You are currently viewing Sucheta Kripalani Biography | सुचेता कृपलानी की जीवनी

Sucheta Kripalani Biography | सुचेता कृपलानी की जीवनी

प्लीज शेयर करें

Gk Skill की इस पोस्ट में सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani ) से जुड़े महत्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य जैसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा तथा करियर, उपलब्धि तथा सम्मानित पुरस्कार और भी अन्य जानकारियाँ। इस पोस्ट में दिए गए सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani ) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को एकत्रित किया गया है जिसे पढ़कर आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी और आप इनके बारे में अपनी जानकारी बड़ा पाएंगे । Sucheta Kripalani Biography and Interesting Facts in Hindi.

स्मरणीय बिंदु:-

  • सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी इसके साथ ही वह देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई।

सुचेता कृपलानी की जीवनी (Sucheta Kripalani Biography ):-

पूरा नाम- सुचेता कृपलानी

जन्म ( Born) – 25 जून, 1908

मृत्यु (Died) – 1 दिसंबर 1974

जन्म स्थान- बंगाल

पिता – एस एन मजूूमदार

सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani )

  • आजादी के आंदोलन में जिन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, उनमें से एक थीं सुचेता कृपलाणी, उनको देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ
  • उनका जन्म 25 जून, 1908 को बंगाल के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था
  • इनके पिता सरकारी डाक्टर थे तथा परम देशभक्त थे और सुचेता को देशभक्ति अपने पिता से विरासत में मिली
  • छात्र जीवन में सुचेता मेधावी छात्रा थीं उन्होंने नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से अपना हायर एजुकेशन पूरा किया
  • उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से हायर स्टडी की उसके बाद वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में संवैधानिक इतिहास की लेक्चरर बन गईं
  • जब 28 साल की थीं तो समाजवादी नेता आचार्य जे.बी.कृपलाणी से मिलीं जिनसे उनको प्यार हो गया बाद में दोनों ने शादी कर ली
  • जे.बी.कृपलाणी उनसे 20 साल बड़े थे परिवार के साथ शुरू में महात्मा गांधी ने भी उनकी शादी का विरोध किया था
  • आचार्य कृपलाणी पक्के गांधीवादी थे उन्होंने खुद गांधीजी से सुचेता को मिलवाया और उनको स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया
  • वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं
  • 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अरुणा आसफ अली और अन्य महिला नेताओं के साथ उन्होंने आगे आकर मोर्चा संभाला
  • वह कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की पहली अध्यक्ष बनी
  • उनके समर्पण को देखते हुए गांधीजी ने 1946 में कस्तूरबा गांधी नैशनल मेमोरियल ट्रस्ट की आयोजक सचिव नियुक्त होने में उनकी मदद की
  • सुचेता गांधी जी के साथ नोआखली (अब बांग्लादेश) में हुए भयंकर सांप्रदायिक दंगे में पीड़ितों की सेवा की
  • उनकी प्रतिभा को देखते हुए भारत के संविधान का चार्टर तैयार करने वाली उप कमिटी में उनको जगह मिली
  • 1949 में सुचेता कृपलाणी को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया
  • नेहरू से मनमुटाव के बाद सुचिता ने नई पार्टी कृषक मजदूर प्रजा पार्टी बनाई लेकिन बाद में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई
  • 1952 में अपनी पार्टी से नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत लघु उद्योग राज्य मंत्री बनी
  • 1962 में कानपुर विधानसभा से चुनाव जीत यूपी में कैबिनेट मंत्री बनी
  • 1963 में सुचेता उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी इसके साथ ही वह देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई
  • 1967 तक वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रही और 1971 में राजनीति को अलविदा कह दी
  • 1 दिसंबर 1974 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ

सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर जो प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। यह उन विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। यह प्रश्नोत्तरी एसएससी (SSC), यूपीएससी (UPSC), रेलवे (Railway), बैंकिंग (Banking) तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQs):

  • देश की पहली महिला मुख्‍यमंत्री कौन थी? – सुचेता कृपलानी

Related keyword – Sucheta Kripalani ka janm kab hua, Sucheta Kripalani Biography in Hindi, mother’s name of Sucheta Kripalani , Sucheta Kripalani in Hindi, Sucheta Kripalani koun the, Sucheta Kripalani father name, Sucheta Kripalani mother name, Sucheta Kripalani husband name, What were the names of mother and father of Sucheta Kripalani , When was Sucheta Kripalani born, Where was Sucheta Kripalani born, Sucheta Kripalani ki mrityu kab hui, Sucheta Kripalani ki jivani in hindi, Sucheta Kripalani ki kahani in hindi, bharat ki pahli mahila mukhymantri kaun thi, uttar pradesh ki pahli mahila chief minister,

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply