International Mother Language Day 2022 in Hindi | अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

International Mother Language Day 2022 : 21 फरवरी को ही क्‍योंं मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (Antarrashtriya Matribhasha diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

  • प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य संसार में उपलब्ध भाषाओं-बोलियों और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।
  • 17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को मनाने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने सन् 2022-2032 तक के दशक को ‘स्वदेशी भाषाओं का दशक’ घोषित किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश की पहल पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की थी। बांग्लादेश ने 21 फरवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया हुआ है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया में बोली जाने वाली अनुमानित 6000 भाषाओं में से कम से कम 43 प्रतिशत लुप्तप्राय हैं।
  • वर्ष 2020 में जहां दुनिया कोविड-19 महामारी से संघर्ष करती रही, वहीं 2021 में भी यह संकट कम नहीं हुआ है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने सभी से आह्वान किया है कि वे बहुभाषी शिक्षा की प्रतिबद्धता पूरी करें। ये सन् 2022-2032 तक मनाए जाने वाले ‘स्वदेशी भाषाओं का दशक’ के लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होगा।
  • संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने सन् 2008 को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा वर्ष घोषित किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2019 को ‘अंतरराष्ट्रीय स्वदेशी भाषाओं का वर्ष’ घोषित किया था। इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर 2016 को अपनाए गया।
  • दुनिया की आधी से अधिक आबादी केवल 23 भाषाओं में संवाद करती है।
  • यूनेस्को के अनुसार, पिछली सदी में लगभग 600 भाषाएं गायब हो गई हैं, और वे हर दो सप्ताह में एक भाषा की दर से गायब होती रहती हैं। यदि वर्तमान रुझान जारी रहा तो इस सदी के अंत से पहले दुनिया की 90 प्रतिशत भाषाओं के गायब होने की संभावना है।

भारत में भाषाएं

  • भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में बोली जाने वाली भाषाओं की संख्या 1652 है।
  • संविधान सभा द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत 14 भाषाओं को प्रादेशिक भाषा की मान्यता दी गई थी।
  • वर्तमान में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्या 22 है।
  • संविधान के अनुच्छेद 350-क के तहत प्रत्येक राज्य प्राथमिक स्तर पर बालकों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा।

International Mother Language Day (अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस)

International Mother Language Day 2022 Theme / Antarrashtriya Matribhasha diwas 2022 theme /अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 का थीम – ‘बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग, चुनौतियां और अवसर

FAQ’s:-

  • When is the International Mother Language Day celebrated every year? / अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है / Antarrashtriya Matribhasha diwas kab manaya jata hai
  • what is the theme of International Mother Language Day 2021? / अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Antarrashtriya Matribhasha diwas2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of International Mother Language Day 2022? / अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Antarrashtriya Matribhasha diwas 2022 ki theme kya hai?
  • what is the theme of International Mother Language Day 2023? / अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 की थीम क्‍या है / Antarrashtriya Matribhasha diwas 2023 ki theme kya hai?
  • When was the first International Mother Language Day celebrated? / pahla Antarrashtriya Matribhasha diwas kab manaya gaya / पहली बार अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया गया

फरवरी महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply