You are currently viewing 18 जुलाई का इतिहास | History of 18 july | 18 july ka itihas

18 जुलाई का इतिहास | History of 18 july | 18 july ka itihas

प्लीज शेयर करें

 18 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  18 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 18 july in history, today in history of india, history of 18 july, Historical events of 18 july – Gk Skill, 18 july ka itihaas, इतिहास में 18 जुलाई को क्या क्या हुआ,

18 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म, नेल्सन मंडेला का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 18 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 18 july ) नीचे लिखी जा रही है

18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 18

  1. इंग्लैंड के किंग एडवर्ड द्वारा 1290 में यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
  2. स्पेन के सैनिकों ने 1630 में इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया था।
  3. बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने 1737 में आस्ट्रिया को पराजित किया था।
  4. साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
  5. ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हर्षल ने 1781 में आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया था।
  6. बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में की गई थी।
  7. ब्रिटेन में 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  8. फ्रांसीसी सैनिकों ने 1907 में कैसाब्लांका पर कब्जा किया था।
  9. पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ 1931 में शुरू हुआ था।
  10. यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर हस्ताक्षर 1932 में किए गए.
  11. ब्रिटिश सेना ने 1943 में इटली के कटानिया शहर पर हमला किया था!
  12. ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया था।
  13. भारतीय संसद ने 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया था।
  14. जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन 18 जुलाई 1951 में बने।
  15. उरुग्वे ने 1951 को संविधान स्वीकार किया।
  16. पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
  17. कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना 1968 में की गई।
  18. अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना 1973 में हुई।
  19. वियतनाम 1977 में संयुक्त राष्ट्र में सदस्य बना।
  20. मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता 1978 में शुरू हुई।
  21. पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 1980 में ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ था।
  22. टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  23. सोवियत रूस ने 1985 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  24. ब्राजील ने 1994 को चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीता था।
  25. फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने 1999में आज़ाद किया।
  26. रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा 2000 में फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  27. सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  28. डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
  29. तेल अवीव में 2002 को हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल
  30. वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 2003 में रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  31. अमेरिका ने 2004 में 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
  32. मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  33. भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 18 जुलाई 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।
  34. भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया था।
  35. किम जोंग उन को 2012 में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 July

  • भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ।
  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 में हुआ।
  • विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म 1922 में हुआ था।
  • गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को हुआ था।
  • सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म 1935 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म 1946 में हुआ था।
  • अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए. का जन्म 1975 में हुआ।
  • भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 1982 में हुआ।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ।

18 जुलाई को हुए निधन – Died on 18 July

  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का निधन 1948 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन 18 जुलाई 1998 को हुआ।
  • विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन 1999 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 2017 में हुआ।

इन्‍हें भी पढें – जुलाई के सभी महत्‍वपूर्ण दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of  18 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply