You are currently viewing World Braille Day | विश्व ब्रेल दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

World Braille Day | विश्व ब्रेल दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

World Braille Day 2021 : 4 जनवरी, को ही क्‍योंं मनाया जाता है विश्व ब्रेल दिवस (Vishwa Braille divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

  • दृष्टि-बाधित लोगों को अक्षर ज्ञान कराने वाली ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस 4 जनवरी को प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
  • लुई ब्रेल का जन्म उत्तरी फ्रांस के कूपवरे शहर में 4 जनवरी 1809 को हुआ था।
  • वैसे तो ब्रेल दिवस काफी पहले से मनाया जा रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रतिवर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाने प्रस्ताव पारित किया। प्रथम ब्रेल दिवस 4 जनवरी, 2019 को मनाया गया। 4 जनवरी, 2021 को तीसरा लुई ब्रेल दिवस मनाया जा रहा है।
  • कोराना काल में लगे लॉकडाउन ने नेत्रहीनों के कई मुद्दों की तरफ ध्यान खींचा है। खासकर उन्हें जो अपने जीवन के अधिकांश जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रेल लिपी का उपयोग करते हैं। इस महामारी ने इस बात को और पुख्ता किया है कि नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपी में जानकारी बढ़ाई जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर से पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी में कोविड-19 जागरूकता और रोकथाम के लिए 4050 ब्रेल सामग्री का उत्पादन किया गया। इस दौरान यूनिसेफ की ओर से भी ब्रेल लिपि में काफी जानकारी तैयार करवाई गई।
  • लुई ब्रेल तीन वर्ष की उम्र में अपनी दृष्टि खो बैठे। उसके बाद उन्होंने उभरे हुए बिंदुओं के सहारे एक भाषा निर्मित की, जिसे महसूस करके दृष्टिहीन व्यक्ति पढ़ सकता है। ब्रेल एक प्रकार की कूट भाषा है।
  • लुई ब्रेल ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में ब्रेल लिपि बना दी थी। सन् 1824 तक यह दुनिया के लगभग सभी देशों के दृष्टिहीनों के उपयोग में लाई जाने लगी थी।
  • सन् 2009 में उनके द्विशताब्दी जन्म दिवस पर भारत में लुई ब्रेल की स्मृति को बनाए रखने के लिए एक डाक टिकट जारी किया गया।

World Braille Day (विश्व ब्रेल दिवस)

FAQ’s:-

  • When is the World Braille Day celebrated every year? / विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है / Vishwa Braille divas kab manaya jata hai
  • what is the theme of World Braille Day 2021? / विश्व ब्रेल दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Vishwa Braille divas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Braille Day 2022? / विश्व ब्रेल दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Vishwa Braille divas 2022 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Braille Day 2020? / विश्व ब्रेल दिवस 2020 की थीम क्‍या है / Vishwa Braille divas 2020 ki theme kya hai?
  • When was the first World Braille Day celebrated? / pahla Vishwa Braille divas kab manaya gaya / पहली बार विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया गया

जनवरी महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply