International Day of Yoga 2021 : 21 जून को ही क्योंं मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (antrashtriy yog divas) शुरूआत, इस साल की थीम और महत्वपूर्ण बातें
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से सम्पूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
- योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस 5,000 साल पुरानी भारतीय शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक पद्धति के प्रति आकर्षित करना है। यह पद्धति मानव शरीर और मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन लाती है।
- भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में दिए अपने पहले भाषण में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था।
- 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई तथा 21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
- 21 जून, 2021 को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिवस मनाया जा रहा है।
- लगातार दूसरे वर्ष भी पूरी दुनिया में कोरोना महामारी (कोविड-19) के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियम पालना के लिए अधिकांश स्थानों पर योग दिवस घरों में ही मनाया जाएगा। इस योग दिवस के लगभग सभी आयोजन यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर ही होंगे।
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन हर साल न्यूयॉर्क योग दिवस का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजन करता रहा है। इस बार मिशन की ओर से 21 जून, 2021 को कोविड-19 के चलते वर्चुअल योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसका प्रसारण यूएन वेब टीवी पर होगा।
- भारत सरकार का आयुष मंत्रालय ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ थीम/अभियान के जरिए लोगों को घर में ही योग मनाने के लिए जागरूक कर रहा है। इस बार भी योग दिवस वर्र्चुअली ही मनाया जाएगा। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में मुख्य आयोजन होगा, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी संबोधित करेंगे।
- ‘आजादी अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से देश के 75 ऐतिहासिक स्थानों पर ‘योगा इन इंडियन हेरिटेज’ कार्यक्रम के तहत योग किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर कोरोना प्रोटोकॉल के चलते 20 लोग ही भाग लेंगे।
- वर्ष 2015 का पहला राष्ट्रीय स्तर का योग कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के राजपथ पर हुआ। दूसरा विश्व योग दिवस चंडीगढ़, तीसरा लखनऊ, चौथा देहरादून में आयोजित हुआ था। इसके बाद सन् 2019 में राष्ट्रीय स्तर का योग आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया था।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने योग को ‘शारीरिक गतिविधि के एक्शन प्लान 2018-2030 : एक स्वस्थ दुनिया के लिए और अधिक सक्रिय लोग’ में भी शामिल किया हुआ है।
International Day of Yoga (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस)
International Day of Yoga 2021 Theme / antrashtriy yog divas 2021 theme / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 का थीम –
- Yoga for well-being *यह थीम संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित की गई है।
- Be With Yoga, Be At Home *यह थीम भारत सरकार के केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से घोषित की गई है।
FAQ’s:-
- When is the International Day of Yoga celebrated every year? / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है / antrashtriy yog divas kab manaya jata hai
- what is the theme of International Day of Yoga 2021? / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम क्या है / antrashtriy yog divas 2021 ki theme kya hai?
- what is the theme of International Day of Yoga 2022? / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम क्या है / antrashtriy yog divas 2022 ki theme kya hai?
- what is the theme of International Day of Yoga 2020? / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम क्या है / antrashtriy yog divas 2020 ki theme kya hai?
- When was the first International Day of Yoga celebrated? / pahla antrashtriy yog divas kab manaya gaya / पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया
जून महीने सभी महत्वपूर्ण दिवस विस्तार से :-
- विश्व दूध दिवस ( world milk day )
- विश्व साइकिल दिवस ( world bicycle day )
- विश्व पर्यावरण दिवस (world environment Day )
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस ( world food safety day )
- विश्व महासागर दिवस ( world oceans day )
- विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस ( world brain tumor day )
- विश्व रक्तदाता दिवस ( world blood donor day )
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ( international yoga day)
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ( international Olympic day )
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
- Daily use English Sentence | रोज बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
- भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद लिस्ट | Important Articles of Indian Constitution in Hindi
- GK Quiz in Hindi | सामान्य ज्ञान क्विज | GENERAL KNOWLEDGE
- Indian states and their capitals | भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ
- विभिन्न क्षेत्रों के पिता कहे जाने वाले लोग | Fathers of various fields in Hindi
- Sports Stadium of india | भारत के खेल स्टेडियम
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎
PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500) Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC
Join Us for daily update – Telegram YouTube Facebook Instagram