Gk Question for Competitive Exam – Five in One – 14

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 14 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, Gk Question for Competitive Exam

Gk Question for Competitive Exam – Five in One -14

1. यह कथन किसका है- “अगर सरकार स्वतः स्वराज्य का दान देती है, तो मैं धन्यवाद दूंगा, लेकिन मैं उसे स्वीकार नहीं करूंगा जब तक कि मैं उसे स्वयं हासिल न कर पाऊं।”
2. यह प्रसिद्ध कथन किसका है- “मैं अंग्रेजों के प्रति राजभक्त हूं, क्योंकि मैं स्वशासन को प्यार करता हूं।”
3. वंदे मातरम् राजद्रोह मामले में अरबिंदो घोष के खिलाफ गवाही देने से इनकार करने के कारण किस स्वतंत्रता सेनानी को छह माह जेल में रहना पड़ा?
4. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘लाल-बाल-पाल’ की त्रयी में से पाल कौन थे ?
5. 12 अगस्त, 1901 को कलकत्ता से किसने अंग्रेजी साप्ताहिक ‘न्यू इंडिया’ का प्रकाशन शुरू किया था?
उत्तर : – बिपिन चंद्र पाल
1. खोवाई, मधरी, लोंगाई एवं हावड़ा किस राज्य की प्रमुख नदियां हैं?
2. किस राज्य के आदिवासियों के मुख्य उत्सवों में चैत पर्व और बाली यात्रा शामिल है ?
3. हरा कबूतर (Green imperial pigeon) किस प्रदेश का राज्य पक्षी है?
4. डुंबर जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?
5. फेरीज पर्णवानर (फायर्स लंगूर) किस प्रदेश का राज्य पशु है ?
उत्तर : – त्रिपुरा
1. ……… सर्वाधिक मोटे अनाज का उत्पादन करने वाला राज्य है।
2. तीज, गणगौर का त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है?
3. गोडावण किस प्रदेश का राज्य पक्षी है?
4. किस राज्य ने सर्वप्रथम पंचायत राज अपनाया था?
5. पणिहारी, भवई, चरी, कच्छी घोड़ी किस राज्य के प्रमुख लोक नृत्य हैं?
उत्तर : – राजस्थान
1. केन्द्र और राज्य सरकारों के मध्य विवादों का हल किसके अधिकार क्षेत्र में है?
2. राष्ट्रपति पद के चुनाव सम्बन्धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है?
3. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से सम्बन्धित चुनाव विवादों का निपटारा करने का प्रारम्भिक अधिकार किसका है?
4. न्यायिक पुनरीक्षण (Judicial review) की शक्ति प्रयोग किसके द्वारा किया जाता है?
5. भारत का राष्ट्रपति किसी ऐसे प्रश्न पर जिसमें विधि और तथ्य के प्रश्न अन्तर्ग्रस्त हों, किससे परामर्श प्राप्त कर सकता है ?
उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)
1. किस सातवाहन राजा ने स्वयं एकब्राह्मण की उपाधि धारण की थी ?
2. सातवाहन वंश का महानतम शासक कौन था ?
3. किस सातवाहन शासक ने शक क्षत्रप नहपान के सिक्कों को पुनः जारी किया था?
4. वह प्रथम सातवाहन शासक कौन था जिसने सिक्कों पर राज-शिर अंकित करवाया ?
5. किस शासक ने ‘वेणकटक स्वामी’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर : – गौतमीपुत्र शातकर्णी
1. पलाश किस प्रदेश का राज्य पुष्प है ?
2. भारत के प्रधानमंत्री रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह किस प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे ?
3. किस प्रदेश को उत्तर वैदिक काल में ब्रह्मर्षि प्रदेश अथवा मध्य देश के नाम से जाना जाता था ?
4. किस राज्य के बटेश्वर कस्बे में पशुओं का प्रसिद्ध मेला भरता है?
5. मछली किस प्रदेश का राज्य चिह्न है?
उत्तर : – उत्तर प्रदेश
1. बाल गंगाधर तिलक ने किसे ‘भारत का हीरा’ कहा था ?
2. सन् 1905 में भारत सेवक समाज (Servants of Indian Society) की स्थापना किसने की थी?
3. बंग-भंग आंदोलन’ के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?
4. सन् 1906 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी के अध्यक्षीय भाषण को किसने पढ़ा था ?
5. ‘बंग-भंग आंदोलन’ के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : – गोपाल कृष्ण गोखले
1. मोतियों का द्वीप किसे कहा जाता है ?
2. प्राचीन दिलमुन सभ्यता का केन्द्र वर्तमान में कौनसा देश है ?
3. यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल ‘कब्रिस्तान टीले’ किस देश में स्थित हैं?
4. मनामा किस देश की राजधानी है ?
5. एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने की पहल करके कौनसा देश ब्रिटेन के साथ संयुक्त रूप से विश्व का पहला देश बना है?
उत्तर : – बहरीन
1. किस राज्य में गणेश चतुर्थी प्रमुख त्योहार के रूप में मनाया जाता है?
2. फिल्म प्रशिक्षण संस्थान ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ किस राज्य में स्थित है?
3. सातवाहन किस प्रदेश के प्रथम शासक और संस्थापक थे ?
4. मलिक अंबर ने औरंगाबाद शहर की स्थापना कहां की थी?
5. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर लोनावाला झील किस राज्य में है?
उत्तर : – महाराष्ट्र
1. कर्नाटक के हम्पी में हजारा राम मंदिर का निर्माण किस शासक ने करवाया था ?
2. लोक प्रशासन एवं विदेश नीति पर आधारित तेलुगु भाषा की पुस्तक ‘आमुक्त माल्यद’ की रचना किसने की थी ?
3. कौनसा शासक आंध्र भोज या अभिनव भोज के नाम से प्रसिद्ध था ?
4. ईरानी राजदूत अब्दुर्रज्जाक ने किसके शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की थी?
5. तेलुगु के आठ कवि जिन्हें ‘अष्टदिग्गज’ कहा जाता था, किसकी राजसभा की शोभा थे ?
उत्तर : – कृष्णदेव राय
Gk Question for Competitive Exam

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply