GK Questions and Answer For Banking Exam – Five in One – 8

प्लीज शेयर करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित क्वेश्चनों का ऐसा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं जिनमें पांच प्रश्न का एक उत्तर होगा इसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से सामान्य ज्ञान को कोरिलेट करके याद कर पाएंगे! “बेस्ट जीके कलेक्शन क्वेश्चन एंड आंसर फाइव इन वन (Best GK collection Questions and Answer – Five in One)” का यह पार्ट 8 है ऐसे एक एक करके हमारे द्वारा इसके बहुत सारे पार्ट लाए जाएंगे जिन्हें आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं! GK questions for ssc, upsc, uppsc, railway exam, Gk for MPPSC, GK Yaad karne ki Trick, GK Questions and Answer For Banking

GK Questions and Answer For Banking – Five in One – 8

1. आर्य समाज के संस्थापक कौन थे ?
2. मूलशंकर तिवारी किस हस्ती के बचपन का नाम था ?
3. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के लेखक कौन हैं?
4. किसने आर्यों का मूल निवास स्थान तिब्बत माना है ?
5. यह कथन किसका है- “विदेशी राज्य चाहे वह कितना ही अच्छा क्यों न हो स्वदेशी राज्य की तुलना में कभी अच्छा नहीं हो सकता।”
उत्तर : – दयानंद सरस्वती
1. पहला भारतीय कम्प्यूटर सर्वप्रथम 1955 में कहां स्थित इण्डियन सांख्यिकीय संस्थान में लगाया ?
2. दमदम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा किस शहर में स्थित है?
3. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कहां की गई थी?
4. देश का सबसे बड़ा अजायबघर कहां स्थित है?
5. ईडन गार्डन स्टेडियम किस शहर स्थित है?
उत्तर : – कोलकाता
1. दक्षिण का ब्रिटेन कौनसा देश कहलाता है ?
2. किस देश में चलने वाली गर्म एवं आर्द्र पवनों ‘नारवेस्टर’ कहा जाता है?
3. डेयरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध वेलिंगटन किस देश में स्थित है ?
4. फेयरवेल केप किस देश का दक्षिणतम बिन्दु है ?
5. माओरी जनजाति किस देश में निवास करती है?
उत्तर : – न्यूजीलैंड
1. चूना पत्थर (Limestone) का परिवर्तित रूप क्या है?
2. कैल्शियम कार्बोनेट का स्फटिकीय रूप क्या है?
3. इटली ‘………. उपनाम से प्रसिद्ध है।
4. गुजरात के बड़ोदरा क्षेत्र की मोतीपुर खान से सफेद ……. पत्थर निकाला जाता है।
5. आगरा में स्थित एत्माद्दौला का मकबरा बनाने में किस पत्थर का प्रयोग हुआ?
उत्तर : – संगमरमर
1. प्रसिद्ध झीलें ‘सातताल’, ‘राकसताल’, ‘देवताल’ किस राज्य में स्थित हैं?
2. लाल बहादूर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन किस प्रदेश में स्थित है?
3. केन्द्रीय भवन निर्माण अनुसंधान संस्थान किस राज्य में स्थित है?
4. केन्द्रीय मृदा और जल संरक्षण अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान किस राज्य में स्थित है ?
5. जिम कार्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : – उत्तराखंड
1. मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में कौनसा नेशनल पार्क अवस्थित है?
2. प्राकृतिक गैस, कोयला, पेट्रोलियम, किस प्रकार के ईंधन हैं?
3. किसी भी विलुप्त जंतु या पौधे के किसी समय जीवित होने का प्रमाण क्या कहलाता है?
4. पैलेन्टोलॉजी (Paleontology) किसके अध्ययन का विज्ञान है?
5. कार्बन डेटिंग विधि किसकी आयु निर्धारित करने के लिए अपनाई जाती है?
उत्तर : – जीवाश्म
1. धूसर तीतर और गौरैया किसके राज्य पक्षी हैं ?
2. महरौली लौह-स्तम्भ कहां स्थित है ?
3. केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
4. रोशनआरा उत्सव किस शहर में आयोजित किया जाता है?
5. लंगूर किसका राज्य पशु है ?
उत्तर : – दिल्ली
1. ‘मसालों का बगीचा’ किस राज्य को कहा जाता है?
2. देवी कोलम व मूत्रार दर्रे किस राज्य में हैं?
3. देश में नारियल जटा से बने उत्पादों का 90 प्रतिशत निर्माण किस राज्य में किया जाता है?
4. वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना सात मंजिला ‘पद्मनाभ स्वामी मंदिर’ किस राज्य में स्थित है ?
5. वेम्बानाद और शष्ठामकोट्टा झीलें किस राज्य में है ?
उत्तर : – केरल
1. प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों तेलंगाना पठार और कर्नाटक पठार के रूप में कौनसी नदी विभाजित करती है।
2. मछलीपटनम (आंध्र प्रदेश) के पास बंगाल की खाड़ी किस नदी का अंत स्थल है?
3. इन्द्रावती किस नदी की सहायक नदी है ?
4. दक्षिण भारत में प्रवाहित होने वाली किस नदी का थाला (Catchment Area) सबसे बड़ा है ?
5. नासिक (महाराष्ट्र) शहर किस नदी के किनारे स्थित है ?
उत्तर : – गोदावरी नदी
1. 1962 में किस केंद्रशासित प्रदेश को भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया?
2. किसका वैदिक नाम वेदपुरी था ?
3. किस केंद्रशासित प्रदेश का परिक्षेत्र तीन राज्यों में स्थित है?
4. गराड़ी ……….. का लोक नृत्य है।
5. सन् 1974 में देश के प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना कहां की गई?
उत्तर : – पुड्डुचेरी ( पांडिचेरी )

100+ GK Table List Click Here – Gk List

Download PDF

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply