You are currently viewing History of 15 september | 15 September History in Hindi

History of 15 september | 15 September History in Hindi

प्लीज शेयर करें

15 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 15 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 15 September in history, today in history of india, history of 15 September, Historical events of 15 September – Gk Skill, 15 September ka itihaas, इतिहास में 15 सितंबर को क्या क्या हुआ, 15 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 15 September History in Hindi,

15 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें अभियन्ता दिवस, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 15 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 15 September ) नीचे लिखी जा रही है

15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 15

  • नेपोलियन के नेतृत्व में 1812 को फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
  • प्योंगयांग की लड़ाई में 1894 को जापान ने चीन को करारी मात दी।
  • प्रथम विश्व युद्ध (FIRST WORLD WAR) में 1916 को पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया था।
  • गांधी-इरविन समझौता (gandhi irwin pact) 1931 हुआ था।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध (SECOND WORLD WAR) के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने 1940 में दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त दे दी है।
  • स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस 1948 में दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा ।
  • भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत (DOORDARSHAN KI SHURUAAT) 1959 में हुई
  • रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव 1959 में अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
  • हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना 1971 में की गई।
  • वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य 1981 में बना।
  • लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही 1982 को बम बिस्फोट में हत्या।
  • सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ 2000 में हुआ।
  • अमेरिकी सीनेट ने 2001 में राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • न्यूयार्क में 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
  • सिंगापुर के मुद्दे पर 2003 में विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 2004 में ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
  • अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने 2008 में अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी।
  • क्राम्पटन गीब्स ने 2008 में अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
  • बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने 2009 में सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
  • कासीनी अंतरिक्ष यान 2017 में शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया।

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 September

  • फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का जन्म 973 को हुआ।
  • इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 1861 को हुआ।
  • भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 1876 को हुआ।
  • हरक्‍यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली अगाथा क्रिस्‍टी का जन्‍म 1890 में हुआ।
  • भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म 1905 को हुआ।
  • तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म 1909 को हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का जन्म 1915 को हुआ।
  • अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक जैकी कूपर का जन्म 1922 में हुआ।
  • प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म 1927 को हुआ।
  • भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म 1939 में हुआ।
  • मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति जॉकिन अर्पुथम का जन्म 1946 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री राम्या कृष्णन का जन्म 1967 में हुआ।
15 सितंबर को हुए निधन – Died on 15 September
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन 2012 को हुआ।
15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important DAYS and festivities of 15 September
  • अभियन्ता दिवस
  • संचायिका दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 15 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply