World Polio Day | विश्व पोलियो दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

World Polio Day 2021 : 24 अक्टूबर को ही क्‍योंं मनाया जाता है विश्व पोलियो दिवस (Vishwa Polio Divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

World Polio Day : 24 October

  • विश्व पोलियो दिवस प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • विश्व पोलियो दिवस पोलियोमाइलाइटिस के खिलाफ टीका विकसित करने वाले जोनास साल्क के जन्म दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। सन् 1955 में साल्क व उनकी टीम ने पहली पोलियो वैक्सीन का आविष्कार किया था।
  • विश्व पोलियो दिवस मनाने की शुरुआत रोटरी इंटरनेशनल ने की थी।
  • विश्व पोलियो दिवस पोलियो जैसी संक्रामक बीमारी के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • भारत सरकार ने सन् 1995 में पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को 27 मार्च, 2014 को पोलियो मुक्त देश घोषित किया। भारत में पिछले 8-9 वर्षों से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है।
  • पोलियो मुक्त देश घोषित होने के बावजूद सुरक्षा के लिए पूरे भारत में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर बच्चों को टीका लगाया जाता है, ताकि बाल्यावस्था में प्रतिरक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखा जा सके।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25 अगस्त, 2020 को अफ्रीकी क्षेत्र के 47 देशों को भी जंगली पोलियो वायरस से मुक्त घोषित किया था। अब सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही जंगली पोलियो वायरस बचा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार आज केवल दो देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान हैं, ‘जहां जंगली पोलियोवायरस का संचारण दिखाई दे रहा है’। वर्ष 1988 के बाद अनुमानित 3,50,000 मामले से वर्ष 2016 तक सिर्फ 37 मामले पाये गये है, इनमें 99.9 प्रतिशत की कमी हुई है।

क्या है पोलियो

  • पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो कि मुख्यत: छोटे बच्चों (पांच वर्ष से कम आयु) को प्रभावित करता है। 
  • विषाणु मुख्यत: मल-मौखिक मार्ग के माध्यम या किसी सामान्य वाहन (उदाहरण के लिए दूषित पानी या भोजन) द्वारा व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैलता है, और आंत में दोगुना हो जाता है, वहां से यह तंत्रिका तंत्र में पहुंच जाता है तथा पक्षाघात पैदा करता है।
  • पोलियो के प्रारंभिक लक्षणों में बुखार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन की अकडऩ और अंगों में दर्द है।
  • पोलियो को रोकने के लिए दो प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। पहला है- ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) और दूसरा है-  इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन (आईपीवी)।

World Polio Day (विश्व पोलियो दिवस)

World Polio Day 2021 Theme / Vishwa Polio Divas 2021 theme / विश्व पोलियो दिवस 2021 का थीम – Delivering on a Promise

FAQ’s:-

  • When is the World Polio Day celebrated every year? / विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है / Vishwa Polio Divas kab manaya jata hai
  • what is the theme of World Polio Day 2021? / विश्व पोलियो दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Vishwa Polio Divas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Polio Day 2022? / विश्व पोलियो दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Vishwa Polio Divas 2022 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Polio Day 2020? / विश्व पोलियो दिवस 2020 की थीम क्‍या है / Vishwa Polio Divas 2020 ki theme kya hai?
  • When was the first World Polio Day celebrated? / pahla Vishwa Polio Divas kab manaya gaya / पहली बार विश्व पोलियो दिवस कब मनाया गया

अक्टूबर महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply