National Unity Day | Rashtriya Ekta Diwas | राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

National Unity Day 2021 : 31 अक्टूबर को ही क्‍योंं मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

Rashtriya Ekta Diwas : 31 October

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती यानी 31 अक्टूबर 2014 से देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है।
  • देश के नागरिकों खासकर युवाओं को एकता और अखंडता का महत्व बताने और देश को एक सूत्र में पिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘लौह पुरुष’ के सम्मान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकाएनाएं दी गई। साथ ही उन्होंने ‘एक रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे’ का संदेश भी दिया।
  • पटेल की जंयती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है।
  • गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सरदार पटेल की 146वीं जयंती पर केवडिय़ा स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित एकता परेड में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 9,000 किलोमीटर की यात्रा करने वाले ITBP, SSB, CISF, CRPF और BSF के 75 साइकिल चालक ने भाग लिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य मेडल जीतने वाले पुरुष हॉकी टीम के कप्तान के अलावा परेड में तेईस ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता भी शामिल हुए। वहीं त्रिपुरा, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के पुलिस बलों के 101 मोटरसाइकिल चालकों ने भी लगभग 9,200 किलोमीटर की दूरी तय करके केवडिय़ा की यात्रा कर परेड में हिस्सा लिया।

स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल

  • सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री के रूप में उन्होंने देश में बिखरी हुई 500 से अधिक स्वतंत्र रियासतों को भारत का भाग बनाने में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
  • पटेल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री रहे।
  • वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष और सरदार पटेल भी कहा जाता है।
  • सरदार पटेल को देश में केन्द्रीय सेवाओं का जनक कहा जाता है। उन्होंने ही आईएएस, आईपीएस जैसी केंद्रीय सेवाओं की शुरुआत करवाई थी।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

  • हाल ही गृह मंत्रालय ने देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया है।
  • पुरस्कार स्वरूप एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ किसी भी प्रकार की मौद्रिक राशि या नकद पुरस्कार संबद्ध नहीं होगा।
  • यह सम्मान विशेष स्थिति और अत्यधिक सुयोग्य मामलों को छोड़कर मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • एक साल में तीन से अधिक पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे।
  • सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार राष्ट्रपति प्रदान करेंगे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

  • राष्ट्र ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी विशालकाय प्रतिमा का निर्माण करवाया है, जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ नाम दिया गया है।
  • 31 अक्टूबर, 2018 को गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के निकट नर्मदा नदी के साधू बेट नामक टापू पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। सरदार पटेल की यह प्रतिमा 182 मीटर यानी 597 फीट ऊंची है। 
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।  चीन में स्प्रिंग टेंपल बुद्धा की प्रतिमा इससे छोटी (153 मीटर) है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का शिलान्यास 31 अक्टूबर, 2013 को किया गया और अनावरण 31 अक्टूबर, 2018 को किया गया।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रतिमा के निकट ही प्रधानमंत्री ने ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ का भी अनावरण किया।

Rashtriya Ekta Diwas (राष्ट्रीय एकता दिवस)

National Unity Day 2021 Theme / Rashtriya Ekta Diwas 2021 theme / राष्ट्रीय एकता दिवस 2021 का थीम –

FAQ’s:-

  • When is the National Unity Day celebrated every year? / राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है / Rashtriya Ekta Diwas kab manaya jata hai
  • what is the theme of National Unity Day 2021? / राष्ट्रीय एकता दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Rashtriya Ekta Diwas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of National Unity Day 2022? / राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Rashtriya Ekta Diwas 2022 ki theme kya hai?
  • When was the first National Unity Day celebrated? / pahla Rashtriya Ekta Diwas kab manaya gaya / पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया गया

अक्टूबर महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply