World Standards Day | विश्व मानक दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

World Standards Day 2021 : 14 अक्टूबर को ही क्‍योंं मनाया जाता है विश्व मानक दिवस (Vishva Manak divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

World Standards Day : 14 October

  • सन् 1970 से प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जा रहा है। विश्व मानक दिवस मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित स्वैच्छिक तकनीकी सहमतियां बनाने वाले अनेकानेक विशेषज्ञों के पारस्परिक तथा सहयोगपूर्ण प्रयासों को सम्मान देना है। इसके साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के लिए मानकीकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • अंतरराष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (आईईसी), अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की ओर से विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।
  • आईएसओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है।
  • वल्र्ड स्टैंडर्ड कॉरपोरेशन की स्थापना सन् 2001 में की गई।
  • मानक की परिभाषा के अनुसार, किसी मानक का तात्पर्य ऐसे दस्तावेज से है जो अपेक्षताओं, विशिष्टताओं, मार्ग-निर्देशों अथवा विशेषताओं की जानकारी उपलब्ध कराता है जिसे निरंतर यह सुनिश्चित करने के उपयोग किया जा सकता है कि कोई सामग्री, उत्पाद, प्रक्रिया अथवा सेवा अपने उद्देश्य के लिए परिपूर्ण है।
  • मानकीकरण द्वारा वस्तुओं का एक मानक स्तर स्थापित किया जाता है, जो शोषण, मूल्य एवं वस्तुओं की गुणवत्ता आदि पर अंकुश लगाता है।
  • भारत में ‘भारतीय मानक ब्यूरो’ की स्थापना सन् 1947 में हुई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। पूर्व में इसका नाम ‘भारतीय मानक संस्थान’ था। यह संस्था भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करती है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो एगमार्क तथा आईएसआई चिह्नों द्वारा उपभोक्ताओं को वस्तुओं के उपयोग एवं सुरक्षा का आश्वासन देती है। एगमार्क कृषि उत्पादों पर मानक स्थापित करता है और आई.आई.एस. औद्योगिक एवं उपभोक्ता वस्तुओं पर मानक स्थापित करता है। हॉलमार्क सोने के आभूषणों की शुद्धता निर्धारित करता है।

World Standards Day (विश्व मानक दिवस)

World Standards Day 2021 Theme / Vishva Manak divas 2021 theme / विश्व मानक दिवस 2021 का थीम – Shared vision for a better world

FAQ’s:-

  • When is the World Standards Day celebrated every year? / विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है / Vishva Manak divas kab manaya jata hai
  • what is the theme of World Standards Day 2021? / विश्व मानक दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Vishva Manak divas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Standards Day 2022? / विश्व मानक दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Vishva Manak divas 2022 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Standards Day 2020? / विश्व मानक दिवस 2020 की थीम क्‍या है / Vishva Manak divas 2020 ki theme kya hai?
  • When was the first World Standards Day celebrated? / pahla Vishva Manak divas kab manaya gaya / पहली बार विश्व मानक दिवस कब मनाया गया

अक्टूबर महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply