International Olympic Day 2021 : 23 जून को ही क्योंं मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (Antarrashtriya Olympic divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्वपूर्ण बातें
- प्रतिवर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) मनाया जाता है।
- पहली बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 23 जून, 1948 को मनाया गया। इसी दिन 23 जून 1894 को पियरे द कुबर्तिन ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समीति (आईओसी) स्थापना की थी। 1948 में आईओसी ने 23 जून स्थापना दिवस को ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।
- ओलंपिक दिवस मनाने का उद्देश्य खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही इन खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग लें, यह भी प्रयास करना है।
ओलंपिक के बारे में तथ्यात्मक जानकारी
- माना जाता है कि प्राचीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत करीब 2,776 साल पहले ग्रीस में जीयस के पुत्र हेराकल्स ने की थी।
- प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेल 6 से 15 अप्रेल, 1896 में एथेंस में हुए।
- अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में है।
- आईओसी के अध्यक्ष 8 वर्ष के लिए चुना जाता है। इसके पहले अध्यक्ष यूनान यानी ग्रीस के डेमेट्रियस विकेलस थे। वर्तमान यानी 2021 में इसके अध्यक्ष जर्मनी के थॉमस बाच हैं। सन् 2013 में इनको आठ वर्ष के लिए चुना गया था, लेकिन टोकयो ओलंपिक टलने के कारण इनका कार्यकाल 4 साल बढ़ाकर 2025 तक कर दिया गया है।
- अब तक तीन बार ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हो पाया। दोनों विश्व युद्धों के दौरान 1916, 1940 और 1944 के ओलंपिक आयोजन नहीं हो पाए। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में होने वाले ओलंपिक खेल भी आगे खिसकाकर 23 जुलाई 2021 से होंगे।
- ओलंपिक चिह्न में रिंग यानी छल्लों के रंग नीला, पीला, काला, हरा और लाल है। यह छल्ले इस प्रकार बने होते हैं कि ‘W’ का आकार बनाते है। महाद्वीपों के अनुसार इनका रंग इस प्रकार है-1. लाल रंग-अमेरिका, 2. हरा रंग-ऑस्ट्रेलिया, 3. पीला रंग-एशिया, 4. नीला रंग-यूरोप और 5. काला रंग-अफ्रीका।
- पहली बार ओलंपिक ध्वज 1920 में बेल्जियम के एंटवर्प में आयोजित ओलंपिक खेलों में फहराया गया। इसका मॉडल पियरे द कुबर्तिन ने 1914 में बनाया था।
- ओलंपिक खेलों के आयोजन की शुरुआत मशाल जलाकर की जाती है, जो खेलों के दौरान लगातार जलती रहती है। 1936 में आयोजित बर्लिन ओलंपिक में मशाल जलाने की प्रथा को पुनजीर्वित किया गया था।
- यूनान के संगीतकारों स्पिरॉस सामारॉस और कोस्तिम फालामॉस ने 10वीं शताब्दी में ओलंपिक गान की रचना की।
- 1924 के पेरिस ओलंपिक खेलों में ओलंपिक गांव की अवधारणा शुरू हुई। इसके तहत ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाडिय़ों के लिए अलग से ओलंपिक गांव का निर्माण किया जाता है।
- 32वें ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोकियो में किया जाना है। पहले इनका आयोजन वर्ष 2020 में किया जा रहा था, लेकिन कोविड-19 यानी कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। अब इनका आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक किया जाएगा। इन खेलों के शुभंकर यानी मैस्कट हैं- ‘मिराइतोवा’ और ‘सोमाइटी’।
International Olympic Day (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस)
International Olympic Day 2021 Theme / Antarrashtriya Olympic divas 2021 theme / अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 का थीम – Stay healthy, stay strong, stay active
FAQ’s:-
- When is the International Olympic Day celebrated every year? / अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है / Antarrashtriya Olympic divas kab manaya jata hai
- what is the theme of International Olympic Day 2021? / अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 की थीम क्या है / Antarrashtriya Olympic divas 2021 ki theme kya hai?
- what is the theme of International Olympic Day 2022? / अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 की थीम क्या है / Antarrashtriya Olympic divas 2022 ki theme kya hai?
- what is the theme of International Olympic Day 2020? / अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2020 की थीम क्या है / Antarrashtriya Olympic divas 2020 ki theme kya hai?
- When was the first International Olympic Day celebrated? / pahla Antarrashtriya Olympic divas kab manaya gaya / पहली बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया गया
जून महीने सभी महत्वपूर्ण दिवस विस्तार से :-
- विश्व दूध दिवस ( world milk day )
- विश्व साइकिल दिवस ( world bicycle day )
- विश्व पर्यावरण दिवस (world environment Day )
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस ( world food safety day )
- विश्व महासागर दिवस ( world oceans day )
- विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस ( world brain tumor day )
- विश्व रक्तदाता दिवस ( world blood donor day )
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ( international yoga day)
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ( international Olympic day )
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
- भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद लिस्ट | Important Articles of Indian Constitution in Hindi
- Daily use English Sentence | रोज बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
- GK Quiz in Hindi | सामान्य ज्ञान क्विज | GENERAL KNOWLEDGE
- Indian states and their capitals | भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ
- विभिन्न क्षेत्रों के पिता कहे जाने वाले लोग | Fathers of various fields in Hindi
- Sports Stadium of india | भारत के खेल स्टेडियम
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎
PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500) Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC
Join Us for daily update – Telegram YouTube Facebook Instagram