You are currently viewing Ram Manohar Lohia Biography | राम मनोहर लोहिया की जीवनी

Ram Manohar Lohia Biography | राम मनोहर लोहिया की जीवनी

प्लीज शेयर करें

Gk Skill की इस पोस्ट में राम मनोहर लोहिया ( Ram Manohar Lohia ) से जुड़े महत्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य जैसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा तथा करियर, उपलब्धि तथा सम्मानित पुरस्कार और भी अन्य जानकारियाँ। इस पोस्ट में दिए गए राम मनोहर लोहिया ( Ram Manohar Lohia ) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को एकत्रित किया गया है जिसे पढ़कर आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी और आप इनके बारे में अपनी जानकारी बड़ा पाएंगे । Ram Manohar Lohia Biography and Interesting Facts in Hindi.

राम मनोहर लोहिया की जीवनी ( Ram Manohar Lohia Biography ):-

पूरा नाम- राम मनोहर लोहिया

जन्म ( Born) – 23 मार्च 1910

मृत्यु (Died) – 12 अक्टूबर 1967

जन्म स्थान- फैजाबाद, उत्तर प्रदेश

पिता – हीरालाल

माता – चंदा देवी

राम मनोहर लोहिया ( Ram Manohar Lohia )

  • भारत के इतिहास और समृद्धि में भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों में से एक राममनोहर लोहिया का योगदान अविस्मरणीय है
  • उन्होंने न केवल आजादी से पहले ब्रिटिश शासकों के खिलाफ आवाज उठाई थी बल्कि स्वतंत्र भारत में सामाजिक अन्याय, वर्ग और जाति के भेदभाव और लैंगिक पूर्वाग्रह का भी विरोध किया था
  • लोहिया ने देश के युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल किया और देश को बेहतर ढ़ंग से समझने के लिए उन्हें साहित्य, कविता, कला और सौंदर्यशास्त्र से संबंधित विषयों में मार्गदर्शन किया
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में 23 मार्च 1910 को हुआ था
  • उनके पिता श्री हीरालाल शिक्षक थे और गांधीजी के अनुयायी थे
  • उनकी माता का नाम चंदा देवी था
  • गांधीजी के अनुयायी होने के कारण लोहिया के पिता अक्सर गांधीजी से मिलने जाया करते थे इस दौरान वे अपने साथ लोहिया को भी ले जाते थे इसके कारण बचपन से ही लोहिया पर महात्मा गांधी का काफी प्रभाव था
  • राममनोहर लोहिया की शुरूआती पढ़ाई टंडन स्कूल से हुई थी
  • उन्होंने विश्वेश्वरनाथ विद्यालय से हाईस्कूल की शिक्षा पूरी की थी
  • 1927 में काशी विश्वविद्यालय से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई कलकत्ता के विद्यासागर कॉलेज से पूरी की थी
  • उन्होंने जर्मनी जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी
  • राममनोहर लोहिया भारतीय राजनीति में सबसे अधिक महात्मा गांधी से प्रेरित थे
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
  • वे सिर्फ 10 साल की उम्र में ही सत्याग्रह से जुड़ गए थे
  • 1935 में तत्कालीन कांग्रेस के अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोहिया को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश रॉयल सेना में भारतीयों के भाग के खिलाफ उनके जोरदार विरोध के कारण उन्हें 1939 में जेल भेज दिया गया था
  • 1940 में “सत्याग्रह अब” नामक लेख लिखने के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, लेकिन दिसम्बर 1941 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था
  • भारत छोड़ो आंदोलन में गांधीजी समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता के गिरफ्तार होने के कारण लोहिया भूमिगत होकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे
  • 20 मई 1944 को उन्हें बम्बई में गिरफ्तार किया गया और लाहौर जेल में बंद कर दिया गया था
  • 1945 में उन्हें आगरा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया इस दौरान उनके पिता की मृत्यु हो गई लेकिन स्वाभिमानी लोहिया ने ब्रिटिश सरकार का अहसान नहीं लिया और पेरोल ठुकरा दी
  • 11 अप्रैल 1946 को लोहिया को रिहा कर दिया गया था
  • 1947 में भारत की आजादी के बाद लोहिया और नेहरू में मतभेद शुरू हो गए, जिसके कारण लोहिया ने कांग्रेस छोड़ दी
  • कांग्रेस का विरोध करना ही लोहिया की राजनीति का आधार बन गया था उन्होंने अकेले दम पर विपक्ष खड़ा किया, नतीजतन कांग्रेस को कई राज्यों में हार का मुंह देखना पड़ा
  • राममनोहर लोहिया स्वदेशी के बहुत बड़े पैरोकार थे
  • उन्होंने अंग्रेजी भाषा का विरोध किया था और इसे शासकों की भाषा बताया था
  • लोहिया का मानना था कि देश का विकास सिर्फ अपनी मातृभाषा में ही हो सकती है
  • कांग्रेस से अलग होने के बाद लोहिया ने समाजवाद का रास्ता चुना और देश के प्रख्यात समाजवादी नेता के रूप में मशहूर हुए
  • उन्होंने किसानों को कृषि समाधान के साथ मदद करने के लिए हिंद किसान पंचायत नामक संगठन की स्थापना की थी
  • लोहिया ने जातिवाद तोड़ने के लिए रोटी और बेटी का सिद्धांत दिया था
  • उनका कहना था, “जातिवाद का खात्मा करने के लिए समाज की हर जाति को एक दूसरे के साथ बैठ कर खाना चाहिए इसके साथ ही अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना चाहिए।”
  • लोहिया आर्थिक बराबरी के बिना किसी भी तरह की बराबरी को बेमानी मानते थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौत के बाद उन्होंने अपने पीछे कोई जायदाद नहीं छोड़ी थी
  • लोहिया ने हर स्तर पर बराबरी की बात कही थी उनका कहना था कि शिक्षा के स्तर पर बराबरी लाने का एक ही तरीका है कि सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी जाय
  • लोहिया अपने समाजवादी मित्रों एवं नेताओं को भी कहते थे कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही पढाएं
  • लोहिया फिजुलखर्जी के सख्त खिलाफ थे
  • देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करते हुए एक बार उन्होंने कहा था, कि “जब देश के बहुसंख्यक लोग सिर्फ 3 आना कमाता हैं, तो नेहरू का एक दिन का खर्च 25 हजार रूपए कैसे हो सकता हैl”
  • लोहिया का निधन 12 अक्टूबर 1967 को हुआ था!

Related keyword – Ram Manohar Lohia ka janm kab hua, Ram Manohar Lohia Biography in Hindi, mother’s name of Ram Manohar Lohia , Ram Manohar Lohia in Hindi, Ram Manohar Lohia koun the, Ram Manohar Lohia father name, Ram Manohar Lohia mother name, Ram Manohar Lohia wife name, What were the names of mother and father of Ram Manohar Lohia , When was Ram Manohar Lohia born, Where was Ram Manohar Lohia born, Ram Manohar Lohia ki mrityu kab hui, Ram Manohar Lohia ki jivani in hindi, Ram Manohar Lohia ki kahani in hindi,

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply