You are currently viewing J B Kripalani Biography | जे॰ बी॰ कृपलानी की जीवनी

J B Kripalani Biography | जे॰ बी॰ कृपलानी की जीवनी

प्लीज शेयर करें

Gk Skill की इस पोस्ट में जे॰ बी॰ कृपलानी (J. B. Kripalani ) से जुड़े महत्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य जैसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा तथा करियर, उपलब्धि तथा सम्मानित पुरस्कार और भी अन्य जानकारियाँ। इस पोस्ट में दिए गए जे॰ बी॰ कृपलानी (J. B. Kripalani ) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को एकत्रित किया गया है जिसे पढ़कर आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी और आप इनके बारे में अपनी जानकारी बड़ा पाएंगे । J B Kripalani Biography and Interesting Facts in Hindi.

स्मरणीय बिंदु:-

  • भारत की आजादी के समय जे बी कृपलानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे
  • जे बी कृपलानी झंडा समिति के अध्यक्ष थे

जे॰ बी॰ कृपलानी की जीवनी (J. B. Kripalani Biography ):-

पूरा नाम- जीवटराम भगवानदास कृपलानी

जन्म ( Born) – 11 नवंबर 1888

मृत्यु (Died) – 19 मार्च 1982

जन्म स्थान- हैदराबाद

पिता – काका भगवान दास

जे॰ बी॰ कृपलानी (J. B. Kripalani )

जे॰ बी॰ कृपलानी (राजनेता)

  • जीवटराम भगवानदास कृपलानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, गांधीवादी समाजवादी, पर्यावरणवादी तथा राजनेता थे
  • उन्हें सम्मान से आचार्य कृपलानी कहा जाता था
  • वे सन् 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जब भारत को आजादी मिली
  • जब भावी प्रधानमंत्री के लिये कांग्रेस में मतदान हुआ तो तो सरदार पटेल के बाद सबसे अधिक मत उनको ही मिले थे किन्तु गांधीजी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया
  • आचार्य जे. बी. कृपालानी हैदराबाद (सिन्ध) के उच्च मध्यवर्गीय परिवार में 11 नवंबर 1888 को पैदा हुए थे
  • उनके पिता काका भगवान दास तहसीलदार के पद पर नियुक्त थे
  • कृपलानी जी की शिक्षा सिंध और मुंबई के ‘विल्सन कॉलेज’ में आरंभ हुई
  • उन्होंने पुणे में स्थित फरगूसन कॉलिज से स्नात्तक की परीक्षा उत्तीर्ण की और बाद में इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की
  • कृपलानी ने 1912 से 1917 तक बिहार में “ग्रियर्स भूमिहार ब्राह्मण कॉलेज मुज़फ़्फ़रपुर”में अंग्रेजी और इतिहास के प्राध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य किया
  • उन्होंने थोड़े समय के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया
  • कृपलानी चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मां गांधी के सम्पर्क में आये
  • उन्होंने 1920 से 1927 तक महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ में प्राधानाचार्य के रूप में नौकरी की
  • 1936 में वे सुचेता कृपलानी के साथ विवाह सूत्र में बंध गए
  • उनकी पत्नी सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही थीं
  • कृपलानी ने 1934 से 1945 तक कांग्रेस के महासचिव के रूप मे सेवा की
  • उन्होंने 1921 से होने वाले कांग्रेस के सभी आन्दोलनों में हिस्सा लिया और अनेक बार जेल गये
  • सन् 1946 में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया कांग्रेस के गठन और सरकार के संबंध को लेकर नेहरू और पटेल से मतभेद थे अन्त में 1951 में उन्होंने कांग्रेस को अपना इस्तीफा प्रवृत कर दिया
  • उन्होंने ‘विजिल’ नाम से एक साप्ताहिक पत्र निकालना शुरू किया और ‘कृषक मजदूर पार्टी’ एक नई राजनैतिक पार्टी प्रारंभ की
  • कृपालीनी ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से 1954 में इस्ताफी दे दिया और बाकी संसदीय कैरियर में स्वाधीन रहे
  • कृपलानी ने 1977 में जनता सरकार के गठन में अहम भूमिका निभायी
  • कृपलानी गांधीवाधी दर्शन के एक प्रमुख व्याख्याता थे और उन्होंने इस विषय पर अनेक पुस्तकें लिखीं
  • 19 मार्च 1982 को इनका निधन हुआ

जे॰ बी॰ कृपलानी (J. B. Kripalani ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर जो प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। यह उन विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। यह प्रश्नोत्तरी एसएससी (SSC), यूपीएससी (UPSC), रेलवे (Railway), बैंकिंग (Banking) तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQs):

  1. आजादी के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? – जे बी कृपलानी
  2. झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे? – जे बी कृपलानी

Related keyword – J. B. Kripalani ka janm kab hua, J B Kripalani Biography in Hindi, mother’s name of J. B. Kripalani , J. B. Kripalani in Hindi,J. B. Kripalani koun the, J. B. Kripalani father name, J. B. Kripalani mother name, J. B. Kripalani wife name, What were the names of mother and father of J. B. Kripalani , When was J. B. Kripalani born, Where was J. B. Kripalani born, J. B. Kripalani ki mrityu kab hui, J. B. Kripalani ki jivani in hindi, J. B. Kripalani ki kahani in hindi,

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply