Republic Day 2022 : 26 जनवरी को ही क्योंं मनाया जाता है गणतंत्र दिवस (Gantantra diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्वपूर्ण बातें
- गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिए यह दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन से हमारा देश सरकार के संसदीय रूप के साथ एक संप्रभुताशाली समाजवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप दुनिया के सामने आया।
- 26 जनवरी, 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली तथा 21 तोपों की सलामी के बाद ‘इर्विन स्टेडियम’ में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी।
- गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सबसे बड़ा आयोजन नई दिल्ली में इंडिया गेट पर आयोजित किया जाता है जिसमें देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सेना के तीनों अंग अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। झांकियों का यह काफिला विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाता है।
- हर वर्ष गणतंत्र दिवस के इस महा उत्सव में किसी दूसरे देश का कोई मेहमान बुलाया जाता है। वर्ष 2020 के गणतंत्र दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो थे। लेकिन वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण 72वें गणतंत्र दिवस पर कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि नहीं होंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद लॉकडाउन के चलते उन्होंने भारत आना निरस्त कर दिया। इससे पहले साल 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी विदेशी अतिथि नहीं था। 1950 में पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुकर्णो थे। दूसरे गणतंत्र दिवस पर 1951 में नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
- कोरोना के कारण इस साल राजपथ से सिर्फ 25, 000 लोग ही गणतंत्र दिवस की परेड देख पाएंगे। जबकि पिछले साल तक 1.15 लाख लोग परेड के दौरान राजपथ पर मौजूद रहते थे। परेड का रूट भी 8.2 किलोमीटर से घटाकर 3.3 किमी कर दिया गया है। इसके अलावा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे परेड में शामिल नहीं होंगे।
- इस साल गणतंत्र दिवस के मौक पर लेफ्टिनेंट भावना कांत भी शामिल होंगी, जो परेड में शामिल होने वालीं पहली महिला फाइटर पाइलट हैं।
- गणतंत्र दिवस पर सभी मुख्य सरकारी इमारतों संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय आदि को रोशनी से सजाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
- गणतंत्र दिवस का उत्सव तीन दिन तक मनाया जाता है। दूसरे दिन 27 जनवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स प्रधानमंत्री की रैली में परेड के साथ विभिन्न प्रदर्शन करते हैं।
- तीसरे और अंतिम दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है जिसमें तीनों सेनाओं का बैंडवादन होता है। इसके बाद औपचारिक रूप से समारोह का समापन होता है। शाम ठीक 6 बजे राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया जाता है। इसके बाद औपचारिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है।
Republic Day (गणतंत्र दिवस)
FAQ’s:-
- When is the Republic Day celebrated every year? / गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है / Gantantra diwas kab manaya jata hai
- When was the first Republic Day celebrated? / pahla Gantantra diwas kab manaya gaya / पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया
जनवरी महीने सभी महत्वपूर्ण दिवस विस्तार से :-
- विश्व ब्रेल दिवस ( वर्ल्ड ब्रेल डे )
- प्रवासी भारतीय दिवस / अनिवासी भारतीय दिवस / NRI Divas ( non resident Indian day )
- विश्व हिन्दी दिवस ( world Hindi Day )
- युवा दिवस ( national youth Day )
- भारतीय थलसेना दिवस ( इंडियन आर्मी डे )
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती / पराक्रम दिवस ( Netaji Subhash Chandra Bose jayanti )
- राष्ट्रीय बालिका दिवस ( national girl child day )
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस ( national voters day )
- गणतंत्र दिवस ( रिपब्लिक डे )
- अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस ( international customs day )
- भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद लिस्ट | Important Articles of Indian Constitution in Hindi
- Daily use English Sentence | रोज बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
- GK Quiz in Hindi | सामान्य ज्ञान क्विज | GENERAL KNOWLEDGE
- Indian states and their capitals | भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ
- विभिन्न क्षेत्रों के पिता कहे जाने वाले लोग | Fathers of various fields in Hindi
- Sports Stadium of india | भारत के खेल स्टेडियम
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎
PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500) Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC
Join Us for daily update – Telegram YouTube Facebook Instagram