26 January History in Hindi | इतिहास में 26 जनवरी को क्या क्या हुआ

प्लीज शेयर करें

26 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं, 26 जनवरी का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 26 January in history, today in history of india, history of 26 January, Historical events of 26 January – Gk Skill, 26 January ka itihaas, इतिहास में 26 जनवरी को क्या क्या हुआ, 26 जनवरी यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 26 January History in Hindi,

26 जनवरी के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें गणतंत्र दिवस, अंतराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 26 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 26 January) नीचे लिखी जा रही है

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 26 January History in Hindi

26 January History in India in Hindi

  • ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में 1930 में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 1931 में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किया गया।
  • सन 1950 में भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना और भारत का संविधान लागू हुआ।
  • स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल (first and last governor general of independent india) चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने 1950 में अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
  • उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को 1950 में राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
  • वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम 1950 में बदलकर सर्वोच्च न्यायालय (‘Supreme court of India’) कर दिया गया
  • मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 1972 में राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गयी।
  • पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए 1981 में हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए 1982 में भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
  • 2000 में कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
  • गुजरात के भुज में 2001 में हुए जबरदस्त भूकंप में हजारों लोगों की जाने गयी।
  • साल 2001 में संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया।
  • 2001 को प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 2003 के गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ शामिल हुए।
  • एन.आर. नारायणमूर्ति को 2008 में फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
  • 2014 में अंडमान और निकोबार द्धीप समूह में एक पर्यटक नाव डूब गई जिसमें लगभग 21 लोग मारे गए।

26 January History in World in Hindi

  • ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर साल 1748 में हस्ताक्षर किए।
  • हांगकांग 1841 में ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
  • ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन 1845 में सूडान में मारे गये।
  • दक्षिण अफ्रीका में 1905 में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा (biggest diamond in the world) कलिनन मिला।
  • ऑस्ट्रिया और हंगरी ने 1931 में ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • पौलैंड और जर्मनी के बीच 1934 में दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
  • पाकिस्तान के रावलपिंडी में 1994 में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
  • महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में 1999 में आयोजन।
  • माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 2004 में ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने 2004 में देश ने नए संविधान पर हस्ताक्षर किए।

26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – People who Born on 26 January

  • भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म 1915 में।
  • राजनीतिज्ञ भगवत दयाल शर्मा का जन्म 1918 में।
  • प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ का जन्म 1923 में।
  • निर्देशक अनिल गांगुली का जन्म 1933 में।
  • भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म 1967 में।
26 जनवरी को हुए निधन – People who Died on 26 January
  • प्रसिद्ध कायचिकित्सक एडवर्ड जेनर की मृत्यु 1823 में ।
  • भारत के स्वतंत्रता-संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी मानवेन्द्र नाथ राय की मृत्यु 1954 में ।
  • स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे की मृत्यु 1968 में ।
  • पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल की मृत्यु 2012 में ।
26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 26 January in Hindi

इसे भी पढ़ें – जनवरी माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 26 January) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

सभी महीनों का इतिहास पढ़ें :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply