You are currently viewing International Women’s Day 2022 in Hindi | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

International Women’s Day 2022 in Hindi | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

International Women’s Day 2022 in Hindi : 8 मार्च को ही क्‍योंं मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Antarrashtriya mahila diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

International Women’s Day 2022 in Hindi : 8 March

  • विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों को सम्मान देने और उनके प्रति सम्मान, प्रशंसा और समानता का भाव प्रकट करने के लिए ही प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 1975 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के रूप में मनाया था। इसे मनाने के दौरान प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
  • इससे पहले 28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
  • 19 मार्च, 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
  • सन् 1917 में रूसी महिलाओं ने ऐतिहासिक हड़ताल की। रोटी और शांति की मांग को लेकर की गई इस हड़ताल के बाद जार (रूसी राजा) ने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया। यह हड़ताल जूलियन कैलेंडर के अनुसार फरवरी के आखिरी रविवार को थी। आज सम्पूर्ण विश्व में प्रचलित ग्रेगेरियन कैलेंडर में यह तारीख 8 मार्च है।
  • विश्व के अनेक देशों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। कुछ देशों में इस दिन महिलाओं के लिए अवकाश रहता है।
  • विश्व के कुछ देशों में इस दिन को मातृ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  • कोरोना काल में स्वास्थ्य सहित अन्य अनेक क्षेत्रों में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में खड़ी दिखी हैं। इस संकटकाल में उनकी योग्यता और योगदान दोनों खुलकर सामने आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की थीम भी रखी गई है।
  • भारत में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। अनेक राज्य सरकारें इस दिन महिलाओं को विशेष सहूलियतें देती हैं। जैसे रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा आदि।
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ ने लैंगिक समानता (Gender Equality) को लेकर ‘ग्रह 50-50 सन् 2030’ (Planet 50-50 by 2030) नाम से अभियान चला रखा है।
  • विश्व आर्थिक मंच की ‘वैश्विक स्त्री-पुरुष असमानता रिपोर्ट-2020’ के स्त्री-पुरुष असमानता सूचकांक में भारत 112वें स्थान पर रहा। इस रिपोर्ट में आईसलैंड पहले स्थान पर रहा।

International Women’s Day 2022 in Hindi (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस)

International Women’s Day 2022 Theme in Hindi / Antarrashtriya mahila diwas 2022 theme / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 का थीम – जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर अ सस्टेनेबल टुमारो

FAQ’s:-

  • When is the International Women’s Day celebrated every year? / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है / Antarrashtriya mahila diwas kab manaya jata hai
  • what is the theme of International Women’s Day 2021? / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Antarrashtriya mahila diwas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of International Women’s Day 2022? / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Antarrashtriya mahila diwas 2022 ki theme kya hai?
  • what is the theme of International Women’s Day 2023? / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्‍या है / Antarrashtriya mahila diwas 2023 ki theme kya hai?
  • When was the first International Women’s Day celebrated? / pahla Antarrashtriya mahila diwas kab manaya gaya / पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया

मार्च महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply