You are currently viewing Nobel Prize | नोबेल पुरस्कार के बारे में | Nobel Puraskar ke bare mein

Nobel Prize | नोबेल पुरस्कार के बारे में | Nobel Puraskar ke bare mein

प्लीज शेयर करें

Nobel Prize – इस पुरस्कार की शुरुआत नोबल फाउंडेशन की ओर से 1901 की गई थी. ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है! उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो. ये पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है. जहां हर पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मोनेटरी अवार्ड दिया जाता है.

नोबेल पुरस्कार के बारे में त‍थ्‍य:-

  • नोबेल पुरस्कार को सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।
  • इसे अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की स्मृति मे दी जाती है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1895 मे हुई।
  • नोबेल फांउडेशन की स्थापना 1900 ई मे हुई।
  • 1901 से यह पुरस्कार भौतिक, रसायन, चिकित्सा, साहित्य व शांति के क्षेत्र मे दी जा रही है।
  • 1969 से यह अर्थशास्त्र मे भी दी जा रही है।
  • अल्फ्रेड नोबेल ने मरने से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए रख दिया था उनकी इच्छा थी कि इस संपत्ति के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिन्होंने मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया
  • अल्फ्रेड नोबेल के पैसे स्वीडिश बैंक में जमा है और इसी के ब्याज से हर साल नोबेल पुरस्कार दी जाती है
  • एक वर्ष मे एक क्षेत्र मे अधिक्तम 3 लोग को यह सम्मान दिया जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार के तहत एक प्रशास्ति पत्र व 14 लाख डॉलर की राशि दी जाती है।
  • 2 लोग को मरणोपरांत नोबेल मिला पर फिर 1974 मे इस नियम को बंद कर दिया गया।
  • प्रथम व द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान नोबेल पुरस्कार किसी को नही दी गयी।
  • सबसे कम उम्र मे नोबेल पाने वाली मलाला युसूफजई है जिन्हे 17 वर्ष की उम्र मे 2014 मे मिला।
  • लियोनिद हरक्विज सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति है उन्हें 2007 में 90 वर्ष की आयु में अर्थशास्त्र का नोबेल दिया गया
  • सबसे अधिक नोबेल पाने वाला देश अमेरिका है फिर जर्मनी ब्रिटेन फ्रांस
  • महात्मा गाँधी को 5 बार नोबेल के लिए नामित किया गया पर पाने मे असफल रहे।
  • भारत को पहला नोबेल 1913 मे साहित्य का रविँद्र नाथ टैगोर को मिला।
  • अब तक पांच भारतीय लोगों को नोबेल पुरस्कार मिला है जबकि तीन भारतीय मूल के व्यक्तियों को नोबल पुरस्कार मिला है
  • अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल मिल चुका है
  • 2 बार नोबेल पाने वाली मैडम क्यूरी एकमात्र महिला है।
  • अब तक कई लोग ने नोबेल लेने से मना भी कर चुके है।
  • 1901 से 2015 तक कुल 573 नोबेल पुरस्कार बांटे जा चुके हैं
  • नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को दिया जाता है
  • ICRC को तीन बार नोबेल शांति से सम्मानित किया गया
  • 28 फरवरी और 21 मार्च नोबेल विजेताओं से जुड़ी एक दिलचस्प तारीख है यह दोनों दिन 7 – 7 नोबेल विजेताओं की जन्मदिन की तारीख है

भारतीय जिन्‍हें नोबेल पुरस्कार मिला है:-

  1. रवीन्द्रनाथ टैगोर– साहित्य (1913)
  2. चन्द्रशेखर वेंकटरमन– भौतिकी (1930)
  3. मदर टेरेसा (Mother Teresa) – शांति (1979)
  4. अमर्त्य सेन (Amartya Sen) – अर्थशास्त्र (1998)
  5. कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) – शांति (2014)
  6. हरगोविन्द खुराना– मेडिसिन (1968)
  7. सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर- भौतिकी (1983)
  8. वेंकटरामन रामकृष्णन- रसायन शास्त्र (2009)
  9. वीएस नायपॉल – साहित्य (2001)
  10. अभिजीत बनर्जी-अर्थशास्त्र (2019)

Download PDF

Related keyword:- first Nobel prize winner, Nobel prize winners list in hindi, Nobel prize winners list, first Nobel prize kise mila, pratham Nobel prize kise mila, pahla Nobel prize kise mila, Nobel prize pane wala pahla sangeetkar kaun tha, Nobel prize pane wali pahli mahila, नोबेल पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों की सूची, Nobel prize ke bare mein bataiye, facts about Nobel prize, Nobel prize Award, nobel puraskar vijeta, nobel puraskar kaha diya jata hai, nobel puraskar kitne kshetra mein diya jata hai, nobel puraskar kitne kshetra mein diya jata hai, nobel puraskar kitne kshetra mein diya jata hai, nobel puraskar pane wale bhartiya, nobel puraskar pane wale pehle bhartiya kaun the, nobel puraskar prapt pratham bhartiya mahila,

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply