History of 11 October in Hindi | 11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

11 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 11 अक्टूबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 11 October in history, today in history of india, history of 11 October, Historical events of 11 October – Gk Skill, 11 October ka itihaas, इतिहास में 11 अक्टूबर को क्या क्या हुआ, 11 अक्टूबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 11 October History in Hindi,

11 अक्टूबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म, समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 11 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 11 October) नीचे लिखी जा रही है

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – History of 11 October in Hindi

  • कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1737 ई. को भूकंप से 3 लाख लोगों की मौत हुई, आधा शहर इस प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया।
  • भारत की शांति सेना ने 1987 को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की. यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2008 को नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
  • जार पीटर महान रूस की राजगद्दी पर 1689 ई. को बैठा।
  • अमेरिका के संस्थापकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन इंग्लैंड से अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 1726 ई. को पहुँचे।
  • अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एल्वा एडीसन ने अपने पहले आविष्कार के पेटेंट के लिए 1869 ई. को आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया
  • अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने 1881 में कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
  • मिल्स ने 1887 ई. में स्वचालित सीढ़ियों का पेटेंट हासिल किया।
  • थियोडोर रूजवेल्ट हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति 1910 में बने।
  • न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण 1932 को किया गया।
  • ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण 1936 ई. को हुआ
  • अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने 1939 में अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
  • च्यांग काई शेकी की सरकार और माओत्से तुंग की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच चीनी गृहयुद्ध 1945 ई. को शुरू हुआ।
  • अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण 1968 में किया गया।
  • माओत्से तुंग की पत्नी जियांग क्वींग और चार अन्य लोगों को चीनी सरकार का तख्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में 1976 ई. को गिरफ्तार कर लिया गया
  • अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन 1984 को अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
  • अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने 1994 को राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
  • त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2001 में की।
  • नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने 2002 में लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को 2007 में वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने 2008 में धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया

11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Birthdays on 11 October

  • प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का जन्म 1889 में।
  • लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म 1902 में।
  • समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्‍म 1916 में।
  • ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म 1916 में।
  • भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में।
  • भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर का जन्म 1946 में।
11 अक्टूबर को हुए निधन
  • विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन 1911 में।
  • ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन 2002 में।
11 अक्‍टूबर के महत्‍वपूर्ण दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child)

इसे भी पढ़ें – अक्टूबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 11 October) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply