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपने प्रेम को हमेशा अमर रखने के लिए ताजमहल का निर्माण करवाया था।
  • मोहब्बत की मिसाल माने जाने वाले ताजमहल का निर्माण काम करीब 23 साल (1632 से 1653 के बीच) के लंबे समय के बाद पूरा हो सका था। मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण  1632 ईसवी में शुरु किया था, लेकिन इसका निर्माण काम 1653 ईसवी में ही पूरा हो सका था।
  • ताजमहल के चारों कोनों पर एक-एक मीनार है जो 40 मीटर ऊंचा है ताजमहल के चारों मीनारें हल्का सा बाहर की ओर झुकी है ताकि भूकंप या कोई आपदा में यह मकबरे पर ना गिरे
  • ताजमहल को बनाने में हिन्दू, इस्लामिक, मुगल समेत कई भारतीय वास्तुकला का समावेश  किया गया है। उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित इस भव्य और शानदार इमारत को करीब 22 हजार मजदूरों ने मुगल शिल्पकार उस्ताद अहमद लाहैरी के नेतृत्व ने बनाया था।
  • ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है। ताजमहल का आधार एक ऐसी लकड़ी पर बना है जिसकी मजबूती के लिए नमी आवश्यक है यह इसे यमुना नदी से ही मिलता है
  • ताजमहल को 28 तरह की कीमती पत्थरों से सजाया गया था जिसे कई देशों से लाया गया था इसे अंग्रेज निकाल ले गए। साथ ही आपको बता दें जब ताजमहल बनाया गया था तब इस पर लगभग तीन करोड़ खर्च हुए थे जो आज 63 अरब 77 करोड़ के बराबर है (Cost to build Taj Mahal)
  • ताजमहल के बाहर बेहद सुंदर लाल पत्थरों से बना एक काफी ऊंचा दरवाजा है, जो कि बुलंद दरवाजा नाम से मशहूर है।
  • यहां हर साल लाखों की तादाद में न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से ही पर्यटक आते हैं। ताजमहल, भारत सरकार का पर्यटन से होने वाली आय का मुख्य स्त्रोत भी है, शाहजहां द्धारा निर्मित इस भव्य ताजमहल को इसकी भव्यता और आर्कषण की वजह से साल 2007 में दुनिया के 7 अजूबों में शामिल किया गया था।
  • मुगलकाल में बनी ताजमहल की इमारत इकलौती ऐसी इमारत है, जिसका निर्माण सफेद संगमरमर के पत्थरो्ं से किया गया है।
  • औरंगाबाद में इस भव्य और ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल का डुप्लीकेट यानि की प्रतिकृति बनी हुई है, जो कि ‘मिनी ताज’ के नाम से मशहूर है। वास्तविक में यह ”बीवी का मकबरा” है।
  • कहा जाता है कि शाहजहां ने ताजमहल को बनाने वाले का हाथ कटवा दिया था पर यह अफवाह लगता है क्योंकि अहमद लाहौरी जो ताजमहल का प्रमुख कलाकार था उसने लाल किले के निर्माण में सहयोग किया था शाहजहां चाहता था कि ताजमहल में कोई कमी ना रहे लेकिन हाथ काटने के आदेश के बाद कारीगरों ने इसमें एक छेद कर दिया था (Taj Mahal History in Hindi)
  • ताजमहल को 1983 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। ताजमहल विश्व में सबसे अधिक देखी जाने वाली इमारत है। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न घोषित किया गया है। ताजमहल का रंग बदलता रहता है यह सुबह गुलाबी, दोपहर में दूधिया सफेद और चांदनी रात में सुनहरा होता है
  • ताजमहल कुतुबमीनार से 5 फुट ऊंचा है। ताजमहल 17 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और ताजमहल के चारों ओर सुंदर बगीचा, मस्जिद और गेस्ट हाउस है प्रदूषण के कारण ताजमहल पीला हो रहा है जिसके कारण इसके आसपास पेट्रोल और डीजल गाड़ी बैन कर दिया गया है

ताजमहल से संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – Taj Mahal important Questions in hindi

ताजमहल सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍नोत्तरी – Taj Mahal GK Questions
1. ताजमहल कहा हैं? (Taj Mahal Kahan Hai?)
Ans.- आगरा, उत्तर प्रदेश
2. ताजमहल किसने बनाया? (Tajmahal Kisne Banaya)
Ans.-शाहजहां ने
3. ताजमहल कब बना? (Taj Mahal Kab Bana)
Ans.-इसवी सन 1653
4. ताजमहल कौनसे नदी के किनारे पर बसा हुआ है? (Taj Mahal is Located Near Which River?)
Ans.-यमुना नदी
5.ताजमहल बनाने के लिये किसने विरोध किया था?
Ans.-शाहजहा के पुत्र औरंगजेब ने ताजमहल बनाने के लिये विरोध किया था।
6. ताजमहल कब बनकर तैयार हुआ था? (When Taj Mahal was Built?)
Ans.-1653
7. ताजमहल के अंदर क्या है? (What is inside Taj Mahal?)
Ans.-ताजमहल के अंदर मुमताज महल तथा शाहजहा की कब्र
8. क्या ताजमहल पर कोई फिल्म बनी है? (Taj Mahal Movie)
Ans.-ताज महल (1963), ताज महल – एन एटर्नल लव स्टोरी (2005), ताज महल – ए मॉन्यूमेंट ऑफ लव (2003)
9. ताजमहल किस राज्य में स्थित है। 
Ans.-उत्‍तरप्रदेश
10. ताज महल की ऊंचाई कितनी है?
Ans.-73 मी
11. ताजमहल कितने स्क्वायर फीट में बना है?
 Ans.-कुल 4,00,000 स्क्वेयर फीट
12. ताजमहल की नींव में कौन सी लकड़ी लगी है?
Ans.-आबनूस और महोगनी की लकड़ियों को डाला गए
13. ताजमहल सबसे पहले कहाँ बनाया जा रहा था?
Ans.-ताज के निर्माण के लिए पहले बुरहानपुर (मध्‍यप्रदेश) में ताप्ती के किनारे एक स्थान चुना गया था. लेकिन मिट्टी में दीमक होने के चलते यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि ताजमहल की नींव में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी को दीमक से खतरा था. इसी वजह से यमुना किनारे ताजमहल निर्माण कराया गया।
14. ताजमहल का दूसरा नाम क्या है ?
Ans.-‘मुमताज का मकबरा ‘
15. ताजमहल बनाने वाले मिस्त्री का क्या नाम था?
Ans.- वास्तुकार : उस्ताद अहमद लाहौरी
16. ताजमहल  से  आगरा  कितने किलोमीटर दूरी  पर है ?
Ans.-इन शहरों के बीच डेली बसों का संचालन आगरा में दो बड़े अंतरराज्यीय बस टर्मिनल हैं, जिन्हें ईदगाह बस स्टैंड (जो शहर के केंद्र में स्थित है और ताज महल से आगरा 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है) और आईएसबीटी (जो ताजमहल से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है) नामक है।
17. ताजमहल के निर्माण में कितने मजदूर लगे ?
Ans.-22000
18. ताजमहल कितने सालों बना ?
Ans.- ताजमहल के निर्माण में 22 साल लगे. इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ था जो 1653 में पूरा हुआ.
19. ताजमहल का निर्माण करने वाले मजदूरों के साथ क्या हुआ था ?
Ans.-1. अफवाह: ताजमहल बनाने वालों के हाथ शाहजहां ने कटवा दिए थे. सच: शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ नहीं कटवाए थे. इतिहासकारों के मुताबिक, शाहजहां ने मजदूरों से जिंदगीभर की पगार देकर उन्हें आजीवन काम ना करने का वादा करवाया था ।
 2. – लेकिन इतिहासकार राजकिशोर के अनुसार, शाहजहां ने ताज के निर्माण के बाद कारीगरोंं से आजीवन काम न करने का वादा लिया था। – इसके बदले कारीगरों को जिंदगी भर वेतन देने का वादा किया गया था। – कारीगरों के हाथों के हुनर का काम करने से रोक देने को दूसरे शब्‍दों में हाथ काटना कहा गया।
20. ताजमहल निर्माण में कितना पैसा लगा ?
Ans.-32 मिलियन रूपये 
21. ताजमहल से आगरा रेलवे स्टेशन की दूरी कितनी है?
Ans.-गरा के प्रसिद्ध ताज महल से करीब 4 किलो मीटर की दूरी पर बने इस स्टेशन पर प्रति दिन करीब 87, 000 यात्री आते है।
22. आगरा की क्या खास चीज मशहूर है ?
Ans.-पेठा
23. ताजमहल की स्थापना कब हुई थी ?
Ans.-ताजमहल का निर्माण 1643 में ही पूरा हो गया था, परंतु इसके सभी पहलुओं के काम करते करते इसे बनाने में लगभग दस साल और लग गए. सम्पूर्ण ताजमहल का निर्माण 1653 में लगभग 320 लाख रुपये की लागत में हुआ, जिसकी आज की कीमत 52.8 अरब रुपये है।
24. ताजमहल किसकी याद में बना था ?
Ans.- ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में कराया था
25. ताज महल में कितने कमरे हैं?
Ans.-इस महल का निर्माण करने वालों ने ताजमहल की नीव में भी काफी गहराई तक निर्माण किया है और इसके नीचे तकरीबन 1000 गुप्त कमरे भी बनवाए थे।
Taj Mahal History in Hindi

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply